Voda Idea का ओटीटी+डेटा प्‍लान Rs 100 से भी कम में, मिलते हैं ये फायदे

Vi OTT data recharge : इस ओटीटी वाउचर पर यूजर्स को 4 जीबी डेटा के अलावा 28 दिनों के लिए सोनी लिव का मोबाइल प्‍लेटफॉर्म सब्‍सक्र‍िप्‍शन दिया जाता है।

Voda Idea का ओटीटी+डेटा प्‍लान Rs 100 से भी कम में, मिलते हैं ये फायदे
ख़ास बातें
  • वोडा आइडिया का ओटीटी डेटा रिचार्ज
  • रुपये 95 में मिल रहा ओटीटी सब्‍सक्र‍िप्‍शन
  • सोनी लिव मोबाइल का सब्‍सक्र‍िप्‍शन मिल रहा
विज्ञापन
Voda Idea (Vi) Cheapest OTT Plan : 5G मोबाइल सेवाएं लॉन्‍च करने में भले ही वोडा-आइडिया अपनी प्रतिद्वंद‍ियों से पीछे रह गई हो, लेकिन प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान्‍स के मामले में वह बराबर की टक्‍कर दे रही है। वोडा-आइडिया के पास कई ऐसे रिचार्ज प्‍लान्‍स हैं, जो एयरटेल (Airtel) और जियो (Jio) के प्‍लान्‍स को टक्‍कर देते हैं। ऐसा ही एक प्‍लान ओटीटी बेनिफ‍िट्स से जुड़ा है। वीआई 100 रुपये से भी कम में ओटीटी की खूबियां और डेटा के फायदे ऑफर कर रही है।  

वोडा-आइडिया का यह रिचार्ज लगभग सभी सर्कलों में उपलब्‍ध है। यह 95 रुपये का प्रीपेड प्‍लान है। हालांकि यह एक ओटीटी बंडल्‍ड डेटा वाउचर है। 

Vi के 95 रुपये के डेटा वाउचर पर यूजर्स को 4जीबी डेटा दिया जाता है। साथ में 14 दिनों की वैलिडिटी मिलती है, लेकिन यह सर्विस वैलिड‍िटी नहीं है यानी आपके मौजूदा रिचार्ज प्‍लान की वैलिडिटी इस वाउचर से नहीं बढ़ेगी।  

इस ओटीटी वाउचर के बेनिफ‍िट्स की बात करें तो यूजर्स को 4 जीबी डेटा के अलावा 28 दिनों के लिए सोनी लिव का मोबाइल प्‍लेटफॉर्म सब्‍सक्र‍िप्‍शन दिया जाता है। हालांकि 4जीबी डेटा 14 दिनों में एक्‍सपायर हो जाता है, जबकि सोनी लिव की वैधता 28 दिनों तक रहती है। अगर आप वीआई कस्‍टमर हैं और सोनी लिव का सब्‍सक्र‍िप्‍शन लेना चाहते हैं, तो 95 रुपये का ओटीटी वाउचर आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है। 

यह वोडा-आइ‍डिया का सबसे सस्‍त ओटीटी डेटा वाउचर है। उसके बाद कंपनी के पास 151 रुपये और 169 रुपये के प्‍लान हैं। वह तीन महीनों के लिए डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार का सब्‍सक्र‍िप्‍शन ऑफर करते हैं। उनके साथ भी कोई सर्विस वैलिड‍िटी नहीं मिलती है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »