• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • वोडाफोन (Vi) यूजर्स की बल्ले बल्ले! 1 साल वैलिडिटी वाले नए SuperHero प्लान लॉन्च, अनलिमिटिड डेटा, Disney Hotstar, Amazon Prime जैसे बेनिफिट

वोडाफोन (Vi) यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 1 साल वैलिडिटी वाले नए SuperHero प्लान लॉन्च, अनलिमिटिड डेटा, Disney Hotstar, Amazon Prime जैसे बेनिफिट

प्लान में यूजर को डेली बेसिस पर 2GB डेटा मिलता है

वोडाफोन (Vi) यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 1 साल वैलिडिटी वाले नए SuperHero प्लान लॉन्च, अनलिमिटिड डेटा, Disney Hotstar, Amazon Prime जैसे बेनिफिट

Vodafone India (Vi) ने अपने यूजर्स के लिए नया सुपर हीरो प्लान पेश किया है।

ख़ास बातें
  • Vi ने अपने यूजर्स के लिए नया सुपर हीरो प्लान पेश किया है।
  • यूजर को 12 घंटे तक अनलिमिटिड डेटा का बेनिफिट इसमें मिलता है।
  • OTT प्लेटफॉर्म्स जैसे Disney+ Hotstar और Amazon Prime Lite भी शामिल।
विज्ञापन
Vodafone India (Vi) ने अपने यूजर्स के लिए नया सुपर हीरो प्लान पेश किया है। प्रीपेड यूजर्स के लिए कंपनी ने इसे खासतौर पर लॉन्च किया है जो अनलिमिटिड डेटा का लाभ देता है। इससे पहले प्लान उन पैक के साथ आता था जो डेली 2GB डेटा लिमिट के साथ आते थे। लेकिन अब इसे वार्षिक प्लान्स के साथ भी शामिल कर दिया गया है। आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में और अधिक डिटेल्स। 

वोडाफोन ने अपने यूजर्स के लिए खास प्रीपेड प्लान पेश किया है। यह नया सुपर हीरो प्लान है जो यूजर को 12 घंटे तक अनलिमिटिड डेटा का बेनिफिट देता है। यूजर 12AM से लेकर 12 Noon यानी दोपहर तक इस प्लान के तहत जितना चाहें डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे पहले यह प्लान 2GB/Day वाले प्लान्स के साथ आता था। जिनकी कीमत Rs 365 या उससे अधिक से शुरू होती थी। 

Vi का यह SuperHero ऑफर कंपनी ने वार्षिक प्लान्स के साथ भी पेश किया है। इसके मुख्य बेनिफिट्स की बात करें तो प्लान में वीकेंड डेटा रोलओवर बेनिफिट मिलता है जिसमें यूजर अपने बचे हुए डेटा को हफ्ते के आखिर में इस्तेमाल कर सकते हैं। Data Delight बेनिफिट के तहत यूजर्स महीने में दो बार 1GB डेटा को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके यूजर Vi ऐप पर जा सकते हैं या फिर 12149 डायल कर सकते हैं। 

इसके अलावा यूजर्स कई OTT प्लेटफॉर्म्स जैसे Disney+ Hotstar और Amazon Prime Lite आदि पर कंटेंट का आनंद भी ले सकते हैं। कंपनी का कहना है कि वार्षिक सुपरहीरो पैक के माध्यम से यूजर्स 25% तक बचा सकते हैं। यह बचत 1100 रुपये के लगभग अगर मासिक रीचार्ज से तुलना की जाए तो। आइए आपको बताते हैं सुपरहीरो पैक किन वार्षिक प्लान्स के साथ आता है। 

Vi Rs 3599 Plan
इस वार्षिक प्लान में यूजर को डेली बेसिस पर 2GB डेटा मिलता है। साथ ही 12AM से 12Noon तक आप अनलिमिटिड डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही अनिलिमिटिड कॉलिंग भी इसमें दी गई है। यूजर रोजाना 100SMS फ्री भी भेज सकता है। वीकेंड डेटा रोलओवर, और डेटा डिलाइट बेनिफिट भी यहां शामिल है। इसमें किसी OTT का सब्सक्रिप्शन नहीं मिलता है। 

Vi Rs 3699 Plan
इस वार्षिक प्लान में यूजर को डेली बेसिस पर 2GB डेटा मिलता है। साथ ही 12AM से 12Noon तक आप अनलिमिटिड डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही अनिलिमिटिड कॉलिंग भी इसमें दी गई है। यूजर रोजाना 100SMS फ्री भी भेज सकता है। वीकेंड डेटा रोलओवर, और डेटा डिलाइट बेनिफिट भी यहां शामिल है। इसमें यूजर को 1 साल तक Disney Hotstar Mobile OTT का सब्सक्रिप्शन मिलता है। 

Vi Rs 3799 Plan
इस वार्षिक प्लान में यूजर को डेली बेसिस पर 2GB डेटा मिलता है। साथ ही 12AM से 12Noon तक आप अनलिमिटिड डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही अनिलिमिटिड कॉलिंग भी इसमें दी गई है। यूजर रोजाना 100SMS फ्री भी भेज सकता है। वीकेंड डेटा रोलओवर, और डेटा डिलाइट बेनिफिट भी यहां शामिल है। इसमें यूजर को 1 साल तक Amazon Prime Lite OTT का सब्सक्रिप्शन मिलता है। 

Vi का SuperHero पैक वर्तमान में नई दिल्ली, गुजरात, तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, पंजाब और हरियाणा में चुनिंदा रीचार्ज पैक के साथ उपलब्ध है जिसमें 365 रुपये का प्लान भी शामिल है। इसके अलावा ऊपर बताए गए वार्षिक प्लान्स के साथ भी यह आता है।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »