• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • डेली 3GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ पूरे महीने एंटरनेट करेंगे ये Jio, Airtel, VI प्रीपेड प्लान

डेली 3GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ पूरे महीने एंटरनेट करेंगे ये Jio, Airtel, VI प्रीपेड प्लान

Jio, Airtel और Vodafone Idea डेली 3GB डाटा के साथ कई प्रीपेड प्लान प्रदान करते हैं।

डेली 3GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ पूरे महीने एंटरनेट करेंगे ये Jio, Airtel, VI प्रीपेड प्लान

Photo Credit: Pixels/Andrea Piacquadio

Jio के 449 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में डेली 3GB डाटा दिया जाता है।

ख़ास बातें
  • Jio के 449 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में डेली 3GB डाटा दिया जाता है।
  • Jio के 449 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है।
  • Jio के 449 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की वैधता 28 दिनों तक चलती है।
विज्ञापन
देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनियां Jio, Airtel और Vodafone Idea एक से बढ़कर एक प्रीपेड प्लान की पेशकश करती हैं। अगर आपकी डाटा खपत ज्यादा है और आप कोई ऐसा प्लान तलाश कर रहे हैं जो कि आपकी महीने की अन्य टेलीकॉम जरूरतों को पूरा करने के साथ डेली 3GB डाटा प्रदान करे तो आप बिलकुल सही जगह पर आए हैं। जी हां Jio, Airtel और Vodafone Idea 28 दिनों की वैधता के साथ रोजाना 3GB डाटा की पेशकश वाले प्रीपेड प्लान प्रदान करते हैं। आइए इन तीनों कंपनियों के डेली 3GB डाटा वाले प्रीपेड प्लान के बारे में विस्तार जानते हैं।


Daily 3GB Data Prepaid Plan Under 500


Jio का 449 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
Jio के 449 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में डेली 3GB डाटा दिया जाता है जो कि कुल मिलाकर 84GB बैठता है। यह प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। वॉयस कॉलिंग के मामले में यह प्लान अनलिमिटेड कॉल्स की सुविधा प्रदान करता है। इस प्लान में रोजाना 100 एसएमएस फ्री मिलते हैं। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 Kbps तक गिर जाती है। इस हिसाब से इस प्लान में अनलिमिटेड डाटा मिलता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि वैध यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डाटा मिलता है। अन्य फायदों में जियो ऐप्स का मुफ्त एक्सेस मिलता है। हालांकि, Jio Cinema सब्सक्रिप्शन में जियो सिनेमा प्रीमियम शामिल नहीं है।

Airtel का 449 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
Airtel के 449 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में रोजाना 3GB डाटा मिलता है। वैधता की बात करें तो यह प्लान 28 दिनों तक चलता है। वॉयस कॉलिंग की बात की जाए तो इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल एसटीडी कॉलिंग की सुविधा दी जाती है। इस प्लान में हर दिन 100 एसएमएस मिलते हैं। अन्य फायदों में Airtel Xstream Play Premium का लाभ शामिल है, जिसमें 21 OTT ऐप्स का एक्सेस मिलता है। इसके अलावा Wynk पर फ्री Hello Tunes और 3 महीने के लिए Apollo 24/7 Circle एक्सेस शामिल है।

Vodafone Idea का 449 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
Vodafone Idea के 449 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 28 दिनों की वैधता मिलती है। यह प्लान रोजाना 3GB डाटा प्रदान करता है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग दी जाती है। इस प्लान में प्रतिदिन 100SMS दिए जाते हैं। यह प्लान अनलिमिटेड नाइट डाटा प्रदान करता है जो कि रात 12 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक चलता है। वहीं वीकेंड डाटा रोलओवर के तहत सोमवार से लेकर शुक्रवार तक बचा हुआ डाटा शनिवार और रविवार इस्तेमाल किया जा सकता है। इस प्लान में बिना किसी अतिरिक्त लागत के हर महीने 2GB बैकअप डाटा मिलता है। डेली डाटा कोटा पूरा होने के बाद डाटा स्पीड 64Kbps तक गिर जाती है। अन्य फायदों में ZEE5, Sony LIV, Fancode, Atrangi, Klikk, Chaupal, Manorama MAX, NammaFlix, PlayFlix, Distro TV, Shemaroo ME, Hungama, YuppTV, NexGTv, Pocket Films जैसे 15 ओटीटी ऐप्स का एक्सेस मिलता है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »