• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Vi Max के फैमिली प्लान के यूजर्स को मिलेगा डेटा शेयरिंग और अनलिमिटेड डेटा का बेनेफिट

Vi Max के फैमिली प्लान के यूजर्स को मिलेगा डेटा शेयरिंग और अनलिमिटेड डेटा का बेनेफिट

पिछले वर्ष शुरू किए गए इस प्लान में यूजर्स को 601 रुपये से लेकर 1,151 रुपये तक का प्राइस चुकाना होता है

Vi Max के फैमिली प्लान के यूजर्स को मिलेगा डेटा शेयरिंग और अनलिमिटेड डेटा का बेनेफिट

मौजूदा वित्त वर्ष में देश में पोस्टपेड यूजर्स की संख्या 12 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है

ख़ास बातें
  • इस प्लान का प्राइस 601 रुपये से 1,151 रुपये तक का है
  • इसमें बड़े डेटा पैक की पेशकश की जाती है
  • देश के अधिकतर जिलों तक 5G सर्विसेज पहुंच गई हैं
विज्ञापन
टेलीकॉम कंपनी Vodafone Idea (Vi) ने अपने Max Family पोस्टपेड यूजर्स के लिए कुछ नए फीचर्स उपलब्ध कराए हैं। इस प्लान के यूजर्स डेटा शेयरिंग और रात में अनलिमिटेड डेटा का इस्तेमाल कर सकेंगे। पिछले वर्ष नवंबर में पेश किए गए इस प्लान में यूजर्स को 601 रुपये से लेकर 1,151 रुपये तक का प्राइस चुकाना होता है। इसमें बड़े डेटा पैक की पेशकश की जाती है जिससे यूजर्स एक 'फैमिली' में चार अन्य सदस्यों के साथ अपने प्लान को कनेक्ट कर सकते हैं। 

नए फीचर से यूजर्स को अपने मौजूदा डेटा प्लान को 10 GB से लेकर 25 GB तक अतिरिक्त डेटा के साथ भरने की सुविधा मिलेगी। Vi ने बताया कि इससे फैमिली के प्राइमरी और सेकेंडरी सदस्यों को भी अतिरिक्त डेटा के कोटा को शेयर करने का मौका मिलेगा। Vi के नाइट टाइम अनिलिमिटेड डेटा बेनेफिट की Max Family पोस्टपेड प्लान के लिए उपलब्धता से यूजर्स रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा के इस्तेमाल से हाई-रिजॉल्यूशन कंटेंट को स्ट्रीम और डाउनलोड कर सकेंगे। रेटिंग एजेंसी Crisil ने कुछ महीने पहले बताया था कि मौजूदा वित्त वर्ष में देश में पोस्टपेड यूजर्स की संख्या 12 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है। 

पोस्टपेड यूजर्स की संख्या में बढ़ोतरी के अनुमान के कारण Vi ने कॉरपोरेट्स और प्राइवेट नंबर रखने वालों के लिए अपनी सर्विसेज को आकर्षक बनाने की तैयारी की है। ये यूजर्स अतिरिक्त बेनेफिट्स के लिए ज्यादा प्राइस दे सकते हैं। Vi को टेलीकॉम डिपार्टमेंट को स्पेक्ट्रम ऑक्शन के लिए लगभग 1,680 करोड़ रुपये का भुगतान करना है। हाल ही में कंपनी ने इसके लिए 30 दिन का एक्सटेंशन मांगा था। Vi ने इससे पहले Max पोस्टपेड यूजर्स के लिए चॉयस फीचर पेश किया था। इसमें यूजर्स अपनी जरूरत के लिए बेनेफिट्स को चुन सकते हैं। इसके अलावा Vi ने अपने यूजर्स की स्कैम कॉल्स से सुरक्षा के लिए Truecaller के साथ टाई-अप की भी जानकारी दी थी। 

कुछ महीने पहले टेलीकॉम कंपनियों ने 50-100 mbps तक की रेंज में हाई-स्पीड डेटा सर्विसेज देने के लिए केंद्र सरकार से 6 GHz बैंड की मीडियम फ्रीक्वेंसी रेंज में उपलब्ध स्पेक्ट्रम को मोबाइल टेलीकॉम सेगमेंट के लिए रखने की मांग की थी। देश के अधिकतर जिलों तक 5G सर्विसेज पहुंच गई हैं। केंद्र सरकार का कहना है कि यह दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाले नेटवर्क्स में शामिल है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Telecom, Plan, Spectrum, TrueCaller, Market, Users, Banefits, Data, 5G, Government, Vi, Price
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  3. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  8. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »