• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • Google जल्द लॉन्च करने जा रहा Nano Banana 2, ऐसे होंगे बदलाव और नए फीचर्स

Google जल्द लॉन्च करने जा रहा Nano Banana 2, ऐसे होंगे बदलाव और नए फीचर्स

Google कथित तौर पर Nano Banana 2 लॉन्च करने पर काम कर रहा है, जो Gemini इकोसिस्टम में अगला क्रिएटिव मॉडल है।

Google जल्द लॉन्च करने जा रहा Nano Banana 2, ऐसे होंगे बदलाव और नए फीचर्स

Photo Credit: Unsplash/Firmbee.com

Nano Banana फोटो एडिटिंग का बेहतर टूल है।

ख़ास बातें
  • Google कथित तौर पर Nano Banana 2 लॉन्च करने पर काम कर रहा है।
  • Nano Banana लाइनअप गूगल के बढ़ते Gemini फैमिली का हिस्सा है।
  • Gemini Nano Banana के आगामी वर्जन में तेज इमेज रेंडरिंग मिल सकता है।
विज्ञापन

Google कथित तौर पर Nano Banana 2 लॉन्च करने पर काम कर रहा है, जो Gemini इकोसिस्टम में अगला क्रिएटिव मॉडल है। प्री-रिलीज घोषणा कार्ड पर एक कोड नाम 'GEMPIX2' लिखा हुआ नजर आया है। यह कार्ड जेमिनी वेब इंटरफेस के अंदर था और इससे यह भी पता चला कि ऑफिशियल रोलआउट अगले हफ्ते ही हो सकता है। Google कई जनरेटिव AI टूल्स जैसे कि OpenAI के Sora, Adobe के Firefly और Midjourney आदि को टक्कर देने के लिए Nano Banana 2 लेकर आ रहा है। Google के पैटर्न को देखते हुए यह समझ में आता है कि बड़ी घोषणाओं से करीब एक हफ्ते पहले ही इसी तरह के UI अपडेट और इंटरनल फीचर फ्लैग सामने आए हैं। आइए Nano Banana 2 के बारे में विस्तार से जानते हैं।

क्या है Nano Banana 2 (GEMPIX2)

Nano Banana लाइनअप गूगल के बढ़ते Gemini फैमिली का हिस्सा है, जिसे खासतौर पर इमेज क्रिएशन, क्रिएटिव वर्कफ्लो और विजुअल स्टोरीटेलिंग के लिए डिजाइन किया गया है। ये मॉडल कंटेंट क्रिएटर्स, डिजाइन, डिजिटल आर्टिस्ट, विजुअल कंटेंट क्रिएट करने वाले प्रोफेशनल, आई जनरेटेड इमेजनरी उपयोग करने वाले मार्केटर्स के लिए डिजाइन किए गए हैं। Nano Banana का पहला वर्जन अपनी क्रिएटिविटी, बेहतर रेंडरिंग स्पीड और यूनिक स्टाइल आउटपुट के चलते एआई जगत में काफी ज्यादा पसंद किया गया है। अब Nano Banana 2, GEMPIX2 भी इसी प्रकार प्रदर्शन करने की उम्मीद है, जिसमें ज्यादा पावर, बेहतर स्टेबिलिटी और बेहतर विजुअल क्वालिटी होगी।

Nano Banana Version 2 में होंगे ऐसे बदलाव

Google ने अभी तक आधिकारिक तौर पर Gemini Nano Banana के आगामी वर्जन के बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है, लेकिन ऐसी संभावना है कि GEMPIX2 में कई फीचर्स हो सकते हैं। इस बार तेज इमेज रेंडरिंग मिल सकता है जो कि तेज कॉन्सेप्ट-टू-इमेज वर्कफ्लो के लिए पहले वर्जन की तुलना में एक बड़ा सुधार होगा। नए वर्जन में बेहतर लाइट सिस्टम, टेक्स्चर एक्यूरेसी और रिफाइन्ड आर्टिस्टिक चीजें होंगी। नैनो बनाना मॉडल में यूनिक विजुअल स्टाइल होंगे जो कि सामान्य जेमिनी मॉडल में नहीं होते हैं। इस बार डिजाइनर, एडवारटाइजर या जेमिनी में ब्रांड एसेट बनाने वाला कोई भी व्यक्ति बेहतर रेजॉल्यूशन और ज्यादा कंसिस्टेंट आउटपुट की उम्मीद कर सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  6. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  7. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  9. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »