• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Honor Magic 7 फोन नए रूप में 6000mAh बैटरी, पेरिस्कोप कैमरा जैसे फीचर्स के साथ होगा लॉन्च!

Honor Magic 7 फोन नए रूप में 6000mAh बैटरी, पेरिस्कोप कैमरा जैसे फीचर्स के साथ होगा लॉन्च!

फोन चीन में अप्रैल के आसपास लॉन्च किया जा सकता है।

Honor Magic 7 फोन नए रूप में 6000mAh बैटरी, पेरिस्कोप कैमरा जैसे फीचर्स के साथ होगा लॉन्च!

Honor Magic 7 को पांच कलर ऑप्शन में अक्टूबर में लॉन्च किया गया था।

ख़ास बातें
  • Honor Magic 7 फोन को कंपनी फिर से नए रूप में पेश कर सकती है।
  • इसमें 6000mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है।
  • फोन में टेलीफोटो पेरिस्कोप कैमरा भी आ सकता है
विज्ञापन
Honor अपने पॉपुलर स्मार्टफोन Honor Magic 7 को एक बार फिर से नए रूप में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने अक्टूबर में इस सीरीज में Honor Magic 7 और Magic 7 Pro को पेश किया था। दिसंबर में कंपनी ने मार्केट में Magic 7 RSR Porsche Design उतारा था जो कि प्रो मॉडल का ही प्रीमियम वर्जन था। अब सीरीज के बेस मॉडल को कंपनी रिफ्रेश वर्जन में लॉन्च की तैयारी कर रही है। आइए जानते हैं कैसा होगा यह नया वर्जन। 

Honor Magic 7 फोन को कंपनी फिर से नए रूप में पेश कर सकती है। चीन से जाने माने टिप्स्टर फिक्स्ड फोकस डिजिटल की ओर से यह खुलासा (via) किया गया है। टिप्स्टर का कहना है कि फोन चीन में अप्रैल के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। फोन में आकर्षक फीचर्स टिप्स्टर द्वारा सुझाए गए हैं। इसमें 6000mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है। 

फोन में टेलीफोटो पेरिस्कोप कैमरा भी आ सकता है। इसके अलावा Honor Magic 7 के रिफ्रेश्ड वर्जन में कई और धांसू फीचर्स आने की भी संभावना है। बहरहाल टिप्स्टर ने अन्य स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है। Honor Magic 7 में 6.78-इंच फुल-एचडी+ (1,264 x 2,800 पिक्सल) LTPO OLED स्क्रीन है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,600 nits पीक ब्राइटनेस और आंखों की सुरक्षा के लिए TUV Rheinland सर्टिफिकेशन शामिल है। Honor Magic 7 में ऑक्टा-कोर Snapdragon 8 Elite चिपसेट है। 

Honor Magic 7 में 1/1.3-इंच 50-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर और 50-मेगापिक्सल सेकेंडरी अल्ट्रा-वाइड शूटर दिया गया है। फोन में 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 50-मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा भी मिलता है। फ्रंट कैमरे में 50 मेगापिक्सल सेंसर फिट किया गया है। Honor Magic 7 में 5,650mAh की बैटरी है और 100W फास्ट चार्जिंग है। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »