• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus 13 फोन ग्लोबल लॉन्च से पहले 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ यहां हुआ स्पॉट!

OnePlus 13 फोन ग्लोबल लॉन्च से पहले 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ यहां हुआ स्पॉट!

फोन में लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite चिपसेट होगा जिसके साथ 16GB रैम होगी।

OnePlus 13 फोन ग्लोबल लॉन्च से पहले 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ यहां हुआ स्पॉट!

Photo Credit: Amazon

OnePlus 13 ग्लोबल वर्जन में 6.82 इंच बड़ा LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है।

ख़ास बातें
  • फोन में 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप रियर में मौजूद होगा।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का कैमरा देखने को मिल सकता है।
  • फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी होगी।
विज्ञापन
OnePlus 13 फ्लैगशिप फोन ग्लोबल मार्केट में लॉन्च के लिए तैयार है। कंपनी ने इसे घरेलू मार्केट में अक्टूबर में लॉन्च किया था। अब यह फोन दुनिया की अन्य मार्केट्स में दस्तक देने जा रहा है। कंपनी ने लॉन्च डेट निर्धारित नहीं की है लेकिन फोन को लॉन्च से पहले महत्वपूर्ण बेंचमार्क प्लेटफॉर्म पर देखा गया है। यहां पर ग्लोबल मॉडल के बारे में कुछ अहम फीचर्स का पता चलता है। आइए जानते हैं कैसा होगा OnePlus 13 का ग्लोबल वर्जन! 

OnePlus 13 फोन कंपनी का फ्लैगशिप डिवाइस है जो चीन के बाद अब अन्य मार्केट्स में पेश किया जाएगा। फोन को लॉन्च से पहले बेंचमार्क प्लेटफॉर्म Geekbench पर स्पॉट किया गया है। 91मोबाइल्स की रिपोर्ट के अनुसार फोन का मॉडल नम्बर CPH2655 यहां पर मेंशन किया गया है। सिंगल कोर टेस्ट में फोन ने 2998 पॉइंट्स का स्कोर किया है। मल्टी कोर टेस्ट में डिवाइस ने 9170 पॉइंट्स हासिल किए हैं। 

OnePlus 13 ग्लोबल वर्जन में Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite चिपसेट देखने को मिलेगा। फोन में 16GB रैम दी गई है। हालांकि यह अन्य रैम वेरिएंट्स में भी लॉन्च होगा। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह डिवाइस एंड्रॉयड 15 आधारित OxygenOS 15 कस्टम स्किन पर रन करेगा। फोन के ग्लोबल मॉडल के बारे में कंपनी की ओर बहुत अधिक फीचर्स का खुलासा अभी नहीं किया गया है। फोन हाल ही में Wireless Power Consortium लिस्टिंग में देखा गया था। 

अभी तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार, OnePlus 13 ग्लोबल वर्जन में 6.82 इंच बड़ा LTPO AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलेगा। इसमें 2K रिजॉल्यूशन का सपोर्ट होगा। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। इसमें 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस होगी। 

OnePlus 13 कैमरा स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप रियर में मौजूद होगा। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का कैमरा देखने को मिल सकता है। फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी होगी। जिसके साथ में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा। फोन में 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा। फोन जनवरी 2025 में लॉन्च किया जा सकता है। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Slim IP68 and IP69-rated design
  • Magnetic accessories
  • Sharp 120Hz display
  • Plenty of AI features
  • Buttery smooth software performance
  • Great battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • कमियां
  • AI image editing tools aren't impressive
  • Accessories need the magnetic case to function
डिस्प्ले6.82 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1440x3168 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. PhonePe से अब विदेशों में करें VISA पेमेंट! नहीं पड़ेगी कार्ड की जरूरत, बना भारत का पहला ऐप
  2. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
  3. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
  4. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  5. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  6. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  7. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  8. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  9. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  10. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »