क्या है Elon Musk का Grokipedia, जिसे कहा गया है Wikipedia किलर? यहां जानें सब कुछ

Musk ने पहले भी Wikipedia पर बायस्ड कंटेंट का आरोप लगाया था। उनका कहना है कि Wikipedia पर यूजर्स अपनी राय डालकर आर्टिकल्स एडिट करते हैं जिससे जानकारी हमेशा न्यूट्रल नहीं रहती।

क्या है Elon Musk का Grokipedia, जिसे कहा गया है Wikipedia किलर? यहां जानें सब कुछ

Photo Credit: Grokipedia

अपकमिंग Grokipedia Version 1.0 Wikipedia से 10 गुना बेहतर होगा: Elon Musk

ख़ास बातें
  • Grokipedia को Wikipedia का AI-पावर्ड रिप्लेसमेंट बता रहे हैं
  • Musk का कहना है अपकमिंग Version 1.0 Wikipedia से 10 गुना बेहतर होगा
  • ये AI के जरिए डेटा कलेक्ट और वेरिफाई करेगा
विज्ञापन

Elon Musk फिर से चर्चा में हैं, और इस बार वजह है उनका नया प्रोजेक्ट Grokipedia। Musk की कंपनी xAI ने 27 अक्टूबर को Grokipedia का शुरुआती वर्जन 0.1 लॉन्च किया, जिसे वो Wikipedia का AI-पावर्ड रिप्लेसमेंट बता रहे हैं। Elon Musk का दावा है कि ये अभी अपने शुरुआती फेज में है, लेकिन फिर भी Wikipedia से बेहतर है। उन्होंने X (पहले Twitter) पर यह दावा भी किया है कि इसका अपकमिंग Version 1.0 Wikipedia से 10 गुना बेहतर होगा।

लॉन्च के कुछ घंटे बाद ही वेबसाइट कुछ समय के लिए डाउन हो गई, जो शायद भारी ट्रैफिक या टेक्निकल इश्यू की वजह से था। बाद में इसे फिर से रिस्टोर किया गया। Grokipedia के होम पेज पर उपलब्द डेटा के मुताबिक, इस पर खबर लिखते समय तक 885,279 लाख से ज्यादा आर्टिकल्स लाइव थें। ये प्रोजेक्ट Musk की AI कंपनी xAI द्वारा डेवलप किया गया है और इसका कनेक्शन सीधे Grok चैटबॉट से है जो X प्लेटफॉर्म के प्रीमियम यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

Musk ने पहले भी Wikipedia पर बायस्ड कंटेंट का आरोप लगाया था। उनका कहना है कि Wikipedia पर यूजर्स अपनी राय डालकर आर्टिकल्स एडिट करते हैं जिससे जानकारी हमेशा न्यूट्रल नहीं रहती। Musk के मुताबिक Grokipedia इस मॉडल को बदल देगा क्योंकि ये AI के जरिए डेटा कलेक्ट और वेरिफाई करेगा, न कि कम्युनिटी एडिटर्स के भरोसे रहेगा। यूजर्स को इसमें डायरेक्ट एडिट की परमिशन नहीं दी गई है, बल्कि वो सिर्फ फीडबैक फॉर्म के जरिए सुझाव भेज सकते हैं।

हालांकि, एलन मस्क के दावे के विपरीत NBC News की रिपोर्ट बताती है कि Grokipedia पर कुछ ऐसे कंटेंट गायब हैं जो Wikipedia पर मौजूद हैं। उदाहरण के लिए, Donald Trump के पेज पर वो रिपोर्ट्स नहीं हैं जिनमें उनके लग्जरी जेट गिफ्ट या क्रिप्टो टोकन प्रमोशन का जिक्र है। इसी तरह Musk के पेज से भी उनके जनवरी में किए गए विवादित हैंड जेस्चर का जिक्र हटाया गया है।

Elon Musk का दावा है कि Grokipedia एक “बायस-फ्री और नो-ब्यूरोक्रेसी” प्लेटफॉर्म बनेगा, लेकिन शुरुआती संकेतों से लगता है कि इसे खुद भी कई न्यूट्रैलिटी टेस्ट्स पास करने होंगे। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »