Upi Payments News

Upi Payments News - ख़बरें

  • PhonePe पर अब बिना PIN डाले होगी UPI पेमेंट, फीचर को ऐसे करें एक्टिवेट
    PhonePe ने UPI पेमेंट के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन फीचर पेश किया है, जिससे 5,000 रुपये तक के ट्रांजैक्शन बिना PIN डाले पूरे किए जा सकेंगे। कंपनी के मुताबिक, यूजर अब फिंगरप्रिंट या फेस रिकग्निशन के जरिए पेमेंट अप्रूव कर सकेंगे, जिससे वन टच अनुभव मिलेगा। यह सुविधा QR स्कैन, ऑनलाइन पेमेंट और मनी ट्रांसफर जैसे रोजमर्रा के इस्तेमाल में काम करेगी। 5,000 रुपये से ऊपर की राशि के लिए UPI PIN जरूरी रहेगा। फिलहाल यह फीचर Android यूजर्स के लिए उपलब्ध है और iOS पर जल्द आने की उम्मीद है।
  • Bharat Taxi यूज करने वालों के लिए अच्छी खबर, Paytm के साथ पेमेंट हो गया है डिजिटल!
    Paytm ने सरकार समर्थित राइड हेलिंग प्लेटफॉर्म Bharat Taxi के साथ MoU साइन किया है, जिसके तहत कंपनी अपनी डिजिटल पेमेंट सर्विसेस को Bharat Taxi ऐप में इंटीग्रेट करेगी। यात्रियों को UPI के जरिए इन ऐप पेमेंट के साथ QR कोड, Soundbox और कार्ड मशीन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। Bharat Taxi को 5 फरवरी 2026 को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah ने लॉन्च किया था। यह को ऑपरेटिव मॉडल पर आधारित प्लेटफॉर्म है, जहां ड्राइवरों से कमीशन नहीं लिया जाता। यह पहल Ola, Uber और Rapido जैसे निजी प्लेटफॉर्म्स को सीधी चुनौती देती है।
  • ऐप चाइनीज, UPI हमारा! AliPay+ के साथ पार्टनरशिप पर सरकारों के बीच बातचीत शुरू
    भारत सरकार और केंद्रीय बैंक से जुड़े अधिकारी Ant International के Alipay+ प्लेटफॉर्म को UPI से जोड़ने पर बातचीत कर रहे हैं। इस कदम का मकसद क्रॉस बॉर्डर डिजिटल पेमेंट को आसान बनाना है, जिससे विदेश यात्रा करने वाले भारतीयों को फायदा मिल सकता है। UPI पहले ही देश में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल हो रहा है और सरकार इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैलाने की कोशिश में है। हालांकि, Alipay की चीन से जुड़ी पृष्ठभूमि को देखते हुए सुरक्षा और डेटा से जुड़े पहलुओं पर भी विचार किया जा रहा है।
  • इंदौर में दुकानदारों ने UPI पेमेंट लेना बंद किया, वजह क्‍या है? जानें
    मध्‍य प्रदेश के बड़े शहर इंदौर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, वहां सैकड़ों की संख्‍या में व्‍यापारियों और दुकानदारों ने ग्राहकों से डिजिटल और यूपीआई पेमेंट लेना बंद कर दिया है। साइबर फ्रॉड की बढ़ती वारदात और अकाउंट्स फ्रीज होने की आशंकाओं के चलते व्‍यापारियों ने यह कदम उठाया है। मामला बढ़ता देख प्रशासन ने व्‍यापारियों के साथ बातचीत शुरू कर दी है।
  • UPI और क्रेडिट कार्ड से ज्‍यादा खरीदारी कर रहे लोग, डेबिट कार्ड पड़ा ‘सुस्‍त’, आंकड़े जान लीजिए
    भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के मंथली आंकड़ों के अनुसार, यूपीआई बेस्‍ड डिजिटल पेमेंट में बढ़ोतरी के बीच डेबिट कार्ड बेस्‍ड ट्रांजैक्‍शन में गिरावट दर्ज हुई है। आंकड़ों के अनुसार, डेबिट कार्ड से होने वाला लेनदेन इस साल अगस्त में लगभग 43,350 करोड़ रुपये से घटकर सितंबर में लगभग 39,920 करोड़ रुपये रह गया। दूसरी ओर, देश में क्रेडिट कार्ड से लेनदेन बढ़ा है।
  • स्‍पेन के राष्‍ट्रपति ने किया UPI पेमेंट, दिवाली पर खरीदी यह चीज, जानें
    स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज (Pedro Sanchez) ने अपने भारत दौरे के दौरान मुंबई में भगवान गणेश की मूर्ति खरीदी। इस मूर्ति की खरीदारी उन्होंने UPI का इस्तेमाल करके की। यूपीआई का इस्तेमाल करने वाले स्पेनिश राष्ट्रपति, भारत की प्रमुख डिजिटल पेमेंट तकनीक को अपनाने वाले लेटेस्ट हाई-प्रोफाइल विदेशी लीडर बन गए हैं। पेड्रो सांचेज का भारत में यूपीआई का इस्तेमाल करना, ग्‍लोबल लेवल पर यूपीआई के बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है।
  • UPI काे लेकर आरबीआई का बड़ा ऐलान, UPI Lite और UPI 123 PAY यूजर्स को फायदा
    रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने यूपीआई लाइट की वॉलेट लिमिट को बढ़ाकर 5 हजार रुपये कर दिया है। पहले यह 2 हजार रुपये थी। रोजाना लेनदेन की लिमिट को 500 रुपये से बढ़ाकर 1 हजार रुपये कर दिया गया है। इसी तरह से यूपीआई123पे (UPI 123 PAY) के लिए रोजाना लेनदेन की लिमिट को 5 हजार रुपये से 10 हजार रुपये कर दिया है। गौरतलब है कि UPI 123PAY का इस्‍तेमाल फीचर फोन यूजर्स करते हैं।
  • भारत के UPI ने चीन-अमेरिका को छोड़ा पीछे, Online पेमेंट का बनाया नया रिकॉर्ड!
    भारत का UPI पेमेंट सिस्‍टम दुनिया में डिजिटल पेमेंट का सबसे बड़ा माध्‍यम बन गया है। इसने अमेरिका, चीन और ब्राजील के पेमेंट सिस्‍टमों को पीछे छोड़ दिया है। अगस्त महीने में रिकॉर्ड 14.96 अरब यूपीआई लेनदेन हुए। हर सेकंड 3,729.1 लेनदेन प्रोसेस हुए। इसने चीन के Alipay, अमेरिका के PayPal और ब्राजील के पीआईएक्स को पीछे छोड़ दिया है। UPI से हर महीने 60 लाख नए यूजर्स जुड़ रहे हैं। देश में 40 फीसदी से ज्‍यादा पेमेंट डिजिटली किए जा रहे हैं।
  • UPI की गजब ग्रोथ! जून में 49% बढ़ा लेनदेन, रोजाना 66,903 करोड़ रुपये के ट्रांजैक्शन
    नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के लेटेस्‍ट डेटा में यह जानकारी दी गई है। हालांकि लेनदेन की संख्या मई के 14 अरब के आंकड़े से थोड़ी सी कम है।
  • Paytm नहीं, Paytm Payments Bank पर हुआ RBI का एक्‍शन, दोनों अलग कंपनियां, कन्‍फ्यूजन दूर करने के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट
    Paytm vs Paytm Payments Bank : कई लोग कन्‍फ्यूजन में हैं। वह Paytm Payments Bank को Paytm ऐप समझ रहे हैं।
  • UPI पेमेंट के सभी रिकॉर्ड ध्‍वस्‍त! नवंबर में Rs 17.4 लाख करोड़ के ट्रांजैक्‍शंस
    UPI transactions new Record : नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के आंकड़ों से पता चला है कि नवंबर 2023 में यूपीआई ट्रांजैक्‍शंस ने 17.4 लाख करोड़ रुपये का नया रिकॉर्ड बनाया।
  • गलत UPI आईडी में भेजा गया पैसा इन आसान स्टेप्स से पाएं वापस!
    अगर आपका पेमेंट सर्विस प्रोवाइड आरबीआई के निर्देशों का पालन नहीं कर रहा है तो उसके खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई जा सकती है।
  • WhatsApp से मिलेगा कर्ज़, एक रिपोर्ट का दावा
    कहा जाता है कि यह फीचर अभी तक भारत में 10 मिलियन यानी 1 करोड़ से अधिक यूज़र्स तक पहुंच गया है। WhatsApp Payments सर्विस मोबाइल लेनदेन को सक्षम करने के लिए यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) का उपयोग करती है।
  • WhatsApp से अब पैसे भी भेज सकते हैं, शुरू हुआ UPI फीचर
    इससे पहले व्हॉट्सऐप में यूपीआई का यह फीचर गिज़्मोटाइम्स पर देखा गया था। बता दें कि यह फीचर फिलहाल व्हॉट्सऐप बीटा के सीमत यूज़र को ही उपलब्ध हुआ है। यह फीचर चैट विंडो के अटैचमेंट वाले सेक्शन में दिया गया है। अब गैलरी, वीडियो, डॉक्यूमेंट वाली लिस्ट में यूपीआई का विकल्प भी जुड़ गया है। इसे क्लिक करते ही एक विंडो खुलती है, जहां बैंकों का विकल्प दिखने लगता है।
  • गूगल तेज़ पेमेंट ऐप: 24 घंटो में 4 लाख से ज़्यादा डाउनलोड
    भारत में गूगल 'तेज़' के लॉन्च करने के चौबीस घंटों के अंदर ही इस ऐप को 4 लाख से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया और इस दौरान ऐप के जरिए कुल 1.8 करोड़ रुपये का लेनदेन दर्ज हुआ।

Upi Payments News - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »