• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज

₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज

15 अक्टूबर 2026 से ₹2,000 से ज्यादा के चुनिंदा P2M UPI पेमेंट पर 0.4% MDR लागू होगा। हालांकि, यह चार्ज ग्राहक से नहीं बल्कि मर्चेंट से लिया जाएगा।

₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज

Photo Credit: Unsplash/ David Dvoracek

₹2,000 से ज्यादा के चुनिंदा UPI मर्चेंट पेमेंट पर 0.4% MDR लागू होगा

ख़ास बातें
  • ₹2,000 से ज्यादा P2M पेमेंट पर 0.4% MDR लगेगा
  • ग्राहक से यह MDR चार्ज लेने की अनुमति नहीं होगी
  • P2P और ₹2,000 तक के P2M पेमेंट फ्री रहेंगे
विज्ञापन

UPI इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए एक अहम बदलाव होने जा रहा है। नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने ₹2,000 से ज्यादा के कुछ Person-to-Merchant (P2M) UPI पेमेंट पर 0.4% मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लागू करने का ऐलान किया है। यह नया नियम 15 अक्टूबर 2026 से लागू होगा। हालांकि, यहां सबसे जरूरी बात यह है कि 0.4% का यह MDR सीधे ग्राहक से नहीं लिया जाएगा। यह मर्चेंट यानी दुकानदार या कारोबारी की तरफ से पेमेंट सिस्टम में दिया जाने वाला शुल्क है। NPCI और सरकार ने साफ किया है कि आम लोगों के लिए UPI पेमेंट फ्री रहेगा।

₹2,000 से ज्यादा पेमेंट पर 0.4% MDR

नए नियम के तहत ₹2,000 से ज्यादा के P2M UPI लेनदेन पर 0.4% MDR लागू होगा। उदाहरण के लिए, अगर कोई ग्राहक किसी दुकान पर UPI से ₹10,000 का पेमेंट करता है तो उस लेनदेन पर ₹40 का MDR बनेगा। हालांकि, ₹75,000 या उससे ज्यादा के पेमेंट पर MDR की मैक्सिमम लिमिट ₹300 प्रति ट्रांजैक्शन तय की गई है। यह शुल्क पेमेंट सिस्टम से जुड़े बैंकों, पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर्स और UPI ऐप प्रोवाइडर्स के बीच बांटा जाएगा।

क्या ग्राहक को देना होगा 0.4% चार्ज?

नहीं। MDR और ग्राहक से लिया जाने वाला ट्रांजैक्शन चार्ज एक ही चीज नहीं हैं। MDR मर्चेंट पेमेंट सिस्टम में देता है। सरकार ने बैंकों को यह सुनिश्चित करने की सलाह दी है कि मर्चेंट इस शुल्क को ग्राहक पर न डालें। UPI ऐप्स को भी ग्राहकों से कोई प्लेटफॉर्म फीस या छिपा हुआ चार्ज लेने की अनुमति नहीं होगी। यानी ₹10,000 का सामान खरीदने पर ग्राहक को UPI से पेमेंट करने के लिए अलग से ₹40 नहीं देने होंगे।

₹2,000 तक का UPI पेमेंट रहेगा फ्री

नए नियम का असर ₹2,000 तक के P2M पेमेंट पर नहीं पड़ेगा। इन लेनदेन पर MDR नहीं लगेगा। NPCI के मुताबिक करीब 96% P2M UPI ट्रांजैक्शन नए MDR से इफेक्ट नहीं होंगे। यानी रोजमर्रा की छोटी खरीदारी के लिए UPI इस्तेमाल करने वाले ज्यादातर लोगों के पेमेंट पहले की तरह फ्री रहेंगे।

P2P UPI पेमेंट पर कोई चार्ज नहीं

अगर आप किसी दोस्त, रिश्तेदार या किसी दूसरे व्यक्ति को UPI से पैसे भेजते हैं तो उस पर कोई MDR नहीं लगेगा। Person-to-Person (P2P) UPI पेमेंट किसी भी रकम पर फ्री रहेगा। यानी ₹5,000, ₹50,000 या इससे ज्यादा रकम किसी दूसरे व्यक्ति को भेजने पर भी ग्राहक से कोई UPI ट्रांजैक्शन फीस नहीं ली जाएगी।

छोटे दुकानदारों को भी राहत

छोटे व्यापारियों के लिए Zero MDR की व्यवस्था जारी रहेगी। UPI QR के जरिए हर महीने ₹1 लाख तक प्राप्त करने वाले पात्र छोटे व्यापारी इस सिस्टम के तहत MDR से बाहर रहेंगे। इनमें स्ट्रीट वेंडर्स और मोहल्ले की छोटी दुकानें जैसी कैटेगरी शामिल हैं। इसके अलावा रेलवे, टेलीकॉम, इंश्योरेंस और फ्यूल जैसी कुछ जरूरी सर्विस में ₹2,000 से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.4% के बजाय ₹5 का फ्लैट MDR रखा गया है।

इस तरह नए नियम का सबसे बड़ा बदलाव बड़े मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू होना है। लेकिन आम UPI यूजर के लिए पेमेंट की लागत में सीधे तौर पर कोई नया चार्ज नहीं जोड़ा गया है। सरकार के मुताबिक UPI को ग्राहकों के लिए फ्री रखने के साथ यह व्यवस्था बड़े कारोबारी लेनदेन से जुड़े पेमेंट सिस्टम की लागत को पूरा करने के लिए लाई गई है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  2. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  3. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  4. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  6. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  7. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  10. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »