1 अप्रैल से ATM से कैश निकालने के नियम बदलने वाले हैं, जिनका असर लिमिट, चार्ज और UPI विड्रॉल पर पड़ेगा।
1 अप्रैल से ATM से कैश निकालने के नियमों में बदलाव लागू होंगे
1 अप्रैल से नए फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत के साथ बैंकिंग सेक्टर में ATM से जुड़े कुछ अहम बदलाव लागू होने जा रहे हैं। इन नए नियमों का असर कैश निकालने के तरीके, फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट और चार्जेस पर पड़ेगा। अलग-अलग बैंकों ने अपने स्तर पर कुछ बदलाव किए हैं, जिससे ग्राहकों को अब ATM इस्तेमाल करते समय पहले से ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत होगी।
Punjab National Bank ने कुछ डेबिट कार्ड्स के लिए रोजाना कैश निकालने की लिमिट में बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब ग्राहक अपने कार्ड के प्रकार के हिसाब से 50,000 से 75,000 रुपये तक ही प्रतिदिन निकाल सकेंगे। पहले कुछ कार्ड्स पर यह सीमा 1 लाख रुपये तक थी, जिसे अब कम कर दिया गया है। बैंक का कहना है कि यह बदलाव सुरक्षा और बेहतर रिस्क मैनेजमेंट को ध्यान में रखकर किया गया है।
HDFC Bank ने UPI के जरिए ATM से कैश निकालने को लेकर नियम बदले हैं। अब UPI बेस्ड कैश विड्रॉल भी मासिक फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट में गिना जाएगा। यानी पहले जहां इसे अलग कैटेगरी माना जाता था, अब यह कुल फ्री ट्रांजैक्शन्स में शामिल होगा। लिमिट पार करने पर ग्राहकों से प्रति ट्रांजैक्शन 23 रुपये (टैक्स अलग) चार्ज किया जाएगा। फिलहाल ग्राहकों को HDFC ATM पर 5 फ्री ट्रांजैक्शन और अन्य बैंकों के ATM पर मेट्रो शहरों में 3 और नॉन-मेट्रो में 5 फ्री ट्रांजैक्शन मिलते हैं।
इसके अलावा Jio Payments Bank ने कैश विड्रॉल के लिए QR कोड बेस्ड नया सिस्टम शुरू किया है। इसमें ग्राहक UPI ऐप के जरिए QR कोड स्कैन करके और ट्रांजैक्शन ऑथराइज करके कैश निकाल सकते हैं। यह सुविधा खासतौर पर उन जगहों पर उपयोगी हो सकती है जहां पारंपरिक ATM उपलब्ध नहीं हैं।
कुल मिलाकर इन बदलावों से यह साफ है कि बैंकिंग सिस्टम धीरे-धीरे डिजिटल तरीकों की ओर बढ़ रहा है, वहीं कैश ट्रांजैक्शन पर कंट्रोल भी सख्त किया जा रहा है। ऐसे में ग्राहकों को अपने बैंक की लिमिट और चार्जेस की जानकारी पहले से रखना जरूरी होगा, ताकि अतिरिक्त शुल्क से बचा जा सके।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस