• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • स्‍पेन के राष्‍ट्रपति ने किया UPI पेमेंट, दिवाली पर खरीदी यह चीज, जानें

स्‍पेन के राष्‍ट्रपति ने किया UPI पेमेंट, दिवाली पर खरीदी यह चीज, जानें

स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज ने अपने भारत दौरे के दौरान मुंबई में भगवान गणेश की मूर्ति खरीदी।

स्‍पेन के राष्‍ट्रपति ने किया UPI पेमेंट, दिवाली पर खरीदी यह चीज, जानें

Photo Credit: @amitabhnews18

यूपीआई को नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने 2016 में लॉन्च किया था।

ख़ास बातें
  • यूपीआई पेमेंट किया स्‍पेन के राष्‍ट्रपति ने
  • भगवान गणेश की मूर्ति खरीदी
  • पेड्रो सांचेज इन दिनों हैं भारत में
विज्ञापन
Spain President UPI Payment : स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज (Pedro Sanchez) ने अपने भारत दौरे के दौरान मुंबई में भगवान गणेश की मूर्ति खरीदी। इस मूर्ति की खरीदारी उन्होंने UPI का इस्तेमाल करके की। यूपीआई का इस्तेमाल करने वाले स्पेनिश राष्ट्रपति, भारत की प्रमुख डिजिटल पेमेंट तकनीक को अपनाने वाले लेटेस्ट हाई-प्रोफाइल विदेशी लीडर बन गए हैं। पेड्रो सांचेज का भारत में यूपीआई का इस्तेमाल करना, ग्‍लोबल लेवल पर यूपीआई के बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है। 

हालांकि, स्पेन के राष्ट्रपति से पहले यूपीआई इस्तेमाल करने को लेकर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का नाम सामने आता है। फ्रांस के राष्ट्रपति ने इस साल जनवरी में भारत में गणतंत्र दिवस के मौके पर यूपीआई पेमेंट कर इस चलन की शुरुआत की थी।

मैक्रों की यात्रा के ठीक एक सप्ताह बाद पेरिस के प्रतिष्ठित एफिल टॉवर पर यूपीआई को ऑफ‍िशियली लॉन्च किया गया था। सांचेज की यह यात्रा भारत में दीपावली के समय हुई। इस अवसर पर उन्होंने अपनी पत्नी बेगोना गोमेज के साथ पारंपरिक उत्सवों में भाग लिया।
 

स्पेन की प्रथम दंपती ने भारतीय स्थानीय लोगों के साथ दीये जलाए और पेंसिल फुलझड़ियां जलाईं। इसके अलावा, उन्होंने लड्डू और दूसरी लोकप्रिय भारतीय मिठाइयों का भी स्वाद लिया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर पेड्रो सांचेज द्वारा यूपीआई का इस्तेमाल किए जाने की जानकारी दी।

उन्होंने पोस्ट में लिखा, "भारत की डिजिटल क्रांति का प्रत्यक्ष अनुभव। राष्ट्रपति सांचेज ने मुंबई में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के माध्यम से भुगतान किया, जिसे रियल टाइम लेनदेन के साथ पूरा किया गया।"

यूपीआई को नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने 2016 में लॉन्च किया था। यूपीआई को आरबीआई द्वारा रेगुलेट किया जाता है। यह स्मार्टफोन बेस्ड पेमेंट सिस्टम है। यूपीआई ऐप्स के साथ स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स फोन नंबर, क्यूआर कोड के जरिए ऑनलाइन लेनदेन कर सकते हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »