• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • UPI और क्रेडिट कार्ड से ज्‍यादा खरीदारी कर रहे लोग, डेबिट कार्ड पड़ा ‘सुस्‍त’, आंकड़े जान लीजिए

UPI और क्रेडिट कार्ड से ज्‍यादा खरीदारी कर रहे लोग, डेबिट कार्ड पड़ा ‘सुस्‍त’, आंकड़े जान लीजिए

यूपीआई बेस्‍ड डिजिटल पेमेंट में बढ़ोतरी के बीच डेबिट कार्ड बेस्‍ड ट्रांजैक्‍शन में गिरावट दर्ज हुई है।

UPI और क्रेडिट कार्ड से ज्‍यादा खरीदारी कर रहे लोग, डेबिट कार्ड पड़ा ‘सुस्‍त’, आंकड़े जान लीजिए

भारत में डिजिटल लेनदेन इस तरह से बढ़ गया है कि कैश का इस्‍तेमाल तेजी से घट रहा है।

ख़ास बातें
  • यूपीआई और क्रे‍डिट कार्ड पेमेंट में बढ़ोतरी
  • डेबिट कार्ड का इस्‍तेमाल घटा
  • डिजिटल पेमेंट से कैश का इस्‍तेमाल भी कम हुआ
विज्ञापन
UPI vs Credit vs Debit card Payment : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के मंथली आंकड़ों के अनुसार, यूपीआई बेस्‍ड डिजिटल पेमेंट में बढ़ोतरी के बीच डेबिट कार्ड बेस्‍ड ट्रांजैक्‍शन में गिरावट दर्ज हुई है। आंकड़ों के अनुसार, डेबिट कार्ड से होने वाला लेनदेन इस साल अगस्त में लगभग 43,350 करोड़ रुपये से घटकर सितंबर में लगभग 39,920 करोड़ रुपये रह गया। दूसरी ओर, देश में क्रेडिट कार्ड से लेनदेन बढ़ा है। क्रेडिट कार्ड से होने वाला लेनदेन इस साल सितंबर में लगभग 5 प्रतिशत बढ़कर 1.76 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो अगस्त में 1.68 लाख करोड़ रुपये था।

मार्केट एक्‍सपर्ट के अनुसार, क्रेडिट कार्ड से होने वाले खर्च में बढ़ोतरी त्योहारी सीजन के कारण है। फेस्टिव सीजन में कंपनियों ने EMI स्‍कीम्‍स और प्रमोशनल ऑफर निकाले, जिसके कारण लोगों ने क्रेडिट कार्ड से पेमेंट का मोड चुना। 
 

कैश नहीं, अब ऑनलाइन पेमेंट कर रहे लोग 

रिजर्व बैंक के मुद्रा प्रबंधन विभाग के अर्थशास्त्री प्रदीप भुइयां के लेटेस्ट पेपर के अनुसार, भारत में डिजिटल लेनदेन इस तरह से बढ़ गया है कि कैश का इस्‍तेमाल तेजी से घट रहा है। डिजिटल भुगतान की हिस्सेदारी मार्च 2021 में 14-19 प्रतिशत से दोगुनी होकर मार्च 2024 में 40-48 प्रतिशत हो गई, जिसमें यूपीआई ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आरबीआई पेपर के अनुसार, हाल के वर्षों में खुदरा डिजिटल भुगतान (आरडीपी) में शानदार बढ़ोतरी देखी गई है, जो रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट को छोड़कर कुल डिजिटल भुगतान है।

2016 में लॉन्च किए गए यूपीआई ने पिछले पांच सालों में खुदरा डिजिटल भुगतान (आरडीपी) वॉल्यूम में सबसे ज्यादा हिस्सा लिया है।

इस साल की पहली छमाही में यूपीआई बेस्‍ड लेनदेन की मात्रा 52 प्रतिशत बढ़कर 78.97 अरब हो गई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 51.9 अरब थी। इसी तरह, लेनदेन की वैल्‍यू भी 40 प्रतिशत बढ़कर इस साल के पहले छह महीनों में 83.16 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 116.63 लाख करोड़ रुपये हो गई।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  5. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  6. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  7. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  8. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  9. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  10. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »