• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • UPI यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव! PhonePe, Google Pay, Paytm में छिप जाएगा आपका मोबाइल नंबर, जानें कारण

UPI यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव! PhonePe, Google Pay, Paytm में छिप जाएगा आपका मोबाइल नंबर, जानें कारण

NPCI, DPDP कानून के तहत UPI ऐप्स और बैंकों के साथ नए प्राइवेसी नियमों पर काम कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, मोबाइल नंबर मास्क करने और Username आधारित UPI ID को बढ़ावा देने की तैयारी की जा रही है।

UPI यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव! PhonePe, Google Pay, Paytm में छिप जाएगा आपका मोबाइल नंबर, जानें कारण

Photo Credit: Unsplash/ David Dvoracek

DPDP कानून के तहत UPI में मोबाइल नंबर मास्किंग और Username ID की तैयारी

ख़ास बातें
  • UPI में मोबाइल नंबर की जगह Username ID को मिलेगा बढ़ावा
  • पेमेंट के बाद मोबाइल नंबर के सिर्फ आखिरी चार अंक दिखेंगे
  • NPCI ने नए प्राइवेसी नियम लागू करने के लिए 4 सितंबर की डेडलाइन तय की
विज्ञापन

UPI के जरिए डिजिटल पेमेंट करने वाले करोड़ों यूजर्स की प्राइवेसी को और मजबूत बनाने की तैयारी चल रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन (DPDP) कानून के तहत UPI ऐप्स और पार्टनर बैंकों के साथ जरूरी बदलावों पर चर्चा कर रहा है। इसका मकसद यूजर्स की निजी जानकारी की सुरक्षा बढ़ाना और पेमेंट के दौरान मोबाइल नंबर जैसी संवेदनशील जानकारी के एक्सपोजर को कम करना है।

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट बताती है कि NPCI पहले ही UPI ऐप्स और बैंकों को ग्राहकों के मोबाइल नंबर मास्क करने का निर्देश दे चुका है। UPI सिस्टम में मोबाइल नंबर का इस्तेमाल पेमेंट भेजने और वेरिफिकेशन के लिए होता है, लेकिन यही व्यवस्था प्राइवेसी से जुड़ा जोखिम भी पैदा करती है। ऐसे में DPDP कानून लागू होने के बाद मोबाइल नंबर और पूरा नाम जैसी जानकारी को लेकर एक्स्ट्रा सावधानी बरती जाएगी।

रिपोर्ट आगे बताती है कि पिछले महीने NPCI ने एक सर्कुलर जारी कर UPI ऐप्स और सदस्य बैंकों को निर्देश दिया था कि सभी कस्टमर-फेसिंग इंटरफेस और कम्युनिकेशन में UPI ID, मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट नंबर को मास्क किया जाए। नए नियम के तहत दूसरे यूजर को मोबाइल नंबर के केवल आखिरी चार अंक ही दिखाई देंगे।

इतना ही नहीं QR कोड के जरिए पेमेंट पूरा होने के बाद भी ऐप्स मोबाइल नंबर नहीं दिखाएंगे। NPCI ने इस बदलाव को लागू करने के लिए 4 सितंबर की समयसीमा तय की है। NPCI ने कथित तौर पर UPI ऐप्स से यह भी कहा है कि वे यूजर्स को मोबाइल नंबर के बजाय Username आधारित UPI ID बनाने और उसे डिफॉल्ट ऑप्शन के रूप में इस्तेमाल करने की सुविधा दें।

फिलहाल, पहली बार UPI इस्तेमाल करने वाले ज्यादातर यूजर्स अपने मोबाइल नंबर को ही Virtual Payment Address (VPA) के रूप में चुनते हैं। हालांकि Username आधारित UPI ID का ऑप्शन पहले से मौजूद है, लेकिन बड़ी संख्या में यूजर्स इसके बारे में जानकारी नहीं रखते। नए बदलाव के बाद डिफॉल्ट रूप से Username आधारित ID को बढ़ावा मिलने की संभावना है, जिससे यूजर्स की प्राइवेसी पहले के मुकाबले बेहतर हो सकेगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  11. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »