• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • कार चलाने के खर्च में हो सकती है कमी, लॉन्च होगी 100 प्रतिशत इथनॉल से चलने वाली कार

कार चलाने के खर्च में हो सकती है कमी, लॉन्च होगी 100 प्रतिशत इथनॉल से चलने वाली कार

पूरी तरह इथनॉल से चलने वाली Toyota की Innova को अगले सप्ताह रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाइवेज मिनिस्टर, Nitin Gadkari लॉन्च करेंगे

कार चलाने के खर्च में हो सकती है कमी, लॉन्च होगी 100 प्रतिशत इथनॉल से चलने वाली कार

बायोफ्यूल से पेट्रोलियम पर खर्च होने वाले फॉरेक्स की काफी बचत की जा सकती है

ख़ास बातें
  • पेट्रोलियम के इम्पोर्ट पर बड़ा खर्च किया जाता है
  • बायोफ्यूल के इस्तेमाल से पेट्रोलियम का इम्पोर्ट घट सकता है
  • पिछले वर्ष हाइड्रोजन से चलने वाली कार लॉन्च की गई थी
विज्ञापन
देश में जल्द ही पूरी तरह इथनॉल से चलने वाली कारें सड़कों पर उतर सकती है। इसी कड़ी में अगले सप्ताह पूरी तरह इथनॉल से चलने वाली Toyota की Innova को रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाइवेज मिनिस्टर, Nitin Gadkari लॉन्च करेंगे। पिछले वर्ष गडकरी ने हाइड्रोजन से चलने वाली Toyota Mirai EV को लॉन्च किया था। 

एनवायरमेंटल फ्रेंडली ट्रांसपोर्टेशन का पक्ष लेने वाली गडकरी ने ऑटोमोबाइल कंपनियों से ऑल्टरनेटिव फ्यूल से चलने वाली कारों को डिवेलप करने के लिए कहा है। गडकरी ने बताया, "मैं 29 अगस्त को 100 प्रतिशत इथनॉल पर चलने वाली टोयोटा की इनोवा को लॉन्च करूंगा।" यह दुनिया का पहला BS-VI (स्टेज-II) इलेक्ट्रिफाइड फ्लेक्स फ्यूल व्हीकल होगा। गडकरी ने बताया कि उन्होंने 2004 में देश में पेट्रोल का प्राइस बढ़ने के बाद बायोफ्यूल में दिलचस्पी लेना शुरू किया था और इसके लिए ब्राजील का दौरा किया था। उनका कहना था कि बायोफ्यूल से पेट्रोलियम पर खर्च होने वाले फॉरेक्स की काफी बचत की जा सकती है। 

गडकरी ने कहा, "अगर हम आत्मनिर्भर बनना चाहते हैं तो हमें ऑयल के इम्पोर्ट को शून्य पर लाना होगा। ऑयल के इम्पोर्ट पर 16 लाख करोड़ रुपये का खर्च होता है। यह इकोनॉमी के लिए एक बड़ा नुकसान है।" इस सप्ताह की शुरुआत में गडकरी ने कार क्रैश सेफ्टी टेस्ट और रेटिंग प्रोग्राम भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (NCAP) लॉन्च किया था। अमेरिका, जापान, चीन और दक्षिण कोरिया के बाद भारत इस तरह का प्रोग्राम शुरू करने वाला पांचवां देश है। इसका लक्ष्य कारों की सेफ्टी बढ़ाना है। ऑटोमोबाइल कंपनियों ने भारत NCAP का स्वागत किया है। 

इससे भारत में कारों की सेफ्टी बढ़ेगी और एक्सपोर्ट किए जाने वाले व्हीकल्स की बेहतर क्वालिटी को सुनिश्चित किया जा सकेगा। इसके तहत कारों की विभिन्न तरीकों से टेस्टिंग की जाएगी। ये तरीके Global NCAP के अनुसार हैं। टेस्टिंग के बाद कारों को सेफ्टी रेटिंग मिलेगी। इसके तहत 3.5 टन के मोटर व्हीकल्स के लिए सेफ्टी स्टैंडर्ड्स को बढ़ाया जाएगा। रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाइवेज मिनिस्ट्री ने कहा है कि इससे कार बायर्स को ऑटोमोबाइल मार्केट में उपलब्ध मोटर व्हीकल्स की क्रैश सेफ्टी का आकलन करने में आसानी होगी। इसमें कार मेकर्स स्वेच्छा से अपनी कारों की टेस्टिग करा सकेंगे। क्रैश टेस्ट में कार के प्रदर्शन के आधार पर स्टार रेटिंग दी जाएंगी।  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  9. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  3. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  10. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »