Student News

Student News - ख़बरें

  • Vivo Ignite 2026 में रिकॉर्ड रजिस्ट्रेशन, ₹35 लाख तक की स्कॉलरशिप मिलने का मौका
    Vivo India ने अपने नेशनल इनोवेशन प्रोग्राम Vivo Ignite 2026 में अब तक की सबसे ज्यादा भागीदारी दर्ज होने की घोषणा की है। कंपनी के अनुसार, इस साल 38,000 से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया और 12,000 से ज्यादा स्कूलों, 705 जिलों तथा 4,500 से अधिक शहरों से एंट्री मिलीं। छात्रों ने 6,100 से ज्यादा यूनिक प्रोजेक्ट आइडिया जमा किए, जिनमें Technology, Agriculture & Climate Change सबसे लोकप्रिय थीम रही। अब चयनित प्रतिभागियों को एक्सपर्ट मेंटरशिप मिलेगी और अक्टूबर 2026 में नई दिल्ली में नेशनल फिनाले आयोजित किया जाएगा।
  • CJP Protest में AI से हो रही चहरों की पहचान? दिल्ली पुलिस का वीडियो वायरल
    दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र प्रदर्शन के बीच AI आधारित Facial Recognition System चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दावा किया गया कि दिल्ली पुलिस प्रदर्शनकारियों की पहचान करने के लिए AI तकनीक का इस्तेमाल कर रही है, जिसके बाद Aadhaar डेटाबेस को लेकर भी सवाल उठने लगे। हालांकि, वीडियो में कहीं भी Aadhaar का जिक्र नहीं है और न ही दिल्ली पुलिस ने ऐसी किसी बात की पुष्टि की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सिस्टम CCTV फुटेज का विश्लेषण कर चेहरों का मिलान पुलिस के आपराधिक रिकॉर्ड वाले डेटाबेस से करता है, ताकि संदिग्ध या वांछित लोगों की पहचान की जा सके।
  • स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
    Samsung ने भारत में अपना Back to School कैंपेन शुरू कर दिया है। इसके तहत Samsung Student+ Programme के जरिए छात्रों को Galaxy AI डिवाइस पर 10% तक का स्टूडेंट डिस्काउंट, बैंक ऑफर्स, No-Cost EMI और अपग्रेड बेनिफिट्स मिल रहे हैं। ऑफर Galaxy S26 Series, Galaxy Book6 Pro, Galaxy Tab S11 Ultra, Smart Monitor M8, Galaxy Watch8 और Galaxy Buds4 Series समेत कई प्रोडक्ट्स पर उपलब्ध है। कंपनी का कहना है कि ये डिवाइस पढ़ाई, ऑनलाइन क्लास, नोट्स और प्रोडक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए Galaxy AI फीचर्स के साथ आते हैं।
  • Amazon Scholarship: भारतीय छात्रों के लिए पढ़ाई, ट्रेनिंग और इंटर्नशिप के साथ ₹2 लाख की मदद!
    Amazon ने भारत में Amazon Future Engineer प्रोग्राम के तहत नई स्कॉलरशिप की घोषणा की है। इसके तहत 2026 में 500 छात्राओं को चुना जाएगा, जिन्हें चार साल में ₹2 लाख तक की आर्थिक मदद दी जाएगी। कंपनी के मुताबिक यह स्कॉलरशिप कम आय वाले परिवारों की उन छात्राओं के लिए है, जो कंप्यूटर साइंस या संबंधित ब्रांच में B.E. या B.Tech कर रही हैं। इसके अलावा स्टूडेंट्स को लैपटॉप, टेक्निकल ट्रेनिंग, मेंटरशिप और Amazon में पेड इंटर्नशिप का मौका भी मिलेगा। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को टेक इंडस्ट्री के लिए तैयार करना है।
  • AI+ ने भारत में लॉन्च किया 8000mAh बैटरी, 10.95 इंच डिस्प्ले वाला बजट टैबलेट, जानें कीमत
    Ai+ ने भारत में अपना पहला टैबलेट PulseTab लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 9,999 रुपये रखी गई है। इस टैबलेट में 10.95-इंच Full HD+ डिस्प्ले, MediaTek Helio G88 प्रोसेसर और 8,000mAh बैटरी दी गई है। यह Android 16 पर चलता है और इसमें 4G LTE कनेक्टिविटी भी मिलती है। कंपनी के मुताबिक, यह टैबलेट खास तौर पर स्टूडेंट्स और बजट यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
  • Meta और YouTube पर लत लगाने के लिए लगा 39 करोड़ रुपये तक का जुर्माना!
    Meta और YouTube पर जुर्माना लगा है। वाशिंगटन में जूरी ने एक केस का फैसला सुनाते हुए दोनों प्लेटफॉर्म्स को जुर्माना देने का आदेश दिया है। सोशल मीडिया कंपनी को लेकर फैसले में कहा गया है कि मेटा ने अपने लत लगाने वाले डिजाइन के चलते युवा यूजर्स को हानि पहुंचाई है।
  • AI Impact Summit 2026: Adobe का तोहफा, छात्रों के लिए 'Free' में Photoshop, Firefly और Acrobat!
    Adobe ने भारतीय छात्रों के लिए Firefly, Photoshop और Acrobat को मुफ्त उपलब्ध कराने की घोषणा की है। यह सुविधा देशभर के मान्यता प्राप्त उच्च शिक्षण संस्थानों के जरिए दी जाएगी। कंपनी के मुताबिक, 15,000 स्कूल और 500 कॉलेज में कंटेंट क्रिएटर लैब के माध्यम से छात्रों को AI फर्स्ट टूल्स, करिकुलम और ट्रेनिंग का एक्सेस मिलेगा। इसके अलावा NASSCOM FutureSkills Prime के साथ साझेदारी के तहत इंडस्ट्री संबंधित मुफ्त कोर्स और सर्टिफिकेट भी उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे छात्रों को AI और क्रिएटिव स्किल विकसित करने में मदद मिलेगी।
  • Infinix ने AI फीचर्स और 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया XPAD 30E टैबलेट, जानें कीमत
    Infinix ने XPAD 30E टैबलेट लॉन्च किया है, जिसे कंपनी ने खास तौर पर स्टूडेंट्स के लिए पेश किया है। इसमें 11 इंच FHD+ IPS LCD डिस्प्ले, MediaTek Helio G80 प्रोसेसर और 7000mAh बैटरी दी गई है। टैबलेट Android 15 बेस्ड XOS 15 पर चलता है और 4GB रैम व 128GB स्टोरेज के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक इसमें AI Tutor, Photo Solving और 120,000 फ्री एजुकेशनल रिसोर्स जैसे फीचर मिलते हैं। 4GB/128GB वेरिएंट की कीमत इंडोनेशिया में Rp 2,394,000 रखी गई है।
  • IIT जाने की तैयारी मुफ्त में कराएगा Google Gemini AI, ऐसे शुरू करें JEE एग्जाम प्रेप
    Google ने भारत में JEE की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए Gemini AI में नया मॉक टेस्ट फीचर लॉन्च किया है। इस फीचर के जरिए स्टूडेंट्स फ्री में JEE मॉक टेस्ट दे सकेंगे और अपनी तैयारी का स्तर समझ पाएंगे। India AI Summit 2026 में अनाउंस किया गया यह फीचर Careers360 और Physics Wallah के सहयोग से तैयार किया गया है। Gemini छात्रों को न सिर्फ सवाल देगा, बल्कि उनकी गलतियों का एनालिसिस और कॉन्सेप्ट एक्सप्लनेशन भी करेगा। बढ़ती कोचिंग फीस के बीच इसे एक किफायती विकल्प माना जा रहा है।
  • Google का स्टूडेंट्स को तोहफा! Gemini फ्री में कराएगा इस बड़े एग्जाम की प्रैक्टिस
    Google ने अपने AI चैटबॉट Gemini में स्टूडेंट्स के लिए नया SAT प्रैक्टिस टेस्ट फीचर जोड़ा है। इसके जरिए यूजर्स बिना किसी फीस के पूरा SAT मॉक टेस्ट दे सकते हैं, जिसमें स्कोरिंग, ग्राफ्स और परफॉर्मेंस एनालिसिस भी मिलता है। Google के मुताबिक, SAT का पैटर्न तय होने की वजह से Gemini रियल एग्जाम जैसा एक्सपीरियंस देने में सक्षम है। कंपनी ने एजुकेशन फर्म्स के साथ मिलकर इस फीचर पर काम किया है ताकि सवाल और फॉर्मेट असली टेस्ट के करीब रहें। यह फीचर आने वाले समय में महंगी SAT कोचिंग और ट्यूटरिंग इंडस्ट्री पर असर डाल सकता है।
  • Realme Pad 3 का इंडिया लॉन्च कंफर्म: 12,200mAh बैटरी, 11.6 इंच डिस्प्ले समेत स्पेक्स पहले ही हुए लीक
    Realme Pad 3 को भारत में 6 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। यह टैबलेट Realme Pad 2 का सक्सेसर होगा और इसे स्टूडेंट्स के लिए “The Smartest Tablet for Students” के तौर पर पेश किया जा रहा है। कंपनी की “Smart Learning. Less Charging” टैगलाइन से संकेत मिलता है कि इसमें बैटरी एफिशिएंसी और पढ़ाई से जुड़े AI फीचर्स पर फोकस किया गया है। realme के मुताबिक, Pad 3 में नोटबुक-इंस्पायर्ड डिस्प्ले और AI-बेस्ड टूल्स मिलेंगे, जो डिजिटल स्टडी और डेली लर्निंग रूटीन को आसान बनाएंगे।
  • भारतीय स्‍टूडेंट ने Rs 35 हजार में बनाई ‘AI कुर्सी’! नेताओं को याद दिलाएगी उनके वादे
    AI Chair : चुनाव में वादे करके भूल जाने वाले जनप्रतिनिधियों यानी नेताओं को उनके वादे याद दिलाने के लिए एक ‘एआई कुर्सी’ बनाई गई है।
  • TCS Hiring: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने की 10 हजार से ज्यादा फ्रेशर की भर्ती
    टाटा कंसल्टेंसी की यह बड़ी भर्ती भारत में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए राहत बनकर आई है।
  • बच्‍चे को साइंटिस्‍ट बनाना चाहते हैं? ISRO के इस प्रोग्राम के लिए रजिस्‍ट्रेशन शुरू, जानें डिटेल्‍स
    इस प्रोग्राम का मकसद स्‍टूडेंट्स को साइंस, टेक्‍नॉलजी, इंजीनियर‍िंग और मैथ्‍स STEM से जुड़े क्षेत्रों में कर‍ियर बनाने के लिए प्रेरित करना है।
  • मानना पड़ेगा! स्‍टूडेंट्स ने बनाया दुनिया का सबसे छोटा ‘ह्यूमनॉइड रोबोट’, जानें इसके बारे में
    Humanoid Robot : हांगकांग के डायोसेसन बॉयज स्कूल के स्‍टूडेंट्स ने दुनिया का सबसे छोटा ह्यूमनॉइड रोबोट बनाया है। 5.5 इंच का यह रोबोट किसी स्‍टैंडर्ड बॉलपॉइंट पेन से भी छोटा है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »