TCS Hiring: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने की 10 हजार से ज्यादा फ्रेशर की भर्ती

कंपनी तीन कैटिगरी में हायरिंग कर रही है- Ninja, Digital, और Prime कैटिगरी इनमें शामिल हैं।

TCS Hiring: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने की 10 हजार से ज्यादा फ्रेशर की भर्ती

भारत की सबसे बड़ी IT फर्म टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने बड़ी संख्या में जॉब फ्रेशर हायर किए हैं।

ख़ास बातें
  • भर्ती अभियान का पहला फेज प्राथमिक कॉलेजों के लिए रखा गया है।
  • दूसरा फेज 26 अप्रैल को होगा।
  • कंपनी में नेशनल क्वालिफायर टेस्ट और कैंपस प्लेसमेंट्स जारी हैं।
विज्ञापन
भारत की सबसे बड़ी IT फर्म टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने बड़ी संख्या में जॉब फ्रेशर हायर किए हैं। खबर है कि कंपनी ने 10 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स को हायर किया है। कंपनी ने अपने भर्ती अभियान के तहत इन स्टूडेंट्स को हायर किया है जो भारत के विभिन्न कॉलेजों से आते हैं। कंपनी ने नेशनल क्वालिफायर टेस्ट (National Qualifier Test (NQT) के जरिए ये भर्तियां की हैं। 

दुनियाभर में टेक कंपनियों के लिए पिछले कई महीनों से सुनने में आ रहा था कि कंपनियां लगातार अपने कर्मचारियों की संख्या कम कर रही हैं। आए दिन दिग्गज टेक कंपनियों से छंटनी की खबरें अभी भी सामने आ रही हैं। ऐसे में टाटा कंसल्टेंसी की यह बड़ी भर्ती भारत में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए राहत बनकर आई है। आईटी सेक्टर में नौकरियों की मांग घटने को लेकर युवाओं में चिंता देखने को मिल रही थी। इस बीच TCS ने दस हजार से ज्यादा नौकरियां युवाओं को (via) दी हैं। भर्तियों के पहले फेज में यह हायरिंग हुई है।

पिछले महीने TCS ने नेशनल क्वालिफायर टेस्ट कंडक्ट करवाने की घोषणा की थी। यह टेस्ट TCS iON द्वारा डिजाइन किया गया है जिसमें कैंडिडेट की बुद्धिमत्ता और उसके कौशल को कंपनी परखती है। इसी के जरिए कंपनी भर्तियां करने जा रही है। टाटा ग्रुप के अलावा और भी कई फर्म इसी टेस्ट के जरिए भर्तियां करती हैं जिसमें Happiest Minds जैसे नाम भी शामिल हैं। टीसीएस की इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल रखी गई थी। कंपनी 26 अप्रैल को दूसरे फेज के तहत यह टेस्ट कंडक्ट करने जा रही है। 

भर्ती अभियान का पहला फेज प्राथमिक कॉलेजों के लिए रखा गया है। दूसरा फेज 26 अप्रैल को होगा जिसमें बाकी बचे स्टूडेंट्स के लिए जगह रखी गई है। कंपनी के प्लेसमेंट अफसरों के मुताबिक कंपनी में नेशनल क्वालिफायर टेस्ट और कैंपस प्लेसमेंट्स जारी हैं। कंपनी तीन कैटिगरी में हायरिंग कर रही है- Ninja, Digital, और Prime कैटिगरी इनमें शामिल हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  3. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  4. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  6. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  8. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  10. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »