• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • CJP Protest में AI से हो रही चहरों की पहचान? दिल्ली पुलिस का वीडियो वायरल

CJP Protest में AI से हो रही चहरों की पहचान? दिल्ली पुलिस का वीडियो वायरल

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के दौरान AI आधारित Facial Recognition System का वीडियो वायरल होने के बाद नई बहस शुरू हो गई है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि यह सिस्टम Aadhaar डेटाबेस से जुड़ा हो सकता है। हालांकि, अब तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

CJP Protest में AI से हो रही चहरों की पहचान? दिल्ली पुलिस का वीडियो वायरल

Photo Credit: AI Generated

जंतर-मंतर पर AI आधारित Facial Recognition System को लेकर वीडियो वायरल

ख़ास बातें
  • AI Surveillance पर सोशल मीडिया में नई बहस छिड़ी
  • Aadhaar से लिंक होने की नहीं हुई आधिकारिक पुष्टि
  • पुलिस के आपराधिक डेटाबेस से होता है फेस मैच
विज्ञापन

दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र प्रदर्शन के बीच अब AI आधारित Facial Recognition System को लेकर नई बहस शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ वीडियो में दावा किया जा रहा है कि प्रदर्शन स्थल पर मौजूद Delhi Police की निगरानी गाड़ियों में ऐसा सिस्टम इस्तेमाल किया जा रहा है, जो कैमरे में दिखने वाले लोगों की पहचान कर उनकी जानकारी स्क्रीन पर दिखा देता है। इन वीडियो के सामने आने के बाद कई यूजर्स ने सवाल उठाए हैं कि क्या यह सिस्टम Aadhaar डेटाबेस से जुड़ा हुआ है। हालांकि, फिलहाल ऐसा कोई आधिकारिक प्रमाण या पुष्टि सामने नहीं आई है।

वायरल वीडियो में एक मोबाइल सर्विलांस वाहन दिखाई देता है, जिसमें 360-डिग्री कैमरों से मिलने वाली लाइव CCTV फुटेज देखी जा सकती है। स्क्रीन पर कुछ लोगों की तस्वीरें, नाम और अन्य जानकारी भी दिखाई देती है। हालांकि वीडियो में कहीं भी Aadhaar का जिक्र नहीं है और न ही दिल्ली पुलिस ने यह कहा है कि यह सिस्टम Aadhaar डेटाबेस से जुड़ा है।

Indian Express की रिपोर्ट के मुताबिक, जंतर-मंतर के पास दिल्ली पुलिस ने दो सर्विलांस वाहन तैनात किए हैं। पहला वाहन इलाके में लगे CCTV कैमरों से लाइव वीडियो फीड इकट्ठा करता है, जबकि दूसरा वाहन AI की मदद से इन फुटेज का विश्लेषण करता है। इसमें दिखाई देने वाले चेहरों का मिलान पुलिस के पास मौजूद आपराधिक रिकॉर्ड वाले डेटाबेस से किया जाता है।

रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तकनीक का उद्देश्य हर प्रदर्शनकारी की पहचान करना नहीं है। इसका इस्तेमाल केवल यह पता लगाने के लिए किया जाता है कि भीड़ में कोई वांछित या आपराधिक रिकॉर्ड वाला व्यक्ति मौजूद है या नहीं।

चेहरा पहचानने का यह सिस्टम 'Ikshana' नाम के सर्विलांस वाहन का हिस्सा है, जिसे दिल्ली पुलिस ने 2023 के G20 Summit से पहले अपने सर्विलांस सिस्टम में शामिल किया था।

सोशल मीडिया पर सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि अगर सिस्टम Aadhaar का इस्तेमाल नहीं कर रहा, तो स्क्रीन पर दिखाई देने वाली व्यक्तिगत जानकारी आखिर किस डेटाबेस से आ रही है। फिलहाल इस बारे में दिल्ली पुलिस ने सार्वजनिक रूप से कोई जानकारी शेयर नहीं की है। वायरल वीडियो भी इस दावे की पुष्टि नहीं करते कि Aadhaar रिकॉर्ड एक्सेस किए जा रहे हैं।

बता दें कि फिलहाल ऐसी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि दिल्ली पुलिस का यह फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम Aadhaar डेटाबेस से जुड़ा है। वायरल वीडियो भी इस दावे की पुष्टि नहीं करते।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »