Startup

Startup - ख़बरें

  • 48 पैसे में बनवाओ वीडियो! लॉन्च हुआ भारत का अपना वीडियो AI मॉडल
    India AI Mission के तहत चुनी गई स्टार्टअप Avataar AI ने Varya नाम का नया Video Generation AI मॉडल लॉन्च किया है। कंपनी के मुताबिक यह मॉडल भारतीय संस्कृति, त्योहारों, खानपान और स्थानीय संदर्भ को बेहतर तरीके से समझने के लिए ट्रेन किया गया है। Varya, Alibaba के Wan 2.2 मॉडल पर आधारित है, लेकिन इसे Model Distillation तकनीक की मदद से तेज और किफायती बनाया गया है। कंपनी का दावा है कि यह 10 गुना तक तेजी से वीडियो बना सकता है। Avataar AI भविष्य में इसे AI Kosh के जरिए ओपन-वेट मॉडल के रूप में उपलब्ध कराने की योजना भी बना रही है।
  • इस स्टार्टअप का AI आपके काम नहीं आया तो मिलेंगे 95 करोड़ रुपये!
    AI स्टार्टअप Cognition ने अपने AI एजेंट Devin के लिए नई "AI Productivity Guarantee" पेश की है। कंपनी का कहना है कि अगर Devin ग्राहकों को उनके खर्च के बराबर इंजीनियरिंग वैल्यू नहीं दे पाता है तो वह 10 मिलियन डॉलर (करीब 95.36 करोड़ रुपये) तक के क्रेडिट दे सकती है। इसके लिए कंपनी ने एक AI Estimator सिस्टम तैयार किया है, जो यह आकलन करता है कि Devin द्वारा पूरा किए गए कार्यों को किसी मानव इंजीनियर को करने में कितना समय लगता। Cognition का कहना है कि उसका फोकस टोकन उपयोग की बजाय वास्तविक उत्पादकता पर है। हालांकि उत्पादकता के मूल्यांकन की प्रक्रिया को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं।
  • Lyne Startup 70, Startup 68 TWS ईयरबड्स लॉन्च, साथ में Startup 80 कार चार्जर ने भी दी दस्तक, जानें
    Lyne Startup 70 TWS Earbuds, Lyne Startup 68 TWS Earbuds और Lyne Startup 80 Car Charger भारत में लॉन्च हुए हैं।
  • 1.5 लाख घरों जितनी बिजली बनेगी! Apple ने भारत में किया मोटा निवेश, नए ग्रीन प्रोजेक्ट्स शुरू
    Apple ने भारत में नए पर्यावरण प्रोजेक्ट्स शुरू करने का ऐलान किया है। कंपनी करीब 100 करोड़ रुपये निवेश करके सोलर बिजली प्रोजेक्ट्स, Recycling और Green Startups को सपोर्ट करेगी। Apple, CleanMax के साथ मिलकर 150 मेगावॉट से ज्यादा रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी तैयार करेगा, जिससे हर साल करीब 1.5 लाख घरों जितनी बिजली पैदा हो सकेगी। इसके अलावा WWF-India के साथ मिलकर वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम्स और प्लास्टिक पॉल्यूशन कम करने पर काम किया जाएगा। वहीं Acumen के जरिए शुरुआती स्तर के Green Startups को ग्रांट्स, मेंटरशिप और टेक्निकल सपोर्ट भी दिया जाएगा।
  • Windows 11 Hacks: इन 10 ट्रिक्स से लैपटॉप-PC होगा इतना फास्ट, हैंग और स्लोनेस भूल जाओगे!
    Windows 11 लैपटॉप समय के साथ स्लो हो जाता है, लेकिन इसे ठीक करने के लिए नया सिस्टम खरीदना जरूरी नहीं है। कुछ आसान सेटिंग्स और बेसिक ऑप्टिमाइजेशन से आप अपने लैपटॉप की परफॉर्मेंस काफी हद तक सुधार सकते हैं। Startup ऐप्स को बंद करना, स्टोरेज क्लीन रखना, बैकग्राउंड ऐप्स कम करना और विजुअल इफेक्ट्स घटाना जैसे स्टेप्स तुरंत असर दिखाते हैं। इसके अलावा Windows अपडेट, मालवेयर स्कैन और पावर मोड सेटिंग्स भी सिस्टम स्पीड पर असर डालती हैं। सही तरीके अपनाकर आप अपने लैपटॉप को फिर से स्मूद और फास्ट बना सकते हैं।
  • अब 100 शहरों में मिनटों में डिलीवरी करेगा Amazon!
    Amazon ने अपनी क्विक कॉमर्स सर्विस Amazon Now को भारत के 100 शहरों तक विस्तार देने की घोषणा की है। कंपनी इस सर्विस के लिए 1,000 से ज्यादा माइक्रो-फुलफिलमेंट सेंटर्स तैयार कर रही है, जिससे डिलीवरी समय कम किया जा सके। इस प्लेटफॉर्म के जरिए ग्रॉसरी, पर्सनल केयर, होम प्रोडक्ट्स और अन्य जरूरी सामान मिनटों में डिलीवर किए जाएंगे। कंपनी के मुताबिक 16,000 से ज्यादा किसान भी इस नेटवर्क से जुड़ेंगे, जिससे सप्लाई चेन को मजबूत बनाया जाएगा। यह सर्विस अब मेट्रो के साथ-साथ टियर 2 और टियर 3 शहरों में भी उपलब्ध होगी।
  • Lyne Originals ने लॉन्च किए नए स्मार्टवॉच, ईयरफोन्स और स्पीकर्स, कीमत 399 रुपये से शुरू
    Lyne Originals ने भारत में एक साथ छह नए प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं, जिनमें स्मार्टवॉच, ईयरबड्स, नेकबैंड और पोर्टेबल स्पीकर शामिल हैं। इस लाइनअप में STARTUP 30 और STARTUP 49 स्मार्टवॉच, STARTUP 57 ईयरबड्स, STARTUP 48 और STARTUP 62 नेकबैंड और Jukebox 10 Pro स्पीकर शामिल हैं। इनकी कीमत 399 रुपये से शुरू होकर 5,749 रुपये तक जाती है। कंपनी के मुताबिक, इन प्रोडक्ट्स को बैटरी बैकअप, ऑडियो फीचर्स और डेली यूज को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
  • Lyne Startup 35 दमदार पावर बैंक लॉन्च, 10000mAh बैटरी और 20000mAh बैटरी के साथ दमदार फीचर्स
    LYNE Rover Startup 35 की कीमत 599 रुपये, LYNE Rover Startup 36 की कीमत 899 रुपये और LYNE Rover Startup 37 की कीमत 749 रुपये है। Startup-35 (PowerBox 25 Pro) में 10,000mAh की बैटरी दी गई है। Startup-36 (PowerBox 26 Pro) में 20,000mAh की बैटरी दी गई है। Startup-37 (PowerBox 24 Pro) में 10,000mAh की बैटरी दी गई है।
  • बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
    Sarvam AI ने Sarvam Edge नाम से नया ऑन डिवाइस AI प्लेटफॉर्म पेश किया है, जो स्मार्टफोन और लैपटॉप पर सीधे काम करता है और क्लाउड या इंटरनेट पर निर्भर नहीं है। कंपनी के मुताबिक यह सिस्टम 10 भारतीय भाषाओं में ऑटोमैटिक स्पीच रिकग्निशन, टेक्स्ट टू स्पीच और 11 भाषाओं में द्वि दिशा ट्रांसलेशन सपोर्ट करता है। सभी प्रोसेसिंग लोकली होने से डेटा प्राइवेसी मजबूत रहती है और कमजोर नेटवर्क में भी परफॉर्मेंस प्रभावित नहीं होती। Sarvam AI का कहना है कि यह प्लेटफॉर्म एजुकेशन, फाइनेंस और असिस्टिव टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में ऑफलाइन AI उपयोग को बढ़ावा देगा।
  • AI रेस में आगे निकल गया भारत, Sarvam AI ने ChatGPT और Gemini को इन फील्ड में पछाड़ा
    Bengaluru आधारित Sarvam AI ने अपने नए AI मॉडल Sarvam Vision और Bulbul V3 को लेकर ग्लोबल AI कम्युनिटी में चर्चा तेज कर दी है। कंपनी के मुताबिक, Sarvam Vision ने OCR बेंचमार्क्स पर Google Gemini जैसे मॉडल्स से बेहतर परफॉर्म किया है। वहीं Bulbul V3 टेक्स्ट टू स्पीच मॉडल 22 भारतीय भाषाओं और 35 वॉयस को सपोर्ट करता है। Sarvam AI का फोकस भारत की भाषाई और डॉक्यूमेंट जरूरतों को ध्यान में रखकर AI को ज्यादा एक्सेसिबल बनाने पर है, जिसे अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना मिल रही है।
  • AI जॉब्स की मची होड़! OpenAI दे रही Rs 13.5 करोड़ का सैलरी पैकेज, Google को छोड़ा पीछे
    AI एक ऐसा स्किल क्षेत्र बन चुका है जिसमें सबसे अधिक वेतन की संभवना है। OpenAI ने इस क्षेत्र में सबसे अधिक वेतन देकर एक नया बेंचमार्क बना दिया है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि OpenAI का स्टार्टअप अपने कर्मचारियों को अन्य टेक कंपनियों के मुकाबले सबसे अधिक सैलरी दे रहा है जो कि प्रति कर्मचारी 1.5 मिलियन डॉलर है।
  • ChatGPT को टक्कर देने वाले चीन के DeepSeek की भारतीय सर्वर्स पर होस्टिंग
    इनफॉर्मेशन एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मिनिस्टर Ashwini Vaishnaw ने बताया कि इससे विदेश में डेटा ट्रांसफर को लेकर प्राइवेसी से जुड़ी आशंकाओं को दूर किया जा सकेगा। DeepSeek ने AI के सेगमेंट में बड़ा बदलाव किया है। इसकी बढ़ती लोकप्रियता से कई बड़े देशों में टेक कंपनियों के शेयर्स में भारी बिकवाली हुई थी। विदेश में डेटा ट्रांसफर को लेकर भारत में सतर्कता बरती जाती है।
  • IMC 2024 : 5G पुरानी बात! AI, स्‍टार्टअप्‍स और 6G से बनेगा नया Digital India
    भारत का सबसे बड़ा टेक्‍नॉलजी मेला, इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2024) इस साल एक नई लकीर खींचने को उत्‍साह‍ित दिखा। दो दिन तक इवेंट को छानने के बाद यह समझ आया कि टेक के क्षेत्र में बात अब 5G से बहुत दूर निकल गई है। हम AI की दुनिया में गोता लगाने वाले हैं। डिजिटल इंडिया का जो सपना देखा था, उसमें हम इतना आगे बढ़ गए हैं कि दुनिया हमें 6G लीडर के रूप में देख रही है।
  • भारतीय स्टार्टअप्स के साथ विवाद के कारण Google की जांच करेगा CCI
    कंपनी ने कहा था कि इन ऐप्स को बिलिंग से जुड़े उल्लंघनों के कारण हटाया गया है। हालांकि, केंद्र सरकार के इस मामले में हस्तक्षेप करने के बाद ये ऐप्स बहाल हो गए थे। इन स्टार्टअप्स ने CCI से इस मामले की जांच करने का निवेदन किया था
  • स्‍टील के रॉकेट बनाएगी चीनी कंपनी, Elon Musk की स्‍पेसएक्‍स से सीधे मुकाबले की तैयारी! जानें डिटेल
    Stainless Steel Rocket : चीन के स्‍पेस स्‍टार्टअप लैंडस्‍पेस (Landspace) ने रीयूजेबल स्टेनलेस स्टील रॉकेट को डेवलप करने की योजना बनाई है।

Startup - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »