• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 1.5 लाख घरों जितनी बिजली बनेगी! Apple ने भारत में किया मोटा निवेश, नए ग्रीन प्रोजेक्ट्स शुरू

1.5 लाख घरों जितनी बिजली बनेगी! Apple ने भारत में किया मोटा निवेश, नए ग्रीन प्रोजेक्ट्स शुरू

Apple ने भारत में सोलर बिजली प्रोजेक्ट्स, Recycling और Green Startups के लिए 100 करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया है।

1.5 लाख घरों जितनी बिजली बनेगी! Apple ने भारत में किया मोटा निवेश, नए ग्रीन प्रोजेक्ट्स शुरू

Apple की इस मूहीम में Solar Energy और Recycling पर कंपनी का बड़ा फोकस रहेगा

ख़ास बातें
  • Apple भारत में 100 करोड़ रुपये के Green Projects शुरू करेगा
  • सोलर बिजली और Recycling पर कंपनी का बड़ा फोकस रहेगा
  • Green Startups को ग्रांट्स और टेक्निकल सपोर्ट मिलेगा
विज्ञापन

Apple ने भारत में नई पर्यावरण पहल का ऐलान किया है। कंपनी ने 'Renewable energy, Plastic pollution कम करने और Green startups को सपोर्ट करने' के लिए कई नई साझेदारियों और निवेश की घोषणा की है। यह पहल Apple के 2030 तक पूरी तरह कार्बन न्यूट्रल (carbon neutral) बनने के लक्ष्य का हिस्सा है। कंपनी ने इन योजनाओं के तहत करीब 100 करोड़ रुपये के निवेश की बात कही है और इसके लिए CleanMax, WWF-India और Acumen जैसी संस्थाओं के साथ साझेदारी की गई है।

Apple ने प्रेस रिलीज के जरिए बताया रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपर CleanMax के साथ मिलकर भारत में रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी बढ़ाने की योजना बनाई है। कंपनी के मुताबिक, 100 करोड़ रुपये का निवेश 150 मेगावॉट से ज्यादा रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी तैयार करने में इस्तेमाल किया जाएगा।

Apple का कहना है कि इससे हर साल करीब 1.5 लाख भारतीय घरों को बिजली देने जितनी रिन्यूएबल एनर्जी तैयार हो सकेगी। कंपनी इस पहल को अपनी भारतीय सप्लाई चेन में क्लीन एनर्जी इस्तेमाल बढ़ाने के लिए भी महत्वपूर्ण मान रही है। Apple पहले भी CleanMax के साथ रूफटॉप सोलर प्रोजेक्ट्स पर काम कर चुकी है, जिनसे भारत में उसके ऑफिस और रिटेल स्टोर्स को रिन्यूएबल एनर्जी सप्लाई की जाती है।

कंपनी ने WWF-India के साथ मिलकर रीसाइक्लिंग और वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम्स पर भी काम शुरू किया है। इसका मकसद प्लास्टिक पॉल्यूशन कम करना और रीसाइक्लेबल मटेरियल्स की रिकवरी को बेहतर बनाना है। कंपनी का कहना है कि इसमें लोकल अथॉरिटीज, कम्यूनिटीज और वेस्ट वर्कर्स के साथ मिलकर काम किया जाएगा।

Apple ने सोशल इंपैक्ट ऑर्गेनाइजेशन Acumen के साथ साझेदारी कर शुरुआती स्तर के पर्यावरण स्टार्टअप्स को सपोर्ट देने की भी घोषणा की है। यह कार्यक्रम वेस्ट मैनेजमेंट, रीजेनरेटिव एग्रीकल्चर और सर्कुलर इकोनॉमी जैसे क्षेत्रों में काम करने वाली कंपनियों को मदद देगा। इसमें छह एंटरप्राइजेज को ग्रांट्स, मेंटरशिप, टेक्निकल सपोर्ट और स्ट्रैटेजिक गाइडेंट दी जाएगी, जिनमें Saptkrishi, Yotuh Energy और Mowo Fleet जैसे स्टार्टअप्स शामिल हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »