Soundbars

Soundbars - ख़बरें

  • Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
    एमेजॉन की सेल में Sony, JBL, Boat और Zebronics जैसे प्रमुख ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिल सकता है। इस सेल में Sony HT-S100F को 14,990 रुपये के लिस्टेड प्राइस के बजाय 7,989 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें JBL Cinema SB560 को 25,999 रुपये के वास्तविक प्राइस के बजाय 11,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है।
  • Samsung TV खरीदने पर मुफ्त मिलेगा दूसरा TV या ₹1 लाख का Soundbar! जानें कैसे मिलेगा ऑफर
    Samsung India ने अपने Vision AI-powered बड़े स्क्रीन टीवी को प्रमोट करने के लिए “Big Celebration, Bigger Screen, Biggest Emotions” कैंपेन शुरू किया है। कंपनी के Vision AI TV पोर्टफोलियो में Micro RGB, OLED, Neo QLED, Mini LED और Crystal UHD मॉडल शामिल हैं। इन टीवी में Bixby, Perplexity और Microsoft Copilot जैसे AI सर्विस प्लेटफॉर्म का सपोर्ट दिया गया है। चुनिंदा टीवी की खरीद पर 1,02,990 रुपये तक का Soundbar फ्री और 5,29,990 रुपये तक का TV फ्री दिया जा रहा है। इसके अलावा 20 फीसदी तक Cashback, Zero Down Payment और 36 महीने तक EMI का विकल्प भी उपलब्ध है।
  • Portronics का 150W Home Theatre लॉन्च, लिमिटेड टाइम के लिए ₹4 हजार का डिस्काउंट
    Portronics ने भारतीय बाजार में अपना नया Pure Sound Pro X2 होम थिएटर सिस्टम लॉन्च किया है। यह 5.1-Channel ऑडियो सेटअप और 150W साउंड आउटपुट के साथ आता है। इसमें Soundbar, Wired Subwoofer और दो Satellite Speakers दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.4, HDMI (ARC), Optical, USB और AUX जैसे विकल्प मिलते हैं। यूजर्स Music, Movie, News और Night समेत चार EQ मोड्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी ने इसका MRP 9,999 रुपये रखा है, जबकि लॉन्च ऑफर के तहत इसे 5,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
  • स्पीकर है या शोपीस? Samsung ने भारत में लॉन्च किए यूनिक डिजाइन वाले Wi-Fi Speakers
    Samsung ने भारतीय बाजार में Music Studio Series के तहत Music Studio 5 और Music Studio 7 Wi-Fi Speakers लॉन्च किए हैं। कंपनी का कहना है कि नए स्पीकर्स Samsung TV और Soundbar के साथ बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किए गए हैं। Music Studio 7 में 3.1.1-चैनल ऑडियो सिस्टम मिलता है, जबकि Music Studio 5 कॉम्पैक्ट डिजाइन और बैलेंस्ड साउंड पर फोकस करता है। दोनों मॉडल SmartThings, Wi-Fi, Bluetooth और Q-Symphony जैसे फीचर्स को सपोर्ट करते हैं। Samsung ने Music Studio Series की शुरुआती कीमत ₹27,900 रखी है।
  • itel ने लॉन्च किए 2 नए Soundbar, ₹5 हजार से कम में मिलेगा 4 स्पीकर वाला सेटअप
    itel ने भारतीय बाजार में Soundbar 160W और Soundbar 120W लॉन्च किए हैं। नए साउंडबार्स Bluetooth 5.3, DSP चिपसेट, LED डिस्प्ले और iThumpX BASS टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं। Soundbar 160W में क्वाड-स्पीकर सेटअप दिया गया है, जबकि 120W मॉडल डुअल-स्पीकर कॉन्फिगरेशन के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए TV (ARC), Optical, AUX, USB और SW Out पोर्ट्स मिलते हैं। कंपनी के मुताबिक, दोनों मॉडल्स में वर्चुअल 360-डिग्री ऑडियो सपोर्ट और तीन EQ Modes दिए गए हैं। इनकी कीमत 4,649 रुपये से शुरू होती है और ये देशभर के रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध हैं।
  • एक Samsung TV खरीदो, दूसरा TV फ्री पाओ! कुछ मॉडल्स के साथ मिलेगा ₹93,000 का Soundbar
    Samsung India ने "Big Game, Bigger Screen, Biggest Moments" कैंपेन लॉन्च किया है। इसके तहत कंपनी अपनी 2026 Vision AI Big TV सीरीज पर कई ऑफर्स दे रही है। 75 इंच और उससे बड़े टीवी खरीदने वाले ग्राहकों को मॉडल के आधार पर मुफ्त Soundbar या अतिरिक्त TV दिया जा सकता है। कंपनी 20 प्रतिशत तक कैशबैक, जीरो डाउन पेमेंट और 30 महीने तक की EMI का विकल्प भी दे रही है। इस टीवी सीरीज में AI Soccer Mode, AI Upscaling Pro, Color Booster Pro और AI Sound Controller Pro जैसे फीचर्स शामिल हैं। Samsung ने 7 साल तक OS अपडेट देने का भी वादा किया है।
  • iBall Cinebar 560 Soundbar भारत में लॉन्च: 800W आउटपुट और Dolby Audio सपोर्ट, जानें कीमत
    iBall ने भारत में नया Cinebar 560 Soundbar लॉन्च किया है। यह 5.1 चैनल साउंड सिस्टम 800W RMS आउटपुट और Dolby Audio सपोर्ट के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक इसमें तीन ड्राइवर वाला साउंडबार, वायरलेस रियर स्पीकर्स और 20.32cm वायरलेस सबवूफर दिया गया है। साउंडबार में Bluetooth 5.3, TV ARC, Optical IN, USB और AUX जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं। यूजर्स इसमें अलग-अलग साउंड मोड्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। iBall Cinebar 560 को 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर Amazon.in पर उपलब्ध कराया गया है।
  • 1030W पावर और Dolby Atmos के साथ Zebronics ने लॉन्च किया ZEB-Juke Bar 9890 साउंडबार
    Zebronics ने भारत में अपना नया फ्लैगशिप ZEB-Juke Bar 9890 साउंडबार लॉन्च किया है। यह 5.1.2 चैनल कॉन्फिगरेशन और 1030W RMS आउटपुट के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक, इसमें Dolby Atmos और DTS X सपोर्ट मिलता है, जिससे मल्टी-डायमेंशनल ऑडियो एक्सपीरियंस मिलता है। साउंडबार में वायरलेस सबवूफर और रियर सैटेलाइट स्पीकर्स भी दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.3, HDMI eARC, USB और AUX जैसे ऑप्शन मिलते हैं। इसकी कीमत 29,999 रुपये रखी गई है और यह Amazon व Flipkart पर उपलब्ध है।
  • Sony लाई पावरफुल HT-B500 साउंडबार, Dolby Atmos के साथ 3.1 चैनल सिस्टम, जानें कीमत
    Sony ने अपना नया साउंडबार HT-B500 मार्केट में लॉन्च किया है। यह साउंडबार 3.1 चैनल ऑडियो सिस्टम से लैस होकर आता है जो घरेलू मनोरंजन में चार चांद लगा सकता है। यह Dolby Atmos और DTS:X जैसे एडवांस ऑडियो फीचर्स को सपोर्ट करता है। ऑडियो सिस्टम में कंपनी ने सेंटर में एक समर्पित चैनल स्पीकर दिया है जो वोकल क्लियरिटी को सुनिश्चित करता है।
  • JBL ने लॉन्च किए नए साउंडबार, सिनेमा जैसा अनुभव अब घर पर मिलेगा, जानें खासियतें
    JBL ने भारत में JBL Bar 1300MK2, 1000MK2, 800MK2 और 500MK2 साउंडबार लॉन्च किए हैं। JBL Bar 1300MK2 की कीमत 1,74,999 रुपये है। Bar 1000MK2 की कीमत 1,49,999 रुपये, Bar 800MK2 की कीमत 1,24,999 रुपये और Bar 500MK2 की कीमत 64,999 रुपये है। ये साउंडबार बिक्री के लिए JBL की आधिकारिक वेबसाइट, चुनिंदा रिटेल स्टोर और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
  • 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
    boAt ने Aavante Prime X साउंडबार लॉन्च किया है, जो 7.1.4 चैनल सराउंड साउंड और Dolby Atmos सपोर्ट के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक इसमें 700W आउटपुट और वायरलेस रियर स्पीकर्स दिए गए हैं, जिससे केबल-फ्री सेटअप मिलता है। इसमें Bluetooth 5.3, HDMI eARC और Optical कनेक्टिविटी मिलती है। यह साउंडबार पहले दो दिनों के लिए 37,999 रुपये में उपलब्ध है, जिसके बाद कीमत 39,999 रुपये हो जाएगी। यह उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो होम थिएटर जैसा ऑडियो एक्सपीरियंस चाहते हैं।
  • 550W पावर के साथ Zebronics ने लॉन्च किया नया Zeb Juke Bar साउंडबार, जानें कीमत और फीचर्स
    Zebronics की ओर से नया Zeb Juke Bar 9710C लॉन्च किया गया है। यह 5.1 चैनल के साथ आता है। इसमें मल्टीस्पीकर कंफिग्रेशन दी गई है। इसमें 550W की टोटल आउटपुट दी गई है। साउंड बार में 40Hz-20kHz की फ्रिक्वेंसी रेंज दी गई है।
  • 300W तक पावर वाले Philips साउंडबार, हेडफोन, ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, कीमत Rs 899 से शुरू
    Philips की ओर से साउंड डिवाइसेज में नए हेडफोन्स, ब्लूटूथ स्पीकर, और साउंडबार लॉन्च किए गए हैं। कंपनी ने नए Philips TAB4230 साउंडबार, TAB4120 मिनी साउंडबार, TAS4400 ब्लूटूथ स्पीकर, SHP9500 वायर्ड हेडफोन्स जैसे प्रोडक्ट्स को मार्केट में पेश किया है। ये डिवाइसेज कई तरह के फीचर्स से लैस होकर आते हैं। इनकी कीमत मात्र 899 रुपये से शुरू हो जाती है।
  • Redmi का बजट साउंड सिस्टम लॉन्च: इसमें है वायरलेस सबवूफर और RGB लाइटिंग, जानें कीमत
    Xiaomi ने चुपचाप अपने ऑडियो पोर्टफोलियो को आगे बढ़ाते हुए Redmi Soundbar Speaker 2 Pro लॉन्च कर दिया है। यह नया साउंडबार सिस्टम वायरलेस सबवूफर के साथ आता है और इसमें RGB लाइटिंग जैसे विजुअल फीचर्स भी दिए गए हैं। कंपनी ने इसे खास तौर पर कॉम्पैक्ट स्पेस, डेस्क सेटअप और होम एंटरटेनमेंट यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया है। सेटअप में दो स्पीकर्स और दो पैसिव रेडिएटर्स शामिल हैं। Redmi Soundbar Speaker 2 Pro को चीन में 499 युआन की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है, जो भारतीय करेंसी में करीब 6,500 रुपये के आसपास बैठती है।
  • Samsung CES 2026 में मचाएगा धूम! 6 जनवरी से लॉन्च होंगे कई नए स्पीकर्स, एडवांस ऑडियो फीचर्स भी
    Samsung ने CES 2026 से पहले अपने नए ऑडियो प्रोडक्ट्स की घोषणा कर दी है, जिन्हें जनवरी में लास वेगास में शोकेस किया जाएगा। कंपनी Music Studio सीरीज के तहत नए Wi-Fi स्पीकर्स Music Studio 7 और Music Studio 5 लेकर आ रही है, जो यूनिक डिजाइन और हाई-रिजॉल्यूशन ऑडियो सपोर्ट के साथ आएंगे। इसके साथ ही Samsung ने अपने फ्लैगशिप Q-Series साउंडबार्स, HW-Q990H और ऑल-इन-वन HW-QS90H की भी जानकारी दी है। इन प्रोडक्ट्स में AI ट्यूनिंग, बेहतर सराउंड साउंड और Q-Symphony इंटीग्रेशन मिलेगा, जिससे होम एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस को नया स्तर देने की तैयारी है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »