810W पावर वाले LG S95TR, LG S90TY साउंडबार भारत में लॉन्च, जानें कीमत

LG S95TR साउंडबार कंपनी का फ्लैगशिप मॉडल है।

810W पावर वाले LG S95TR, LG S90TY साउंडबार भारत में लॉन्च, जानें कीमत

LG S95TR कंपनी का फ्लैगशिप मॉडल है जिसमें 810W की पावर आउटपुट मिलती है।

ख़ास बातें
  • LG S95TR कंपनी का फ्लैगशिप मॉडल है
  • इसमें 810W की पावर आउटपुट मिलती है।
  • इसका कुल वजन 26.4 किलोग्राम है।
विज्ञापन
LG ने भारत में दो नए साउंडबार लॉन्च किए हैं। ये कंपनी के नए LG S95TR और LG S90TY मॉडल्स हैं। दोनों ही में Wireless Dolby Atmos सपोर्ट के साथ ट्रू वायरलेस रियर साउंड स्पीकर मिलते हैं। LG S95TR साउंडबार कंपनी का फ्लैगशिप मॉडल है। इसमें 810W की पावर आउटपुट मिलती है। इसमें पैसिव रेडिएटर्स भी लगे हैं। LG S90TY थोड़ा छोटा है लेकिन इसमें भी 570W की पावर आउटपुट मिल जाती है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 
 

LG S95TR Soundbar Price, Features

जैसा कि पहले बताया गया है, LG S95TR कंपनी का फ्लैगशिप मॉडल है जिसमें 810W की पावर आउटपुट मिलती है। इसमें 17 स्पीकर लगे हैं। ये मिलकर 9.1.5 चैनल बनाते हैं जिसमें 5 अप-फायरिंग स्पीकर भी हैं। साउंडबार में WOWCAST टेक्नोलॉजी है जिससे यह वायरलेस तौर पर LG टीवी के साथ आसानी से कनेक्ट हो जाता है। LG WOW इंटरफेस के चलते टीवी साउंड एडजस्टमेंट आसानी से किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें 3D स्पेशियल साउंड सपोर्ट भी मिलता है। इसका कुल वजन 26.4 किलोग्राम है। 

LG S95TR की कीमत की बात करें तो कंपनी की ओर से इसका लिस्ट प्राइस Rs. 84,990 है। लेकिन इसे Amazon से वर्तमान में 79,988 रुपये में खरीदा जा सकता है जो कि कुछ सीमित समय के लिए प्राइस दिया गया है। 
 

LG S90TY Soundbar Price, Features

LG S90TY तुलनात्मक रूप से थोड़ा छोटा है। इसमें 5.1.3 चैनल सेटअप मिलता है। साउंडबार में 570W का आउटपुट दिया गया है। इसमें सेंटर अप-फायरिंग स्पीकर भी लगा है। लेकिन इसमें S95TR की तरह वायरलेस रियर सराउंड स्पीकर नहीं दिया गया है। इसमें कुल 11 स्पीकर लगे हैं। यह ब्लूटूथ 5.1 की कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसका कुल वजन 22.2 किलोग्राम है।  

LG S90TY की कीमत की बात करें तो कंपनी ने इसे Rs. 69,990 में लिस्ट किया है। लेकिन Flipkart से वर्तमान में इसे 64,990 रुपये में खरीदा जा सकता है जो कि एक सीमित समय के लिए ऑफर के तहत दिया गया है। दोनों ही मॉडल्स को रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है। साथ ही ये खरीद के लिए LG.com पर भी उपलब्ध हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अमेरिका ने AI चिप के एक्सपोर्ट पर पाबंदी का बढ़ाया दायरा, चीन को लगेगा झटका
  2. Ola Electric की सेल्स में बढ़ोतरी, मई में बेचे 15,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स
  3. इस देश में 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगा बैन....
  4. 3.2 करोड़ मच्छरों की फौज तैयार कर रहा Google, खुले में छोड़ने के लिए मांगी मंजूरी
  5. Vivo X Fold 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Huawei Nova 16 Ultra हुआ 200MP कैमरा, Kirin 9010S चिपसेट के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Bitcoin पर ETF से करोड़ों डॉलर निकलने का प्रेशर, 73,000 डॉलर से कम हुआ प्राइस
  8. 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ Huawei Nova 16 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. बिजली जाने पर भी चलता रहेगा Wi-Fi! Portronics ने लॉन्च किया राउटर का UPS, जानें कीमत
  10. Acer Predator Helios 18 AI (2026) गेमिंग लैपटॉप 256GB RAM के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »