Sony Ps5

Sony Ps5 - ख़बरें

  • PS Plus Game Catalogue: अप्रैल में फ्री खेलने को मिलेंगे कई नए गेम्स, Horizon Zero Dawn भी शामिल
    Sony ने PS Plus Game Catalogue में अप्रैल महीने के लिए नए गेम्स का ऐलान किया है। इस बार Horizon Zero Dawn Remastered, The Crew Motorfest और Football Manager 26 जैसे बड़े टाइटल्स शामिल किए गए हैं। ये सभी गेम्स 21 अप्रैल से PS Plus Extra और Deluxe/Premium मेंबर्स के लिए उपलब्ध होंगे। इसके अलावा Warriors: Abyss और Monster Train जैसे गेम्स भी लाइनअप का हिस्सा हैं। वहीं Classics Catalogue में Wild Arms 4 को जोड़ा जा रहा है। इससे पहले Essential मेंबर्स के लिए भी कुछ गेम्स पहले ही उपलब्ध कराए जा चुके हैं।
  • गेमर्स को Sony का बड़ा झटका! PS5 खरीदना हुआ महंगा, बढ़ी कीमत
    Sony ने अपने PlayStation 5 कंसोल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की घोषणा की है, जो 2 अप्रैल से लागू होगी। इस बदलाव के बाद PS5 के सभी मॉडल्स, जिसमें स्टैंडर्ड, डिजिटल और Pro वर्जन शामिल हैं, पहले से काफी महंगे हो गए हैं। कंपनी के मुताबिक, इसकी वजह ग्लोबल इकोनॉमिक प्रेशर है। पिछले एक साल में यह दूसरी बार है जब PS5 की कीमत बढ़ाई गई है, जिससे कुल कीमत में $100 तक का इजाफा हो चुका है। फिलहाल भारत में नई कीमतों का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन आने वाले समय में बदलाव संभव है।
  • PS5 Pro की भारत एंट्री तय? BIS लिस्टिंग लेकर आई गेमर्स के लिए खुशखबरी
    Sony का PS5 Pro कंसोल हाल ही में Bureau of Indian Standards (BIS) वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है, जिससे इसके भारत लॉन्च की संभावना बढ़ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक लिस्टिंग में CFI 7121 मॉडल नंबर देखा गया है, जिसे PS5 Pro से जोड़ा जा रहा है। आमतौर पर BIS लिस्टिंग किसी डिवाइस के लॉन्च से कुछ समय पहले सामने आती है। फिलहाल Sony ने भारत में PS5 Pro के लॉन्च या कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि रिपोर्ट्स में अनुमान लगाया जा रहा है कि अगर यह कंसोल भारत में लॉन्च होता है तो इसकी कीमत करीब 75,000 रुपये के आसपास हो सकती है।
  • Sony Year-End Holiday Sale: PS5 पर बंपर डिस्काउंट, Games पर भी 3 हजार से ज्यादा छूट!
    PlayStation India ने Holiday Sale 2025 की घोषणा की है, जो 23 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक चलेगी। इस सेल के दौरान PS5 एक्सेसरीज के साथ-साथ चुनिंदा PS5 और PS4 गेम्स पर बड़ी छूट दी जा रही है। कंपनी के मुताबिक, यह ऑफर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा गेमर्स इसका फायदा उठा सकें। Amazon, Flipkart जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के अलावा Croma, Reliance Digital और Sony Center जैसे रिटेल स्टोर्स पर भी डील्स मिलेंगी। सभी ऑफर्स स्टॉक रहने तक वैलिड रहेंगे।
  • Sony Black Friday Sale: PS5 और VR2 हुए Rs 10 हजार तक सस्ते, गेम्स पर 80% डिस्काउंट!
    भारत में गेमर्स के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि PlayStation इंडिया ने अपनी ब्‍लैक फ्राइडे सेल (Black Friday Sale) की घोषणा कर दी है, जो 21 नवंबर 2025 से 4 दिसंबर 2025 तक चलेगी। Sony के अनुसार Black Friday Sale ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगी, जैसे Amazon, Flipkart, Croma, Reliance Digital, Vijay Sales एवं अनधिकृत PlayStation रिटेलर्स। सेल में कंसोल पर ज्यादा-से-ज्यादा 5,000 रुपये तक की कटौती दी गई है। उदाहरण के लिए, PS5 Disk एडिशन की MRP 54,990 रुपये से गिरकर 49,990 रुपये पर आ जाएगी। वहीं, Digital Edition की MRP 49,990 रुपये से नीचे जाकर 44,990 रुपये होगी। 
  • इस नए गेम ने चमका दी Sony की किस्मत! लॉन्च के पहले दिन ही वसूल लिया पूरा खर्चा
    Ghost of Yotei गेम की कथित तौर पर अब तक 1.6 मिलियन से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं, जो फिलहाल सिर्फ PlayStation 5 पर एक्सक्लूसिव है। एक मार्केट रिसर्च फर्म के मुताबिक, Ghost of Yotei Marvel's Spider-Man 2 के बाद Sony के अब तक के सबसे स्ट्रॉन्ग PS5 लॉन्च में से एक बन गया है। अगर रिटेलर्स को भेजी गई कॉपीज को भी गिना जाए, तो गेम की कुल सेल्स 2 मिलियन यूनिट्स पार कर चुकी हैं और यह सब सिर्फ एक हफ्ते में हुआ है। डेटा बताता है कि गेम ने अपने $60 मिलियन (लगभग 532 करोड़ रुपये) के डेवलपमेंट कॉस्ट को सिर्फ एक दिन में ही रिकवर कर लिया था। गेम की कीमत $70 है, यानी अब तक यह करीब $100 मिलियन (लगभग 886 करोड़ रुपये) की कमाई कर चुकी है।
  • Sony की 'फेस्टिव सेल' में PlayStation 5 पर 5,000 रुपये का डिस्काउंट
    PS 5 के फिजिकल एडिशन का प्राइस 54,990 रुपये का है और इस सेल में यह 49,990 रुपये में उपलब्ध है। PS 5 के डिजिटल एडिशन को 49,990 रुपये के लिस्टेड प्राइस के बजाय 44,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। कंपनी की यह फेस्टिव सेल 10 अक्टूबर या स्टॉक रहने तक होगी। प्लेस्टेशन 5 की बिक्री में अमेरिका की बड़ी हिस्सेदारी है। हालांकि, इन गेमिंग कंसोल की अधिकांश मैन्युफैक्चरिंग चीन में की जाती है।
  • Sony ने बेची PS5 की 1.80 करोड़ से ज्यादा यूनिट्स, GTA 6 में देरी का सेल्स पर पड़ेगा असर!
    पिछले वित्त वर्ष में कंपनी ने PS5 की लगभग 1.85 करोड़ यूनिट्स की बिक्री की है। इससे पिछले वित्त वर्ष में यह आंकड़ा लगभग 2.08 करोड़ यूनिट्स का था। पिछले कुछ वर्षों में Sony ने एंटरटेनमेंट पर फोकस बढ़ाया है। जापान की Sony ने बताया कि अमेरिका के टैरिफ लगाने से उसे मौजूदा वित्त वर्ष में लगभग JPY 100 अरब या लगभग 70 करोड़ डॉलर का असर पड़ने की आशंका है।
  • PlayStation खरीदने का अच्छा मौका! PS5 Slim पर Rs 5 हजार की फ्लैट छूट, यहां से खरीदें
    Sony ने भारत में PlayStation 5 कंसोल्स पर 'Summer Sale' की घोषणा की है। यह ऑफर PS5 के चुनिंदा Slim मॉडल्स पर लागू होगा, जिन पर सीमित समय के लिए 5,000 रुपये का फ्लैट डिस्कउंट दिया जा रहा है। फिजिकल एडिशन, जिसमें Blu-Ray डिस्क ड्राइव आता है, अब 49,990 रुपये (मूल कीमत 54,990 रुपये) में उपलब्ध है। वहीं, डिजिटल एडिशन 44,990 रुपये से घटकर 39,990 रुपये में मिल रहा है। दोनों ही वेरिएंट्स पर 5,000 रुपये की फ्लैट छूट मिल रही है।
  • Blinkit से Sony PS5 कर डाला ऑर्डर, फ्री मिली हींग गोली, पोस्ट हुई वायरल
    एक यूजर ने क्विक कॉमर्स साइट Blinkit से PlayStation 5 Slim ऑर्डर किया, जिसके साथ उसे हींग गोली फ्री मिली, यह पोस्ट Reddit पर जमकर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट पर अन्य यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कर रहे हैं, आखिर ऐसा गिफ्ट मिलने बेहद अजीब और कैसे कोई व्यक्ति सिर्फ पीनट बटर की डिलीवरी जल्दी पाने के लिए PS5 ऑर्डर कर सकता है। PlayStation 5 Slim की कीमत 47,490 रुपये है
  • Sony PS5 Slim को Rs. 5 हजार रुपये सस्ता खरीदें, बैंक डिस्काउंट ऑफर अलग से!
    Sony PlayStation 5 (PS5) Slim को Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days सेल में 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका है। सीमित समय के लिए इन दोनों फेस्टिव सेल के दौरान PS5 Slim के डिस्क और डिजिटल, दोनों वेरिएंट को सस्ता लिस्ट किया गया है। इतना ही नहीं, इस दौरान कुछ ऐसे ऑफर्स भी हैं, जो डील को को और आकर्षक बना सकते हैं।
  • Sony PS5 Pro धांसू गेमिंग फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
    Sony ने Sony PlayStation 5 Pro लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का मिड साइकल रिफ्रेश है और अपग्रेडेड PS5 के तौर पर आता है। कंसोल की शुरुआती कीमत 699.99 अमेरिकी डॉलर (लगभग 58,784 रुपये) है। इसमें एक ड्यूलसेंस वायरलेस कंट्रोलर, 2 टीबी एसएसडी स्टोरेज और एस्ट्रो का प्लेरूम पहले से इंस्टॉल है। इसका एक डिस्क-लेस वर्जन भी है, जिसमें एक डिस्क ड्राइव अलग मिलती है।
  • Sony के प्लेस्टेशन 5 स्लिम, डुअलसेंस कंट्रोलर्स पर भारी डिस्काउंट
    Sony ने अप्रैल में PS5 Slim के डिस्क एडिशन को 54,990 रुपये में लॉन्च किया था और इस ऑफर के दौरान यह 49,990 रुपये में उपलब्ध है। कंपनी ने मार्च में समाप्त हुए पिछले फाइनेंशियल ईयर के लिए PS 5 के सेल्स के पूर्वानुमान को घटाकर 2.1 करोड़ यूनिट्स किया था
  • PlayStaion Plus Free Games: मार्च महीने में ये 4 महंगे गेम्स को फ्री में खेलने का मौका
    Sony ने बुधवार को PlayStation ब्लॉग पर PS Plus मैच लाइनअप की घोषणा की। पीएस प्लस मेंबर्स को एक कॉस्मेटिक बंडल भी मिलेगा जिसमें फ्री-टू-प्ले शूटर, द फाइनल के लिए आउटफिट और हथियार की स्किन होंगी।
  • Sony और Mercedes-Benz ने PS5 कंसोल और GT Racing 7 से लैस PS5-थीम वाली A-Class Vibes SUV की लॉन्च
    Mercedes-Benz SUV लिमिटेड एडिशन PS5-थीम के एक्सटीरियर में एक एंगुलर इनटेक ग्रिल और व्हाइट कलर के साथ-साथ ब्लू एंबिएंट लाइटिंग है।

Sony Ps5 - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »