Sony PS6 Portable को लेकर नए लीक में दावा किया गया है कि यह PS4 और PS5 गेम्स को सपोर्ट कर सकता है।
Photo Credit: Sony
PlayStation Portal (ऊपर तस्वीर में) को PS5 गेम्स को रिमोटली खेलने के लिए 2023 में लॉन्च किया गया था
Sony अपने नेक्स्ट-जेन कंसोल के साथ एक नया हैंडहेल्ड गेमिंग डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी में है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी PlayStation 6 के साथ PS6 Portable नाम का एक पोर्टेबल कंसोल भी ला सकती है। अगर यह सच होता है, तो यह PS Vita के बाद Sony का पहला स्टैंडअलोन हैंडहेल्ड कंसोल होगा।
लीक्स के अनुसार, PS6 Portable को काफी पावरफुल बनाया जा सकता है और यह Xbox Series S से भी ज्यादा परफॉर्मेंस ऑफर कर सकता है। साथ ही इसमें PS6 गेम्स को सपोर्ट करने की क्षमता होने की भी बात कही जा रही है। हालांकि, अभी तक कंपनी की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस अपकमिंग हैंडहेल्ड कंसोल में बैकवर्ड कंपैटिबिलिटी का सपोर्ट मिल सकता है। Moore's Law Is Dead नाम के X अकाउंट के अनुसार, PS6 Portable न सिर्फ PS5 बल्कि PS4 गेम्स को भी नेटिव तरीके से रन कर सकेगा। दावा किया गया है कि यह जानकारी Sony के एक इंटरनल डॉक्यूमेंट से सामने आई है।
बताया जा रहा है कि इस डिवाइस में Canis APU दिया जा सकता है, जो PS6, PS5 और PS4 गेम्स को सपोर्ट करेगा। हालांकि, इसमें एक लिमिटेशन भी हो सकती है। PS6 Portable में कथित तौर पर फिजिकल डिस्क का सपोर्ट नहीं होगा, यानी यूजर्स सिर्फ डिजिटल गेम्स ही खेल पाएंगे।
इसका मतलब यह है कि जिन यूजर्स के पास PS4 या PS5 के फिजिकल गेम्स हैं, उन्हें इन्हें इस हैंडहेल्ड कंसोल पर खेलने के लिए डिजिटल वर्जन खरीदना पड़ सकता है। हालांकि, यह देखना बाकी है कि Sony इस समस्या का कोई हल निकालता है या नहीं।
माना जा रहा है कि PS6 और PS6 Portable को 2027 के फॉल सीजन में लॉन्च किया जा सकता है। कीमत को लेकर भी कहा जा रहा है कि यह उम्मीद से कम हो सकती है, लेकिन फिलहाल इस पर कोई कन्फर्म डिटेल सामने नहीं आई है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल