Snapdragon 8 Elite Processor

Snapdragon 8 Elite Processor - ख़बरें

  • iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
    हाल ही में चीन में पेश किए गए iQOO 16 में 6.85 इंच 2K+ सैमसंग M16 LTPO AMOLED डिस्प्ले (3,168 × 1,440 पिक्सल्स) 165 Hz तक के वेरिएबल रिफ्रेश रेट और 10,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 5 चिपसेट और Adreno GPU है। यह Android 17 पर बेस्ड OriginOS 7 पर चलता है।
  • Xiaomi 18 में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा, जल्द लॉन्च की तैयारी
    Xiaomi 18 में बड़े कैमरा मॉड्यूल के साथ नए डिजाइन वाला रियर पैनल होगा। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 6 हो सकता है। Xiaomi 17 की तरह आगामी स्मार्टफोन में कॉम्पैक्ट स्क्रीन वाले डिजाइन को बरकरार रखा जा सकता है। हालांकि, इस स्मार्टफोन में Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max की तरह स्मार्ट प्राइवेसी डिस्प्ले दिए जाने की कम संभावना है।
  • iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच 2K (1,440 x 3,200 पिक्सल्स) Super AMOLED डिस्प्ले 185 Hz के रिफ्रेश रेट और 2,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 और Adreno 840 GPU दिया गया है। इसमें Q3 गेमिंग चिप भी मिलेगा। iQOO Neo 12 में थर्मल मैनेजमेंट के लिए 3D वेपर चैंबर दिया गया है।
  • OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
    इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 V दिया जाएगा। इस चिपसेट का मॉडल नंबर - SM8850-1-AB है। इस चिपसेट में ऑक्टाकोर CPU 4.6 GHz पर क्लॉक्ड दो प्राइम कोर्स और 3.62 GHz तक पर क्लॉक्ड छह परफॉर्मेंस कोर्स हैं। OnePlus Ace 7 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलेगा।
  • OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
    चीन में पेश किए गए OnePlus 16 में 6.78 इंच FHD+ डिस्प्ले (2,772 × 1,272 पिक्सल्स) 165 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट दिया गया है। यह Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की 9,000 mAh की बैटरी 100 W SuperVOOC फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
  • Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
    Oppo Find X10 Ultra के लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। चीन से जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार, Oppo Find X10 Ultra में 6.89 इंच का डिस्प्ले होगा जो कि BOE डिस्प्ले होने वाला है। इसमें 2K रिजॉल्यूशन देखने को मिलेगा। फोन 144Hz रिफ्रेश रेट से लैस होगा।
  • iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
    iQOO Neo 12 को चीन में 28 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 9,000 mAh Blue Ocean बैटरी सिलिकॉन एनोड टेक्नोलॉजी के साथ होगी। यह बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। iQOO का दावा है कि यह स्मार्टफोन फुल चार्ज में 29 घंटे से अधिक का शॉर्ट वीडियो प्लेबैक उपलब्ध करा सकता है। इस स्मार्टफोन के लिए Contest, Frost Blade Blue और Shadow Black कलर्स के विकल्प होंगे।
  • Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
    Vivo X500 Ultra की रियर कैमरा यूनिट में 1/1.2 सेंसर के साथ 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इसकी तुलना में Vivo X300 Ultra में 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा 1/1.4 सेंसर के साथ है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है।
  • Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
    इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल के तीन पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिए जा सकते हैं। इन कैमरा के लिए 1/1.12 इंच, 1/1.3 इंच और 1/1.4 इंच ऑप्टिकल फॉर्मेट का इस्तेमाल हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.85 इंच LTPO BOE डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। Vivo X500 Ultra में थिन बेजेल्स और राउंडेड कॉर्नर्स हो सकते हैं।
  • OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
    चीन में पेश किए गए OnePlus 16 में 6.78 इंच FHD+ डिस्प्ले 165 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 दिया गया है। OnePlus 16 की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल कैमरा है।
  • iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
    इस स्मार्टफोन के रियर में स्क्वेयर-शेप वाला कैमरा मॉड्यूल राउंडेड कॉर्नर्स के साथ है। इसमें दो कैमरा और फ्लैश दिया गया है। इस स्मार्टफोन में नैरो बेजेल्स के साथ फ्लैट डिस्प्ले है और इसमें फ्रंट कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट दिख रहा है। iQOO Neo 12 में 2K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले 185 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा।
  • Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
    Redmi K100 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 10,000 mAh की बैटरी हो सकती है। Redmi K100 में 6.8 इंच से 6.9 इंच के बीच का फ्लैट डिस्प्ले मिल सकता है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 185 Hz तक हो सकता है। Redmi K100 में गेमिंग के दौरान बेहतर परफॉर्मेंस के लिए अलग ग्राफिक्स चिप दिया जा सकता है।
  • iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
    iQOO Neo 12 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में कंपनी का Q3 गेमिंग चिप भी मिलेगा। iQOO Neo 12 में 9,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए एक्टिव कूलिंग फैन हो सकता है। इससे गेमिंग जैसे टास्क के दौरान अधिक हीटिंग और थ्रॉटलिंग को रोकने में मदद मिलेगी।
  • Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
    एमेजॉन की सेल में Apple के iPhone 16 को 89,900 रुपये के लिस्टेड प्राइस के बजाय 72,249 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन में एपल का A18 चिपसेट दिया गया है। इसमें Samsung Galaxy S25 Ultra को 1,29,999 रुपये के वास्तविक प्राइस की तुलना में 84,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite का इस्तेमाल किया गया है।
  • Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
    आगामी स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इस कैमरा यूनिट में Hasselblad के इमेजिंग सिस्टम हो सकता है। Oppo Find X सीरीज में यह इमेजिंग सिस्टम दिया गया है। Oppo Find N7 में 6,500 mAh की बैटरी मिल सकती है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »