Smartphone Processors

Smartphone Processors - ख़बरें

  • OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
    आगामी स्मार्टफोन सीरीज में चाइनीज इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरर BOE से सोर्स किया गया f-OLED डिस्प्ले होगा। इस डिस्प्ले में X4 ल्युमिनिसेंट मैटीरियल का इस्तेमाल किया गया है। यह डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। OnePlus ने कहा है कि इन स्मार्टफोन्स में गेमिंग के दौरान 185 Hz का बढ़ा हुआ रिफ्रेश रेट मिलेगा। इन स्मार्टफोन्स में OnePlus Super Display Chip P4 भी होगा।
  • Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
    Redmi K100 के Snow Rock White कलर में डुअल-टोन फिनिश है। इस स्मार्टफोन का फ्लैट रियर पैनल व्हाइट कलर में है और इसमें टेक्सचर्ड पैनल दिख रहा है। इसमें फ्रेम, बटन और उठा हुआ रियर कैमरा पैनल मैट सिल्वर फिनिश में दिख रहा है। Redmi K100 के लिए Fluorescent Green कलर का भी ऑप्शन मिलगा। हाल ही में Redmi K100 Pro और Redmi K100 Pro Max को पेश किया था।
  • Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
    Oppo Find X10 Ultra के लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। चीन से जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार, Oppo Find X10 Ultra में 6.89 इंच का डिस्प्ले होगा जो कि BOE डिस्प्ले होने वाला है। इसमें 2K रिजॉल्यूशन देखने को मिलेगा। फोन 144Hz रिफ्रेश रेट से लैस होगा।
  • OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
    इस सीरीज के बेस मॉडल के लिए 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के अलावा 16 GB + 256 GB और 16 GB + 512 GB के वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा। OnePlus Ace 7 को तीन कलर्स - Radiant White, Tempered और Midnight Black और OnePlus Ace 7 Pro को Radiant White, Windbreaker और Midnight Black कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा।
  • OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
    OnePlus Ace 7 और OnePlus Ace 7 Pro में स्क्वेयर-शेप वाला कैमरा आइलैंड दिया गया है। इन स्मार्टफोन्स की रियर कैमरा यूनिट में तीन कैमरा और LED फ्लैश है। आगामी स्मार्टफोन सीरीज में दो अलग एयरफ्लो चैनल्स का इस्तेमाल किया जाएगा। इनमें से एक चिपसेट को हीट से बचाने और दूसरा रियर पैनल में डायरेक्ट कूल एयर के लिए होगा।
  • iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
    iQOO Neo 12 को चीन में 28 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 9,000 mAh Blue Ocean बैटरी सिलिकॉन एनोड टेक्नोलॉजी के साथ होगी। यह बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। iQOO का दावा है कि यह स्मार्टफोन फुल चार्ज में 29 घंटे से अधिक का शॉर्ट वीडियो प्लेबैक उपलब्ध करा सकता है। इस स्मार्टफोन के लिए Contest, Frost Blade Blue और Shadow Black कलर्स के विकल्प होंगे।
  • Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
    इस फोल्डेबल स्मार्टफोन के 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 2,99,900 रुपये, 512 GB वाले वेरिएंट का 3,24,900 रुपये, 1 TB वाले वेरिएंट का 3,74,900 रुपये और 2 TB वाले वेरिएंट का प्राइस 4,49,900 रुपये का है। iPhone Duo को Star White और Night Sky कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन को कंपनी के ऑनलाइन स्टोर और चुनिंदा पार्टनर रिटेलर्स के जरिए खरीदा जा सकता है।
  • Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
    चीन में नवंबर में Oppo Reno 17 सीरीज को पेश किया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स में Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 हो सकता है। भारत में अगले वर्ष की शुरुआत में यह स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च हो सकती है। हालांकि, Oppo ने इस स्मार्टफोन सीरीज के लॉन्च की पुष्टि नहीं की है। इस सीरीज में Oppo Reno 17 Pro भी शामिल हो सकता है।
  • Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
    Vivo X500 Ultra की रियर कैमरा यूनिट में 1/1.2 सेंसर के साथ 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इसकी तुलना में Vivo X300 Ultra में 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा 1/1.4 सेंसर के साथ है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है।
  • OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
    इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। OnePlus Turbo Pro में कम से कम 9,000 mAh की बैटरी हो सकती है। इस स्मार्टफोन के इंजीनियरिंग सैम्पल की 10,000 mAh तक की बैटरी के साथ टेस्टिंग की जा रही है। OnePlus Turbo Pro में एक्सेसरी के तौर पर एक्सटर्नल कूलिंग फैन दिया जा सकता है, जिसका इस्तेमाल एक कम्पैटिबल फोन केस के साथ किया जा सकेगा।
  • Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
    Realme के एक स्मार्टफोन की वियतनाम के रिटेलेर Gioi Di Dong की वेबसाइट पर लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन के 4 GB के RAM और 64 GB की स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट का प्राइस VND 59,90,000 (लगभग 21,900 रुपये) का है। इंटरनेशनल मार्केट में Realme C01 को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के लिए ऑरेंज, ग्रे और ब्लैक कलर्स के विकल्प हैं।
  • स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
    ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर Karbonn Rebel 5G के लिए एक माइक्रोसाइट बनाई गई है। इस लिस्टिंग से देश के इस ब्रांड की स्मार्टफोन मार्केट में कुछ वर्षों के बाद वापसी की जानकारी मिली है। हालांकि, इस माइक्रोसाइट पर आगामी स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस या प्राइस के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। इस स्मार्टफोन के लॉन्च की तिथि का भी पता नहीं चला है।
  • Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
    Motorola Razr Flex 27 में 12 GB तक RAM हो सकता है। इस स्मार्टफोन में Android 17 पर बेस्ड Hello UI का नया वर्जन दिया जा सकता है। हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि इस पासपोर्ट स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन में फ्लैट रियर पैनल दिया जा सकता है। इसके रियर में ऊपर पिल-शेप वाला कैमरा मॉड्यूल हो सकता है।
  • OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
    आगामी स्मार्टफोन सीरीज में दो अलग एयरफ्लो चैनल्स का इस्तेमाल किया जाएगा। इनमें से एक चिपसेट को हीट से बचाने और दूसरा रियर पैनल में डायरेक्ट कूल एयर के लिए होगा। OnePlus का दावा है कि स्मार्टफोन इंडस्ट्री में इस डिजाइन का पहली बार इस्तेमाल किया जा रहा है। इस डिजाइन में यह भी ध्यान रखा गया है कि गेमिंग के दौरान यूजर्स अपने फोन को कैसे पकड़ते हैं
  • Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
    इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल के तीन पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिए जा सकते हैं। इन कैमरा के लिए 1/1.12 इंच, 1/1.3 इंच और 1/1.4 इंच ऑप्टिकल फॉर्मेट का इस्तेमाल हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.85 इंच LTPO BOE डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। Vivo X500 Ultra में थिन बेजेल्स और राउंडेड कॉर्नर्स हो सकते हैं।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »