Smartphone Market Globally

Smartphone Market Globally - ख़बरें

  • HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
    HMD Vibe 2 Pro 5G को कंपनी जल्द ही मार्केट में लॉन्च करने जा रही है। फोन 29 सितंबर के दिन मार्केट में लॉन्च होगा। फोन को कंपनी Flipkart Unique डिवाइस के तौर पर लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने X पर अधिकारिक रूप से लॉन्च की घोषणा कर दी है।
  • Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
    Motorola Signature 27 आज मार्केट में पेश होने जा रहा है। फोन के लॉन्च से पहले कंपनी ने इसके खास फीचर्स का खुलासा कर दिया है। इस फोन के साथ Motorola बहुत कुछ नया करने जा रही है। काफी समय से कंपनी ने अपने स्मार्टफोन्स के डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया था। लेकिन Motorola Signature 27 के साथ बहुत बड़ा परिवर्तन आने वाला है।
  • Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
    Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो गया है। फोन को कंपनी ने अगस्त में घरेलू मार्केट में पेश किया था। अब ग्लोबल वेरिएंट थाईलैंड, मलेशिया और ऑस्ट्रिया जैसे मार्केट्स में रिलीज किया गया है। फोन का सबसे बड़ा हाइलाइट इसकी बैटरी है जो 10,000mAh कैपिसिटी के साथ आती है। इसके साथ में धांसू 80W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल जाता है। फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसमें Snapdragon 4 Gen चिपसेट लगा है।
  • Huawei Nova 16s लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
    HUAWEI Nova 16s को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च कर दिया है। फोन में 6.68 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में OLED पैनल मिलता है। इसमें कंपनी ने ऑक्टाकोर चिपसेट लगाया है। फोन Kirin 8020 प्रोसेसर से लैस किया गया है।
  • Redmi Note 17 Pro का ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8340mAh बैटरी, IP66, IP68 रेटिंग
    Redmi Note 17 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो गया है। कंपनी ने फोन को बड़े अपग्रेड्स के साथ पेश किया है। फोन में 6.83 इंच बड़ा OLED डिस्प्ले पैनल दिया गया है। डिस्प्ले में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में चमचमाती स्क्रीन है जो 3500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। यह फोन Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट से लैस होकर आता है।
  • Nokia 123 Shield बजट फीचर फोन हुआ लॉन्च, 19 दिन की बैटरी, IP65 रेटिंग से लैस
    HMD Global की ओर से नया Nokia फोन Nokia 123 Shield लॉन्च किया गया है। यह एक मजबूत फोन है जिसे रग्ड फीचर फोन के तौर पर लॉन्च किया गया है। Nokia 123 Shield अपने नाम के माध्यम से ही अपना परिचय करवाता है। फोन मजबूत बिल्ड क्वालिटी के साथ लॉन्च करने का दावा किया गया है। इसमें कंपनी ने 19 दिन तक की बैटरी लाइफ होने का दावा किया है।
  • OnePlus करेगी यूरोप, अमेरिकी मार्केट से एग्जिट! अब भारत को लेकर दिया बड़ा बयान
    OnePlus दुनिया के कई बड़े मार्केट्स से अपना बोरिया बिस्तर समेटने की तैयारी में है! ऐसी खबरें पिछले काफी समय से चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि कंपनी यूरोप, अमेरिका समेत दुनिया के कई मार्केट्स से एग्जिट करने वाली है। इनमें भारत का भी नाम शामिल बताया गया था। लेकिन कहानी में ट्विस्ट आ गया है।
  • क्या OnePlus बंद हो रहा है? इन देशों में ऑपरेशन घटाने की खबर
    OnePlus को लेकर नए लीक में दावा किया जा रहा है कि कंपनी कुछ ग्लोबल मार्केट्स में अपनी मौजूदगी कम या बंद कर सकती है। टिप्स्टर Yogesh Brar के मुताबिक यह असर अमेरिका, यूके और यूरोप के कुछ हिस्सों में दिख सकता है, जबकि चीन में बिजनेस सामान्य रहेगा। भारत को लेकर कहा जा रहा है कि यहां कंपनी ऑपरेशन जारी रखेगी, लेकिन फोकस बजट और मिड-रेंज डिवाइसेस पर ज्यादा हो सकता है। हालांकि कंपनी की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है और पहले भी ऐसे दावों को खारिज किया जा चुका है।
  • महंगे होंगे मोबाइल! 2026 में स्मार्टफोन मार्केट के लिए बुरी खबर
    स्मार्टफोन मार्केट 2026 में बड़ी गिरावट देखने वाली है। इंटरनेशनल डेटा कॉर्पोरेशन (IDC) की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। रिपोर्ट कहती है कि 2026 में ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट में 12.9% तक की गिरावट देखी जा सकती है। शिपमेंट्स कम होंगी और स्मार्टफोन्स के दाम बढ़ेंगे। इसका कारण मैमोरी चिप की शॉर्टेज को बताया गया है।
  • Apple की टॉप स्पॉट पर वापसी! 14 साल बाद Samsung को दी सीधी मात, जानें बाकी ब्रांड्स का हाल
    2025 में ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। Counterpoint Research की रिपोर्ट के मुताबिक, Apple ने 14 साल बाद Samsung को पीछे छोड़ते हुए टॉप पोजिशन हासिल कर ली है। Apple ने 20% ग्लोबल मार्केट शेयर और 10% सालाना ग्रोथ दर्ज की, जबकि Samsung 19% शेयर और 5% ग्रोथ के साथ दूसरे नंबर पर रहा। iPhone 17 की मजबूत लॉन्चिंग, iPhone 16 की लगातार डिमांड और उभरते बाजारों में प्रीमियम स्मार्टफोन्स की बढ़ती पसंद ने Apple को बढ़त दिलाई। रिपोर्ट बताती है कि 2025 स्मार्टफोन इंडस्ट्री के लिए एक अहम टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।
  • Honor Magic 8 Pro में मिल सकता है 6.71 इंच क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले 
    Honor Magic 8 Pro में 7,200 mAh की बैटरी होगी। इस स्मार्टफोन में 16 GB तक RAM और 1 TB तक की स्टोरेज मिल सकती है। इस सीरीज के स्मार्टफोन्स के डिस्प्ले के लिए TÜV Rheinland Global Eye Protection सर्टिफिकेशन मिला है। ये स्मार्टफोन्स Android 16 पर बेस्ड MagicOS पर चलेंगे। इन स्मार्टफोन्स में सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है।
  • iQOO 15 में मिलेगा फास्ट 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर, इस महीने हो सकता है लॉन्च
    नए स्मार्टफोन में डस्ट-प्रूफ और भीगने से बचाने के लिए IP68 + IP69 रेटिंग होगी। इसके अलावा iQOO 15 में न्यू जेनरेशन 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा। इससे पहले यह स्कैनर iQOO 13 में मिला था। हाल ही में iQOO ने आगामी स्मार्टफोन की चार्जिंग कैपेबिलिटी की जानकारी दी थी। यह वायरलेस चार्जिंग के सपोर्ट वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा।
  • स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग के लिए नई पार्टनरशिप कर सकती है Nokia
    अगले वर्ष नोकिया के पास अपने लाइसेंस को किसी अन्य मोबाइल मैन्युफैक्चरर को बेचने की छूट होगी, जो इसकी ब्रांडिंग के साथ स्मार्टफोन्स की मार्केटिंग और डिस्ट्रीब्यूशन कर सकता है। हालांकि, नोकिया या HMD Global ने यह जानकारी नहीं दी है कि अगले वर्ष एग्रीमेंट समाप्त होने के बाद उनकी क्या योजना है। पिछले वर्ष फरवरी में HMD Global ने अपनी ब्रांडिंग के साथ Android स्मार्टफोन्स लॉन्च करने का फैसला किया था।
  • 2 डिस्‍प्‍ले वाला Xiaomi Mix Flip फोल्डेबल फोन लॉन्‍च, 12GB रैम, 50MP के 2 कैमरा, जानें प्राइस
    Xiaomi ने उसके पहले क्लैमशेल-स्टाइल फोल्डेबल फोन Xiaomi Mix Flip को ग्‍लोबल मार्केट्स में लॉन्च कर दिया है। यह Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 12GB रैम और 512GB स्टोरेज दिया गया है। 4.01 इंच का कवर डिस्प्ले और 6.86 इंच की इनर स्क्रीन है। बाहर वाली स्‍क्रीन में 50 मेगापिक्सल के दो कैमरे हैं। 32 एमपी का सेल्‍फी कैमरा 4,780mAh की बैटरी है। कीमत 1,300 यूरो (लगभग 1 लाख 21 हजार 500 रुपये) है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »