Huawei Nova 16s लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ

डिस्प्ले का खास फीचर इसकी चमक है। कंपनी ने इसमें 5500 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी है। दावा है कि सूरज की तेज रोशनी में भी डिस्प्ले चमकता है।

Huawei Nova 16s लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ

Photo Credit: Huawei

HUAWEI Nova 16s में 6.68 इंच OLED डिस्प्ले पैनल मिलता है।

ख़ास बातें
  • फोन में 50MP का अल्ट्रा विजन मेन कैमरा दिया गया है
  • HUAWEI Nova 16s में कंपनी ने ऑक्टाकोर चिपसेट लगाया है
  • Huawei ने फोन में कूलिंग का भी खास ध्यान रखा है
विज्ञापन

HUAWEI Nova 16s को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च कर दिया है। फोन में 6.68 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में OLED पैनल मिलता है। इसमें कंपनी ने ऑक्टाकोर चिपसेट लगाया है। फोन Kirin 8020 प्रोसेसर से लैस किया गया है। फोन में 512GB तक की स्टोरेज मिल जाती है। इसके अलावा यह साइज में भी काफी स्लिम बनाया गया है। आइए जानते हैं फोन की कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में विस्तार से। 

HUAWEI Nova 16s Price

HUAWEI Nova 16s को कंपनी ने जर्मनी की मार्केट में पेश किया है। फोन की कीमत का खुलासा अभी तक नहीं किया गया है। Huawei.com पर फोन को लिस्ट किया गया है। कलर शेड्स देखें तो फोन आइल ब्लू, ब्रीदिंग क्रिस्टल, स्काई व्हाइट और स्टारी ब्लैक कलर्स में आता है। 

HUAWEI Nova 16s Specifications

HUAWEI Nova 16s में 6.68 इंच OLED डिस्प्ले पैनल मिलता है। फोन में FHD+ (2800 x 1280 पिक्सल) रिजॉल्यूशन दिया गया है। यह 2160Hz हाई फ़्रीक्वेंसी PWM डिमिंग को सपोर्ट करता है। इसमें 300Hz टच सैंपलिंग रेट है। फोन 1.07 बिलियन कलर्स और P3 गैमट सपोर्ट करता है। डिस्प्ले का खास फीचर इसकी चमक है। कंपनी ने इसमें 5500 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी है। दावा है कि सूरज की तेज रोशनी में भी डिस्प्ले चमकता है जिससे हरेक चीज डिटेल में देखी जा सकती है। 

HUAWEI Nova 16s में कंपनी ने ऑक्टाकोर चिपसेट लगाया है और यह Kirin 8020 चिप से लैस होकर आता है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 आधारित EMUI 16 पर रन करता है। फोन में कंपनी ने 256GB और 512GB स्टोरेज के ऑप्शन दिए हैं। इनमें AI जेस्चर का सपोर्ट भी है। उदाहरण के लिए आप केवल अपनी मुट्ठी बंद करके उसे स्क्रीन के सामने लहराते हैं तो सेल्फी क्लिक हो जाएगी।

Huawei ने फोन में कूलिंग का भी खास ध्यान रखा है। इसमें माइक्रोमीटर लेवल की स्टेनलेस स्टील एचिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। यह दबाव में भी डिवाइस के पार्ट्स को ठंडा रखती है। अल्ट्रा-स्लिम VC फ्रेम हीट को बाहर फेंकता है। हैवी टास्क में भी फोन में गर्म नहीं हो पाता है, ऐसा दावा कंपनी ने किया है। 

Huawei Nova 16s कैमरा डिपार्टमेंट देखें तो फोन में 50MP का अल्ट्रा विजन मेन कैमरा दिया गया है जो f/1.9 अपर्चर के साथ आता है। सेकंडरी कैमरा 50MP का RYYB पेरिस्कोप टेलीफोटो जूम लेंस है जो f/2.6 अपर्चर के साथ आता है। यह 3.3x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करता है। यह 100x डिजिटल जूम भी कर सकता है। तीसरा सेंसर मल्टीस्पेक्ट्रल लेंस के रूप में दिया गया है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन 50MP सेल्फी कैमरा से लैस होकर आता है। 

Nova 16s में 100W सुपरचार्ज के साथ 7000mAh की बैटरी दी गई है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 6.0, Support BLE, SBC, AAC, LDAC, L2HC, USB Type-C, USB 2.0, Type-C ईयरजैक, NFC, GPS, GLONASS/BeiDou जैसे विकल्प हैं। फोन के डाइमेंशन 159.6 x 75.5 x 7.3mm हैं और वजन 199 ग्राम बताया गया है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  4. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  5. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  6. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  7. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  8. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  9. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  10. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »