• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Apple की टॉप स्पॉट पर वापसी! 14 साल बाद Samsung को दी सीधी मात, जानें बाकी ब्रांड्स का हाल

Apple की टॉप स्पॉट पर वापसी! 14 साल बाद Samsung को दी सीधी मात, जानें बाकी ब्रांड्स का हाल

2025 में Apple ने 14 साल बाद Samsung को ग्लोबल स्मार्टफोन शिपमेंट्स में पीछे छोड़ दिया है।

Apple की टॉप स्पॉट पर वापसी! 14 साल बाद Samsung को दी सीधी मात, जानें बाकी ब्रांड्स का हाल

2025 में Apple ने Samsung को पछाड़कर ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट में बढ़त बनाई

ख़ास बातें
  • 14 साल बाद Apple ने Samsung को ग्लोबल मार्केट में पीछे छोड़ा
  • iPhone 17 और iPhone 16 की डिमांड से Apple को बड़ा फायदा
  • Samsung की ग्रोथ रही सीमित, मिड-रेंज से मिला सपोर्ट
विज्ञापन

अगर स्मार्टफोन मार्केट की रेस को करीब से देखें, तो 2025 Apple के लिए खास साल बनकर सामने आया है। करीब 14 साल बाद Apple ने Samsung पर साफ बढ़त बना ली है, वो भी सिर्फ मामूली अंतर से नहीं, बल्कि ज्यादा मजबूत लीड के साथ। ग्लोबल स्मार्टफोन शिपमेंट्स में जहां कुल मिलाकर हल्की ग्रोथ देखने को मिली, वहीं Apple और Samsung के बीच का फासला पहले से ज्यादा साफ हो गया। यही वजह है कि 2025 की यह रिपोर्ट इंडस्ट्री के लिए एक अहम टर्निंग पॉइंट मानी जा रही है।

Counterpoint Research की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में ग्लोबल स्मार्टफोन शिपमेंट्स में सालाना आधार पर 2% की बढ़त दर्ज की गई। इस ग्रोथ के साथ Apple ने साल खत्म किया 20% ग्लोबल मार्केट शेयर और 10% YoY ग्रोथ के साथ। वहीं Samsung 19% शेयर और 5% ग्रोथ के साथ दूसरे नंबर पर रहा। 2024 की तुलना में यह अंतर ज्यादा साफ नजर आया, जिसने Apple को Samsung से आगे निकाल दिया।

Apple की इस बढ़त के पीछे कई फैक्टर काम करते दिखे। रिपोर्ट के मुताबिक, उभरते और मिड-साइज मार्केट्स में iPhone की डिमांड बढ़ी है, जहां फाइनेंसिंग ऑप्शंस और प्रीमियम स्मार्टफोन्स की तरफ शिफ्ट देखने को मिला। इसके अलावा साल के आखिरी महीनों में Apple को “डुअल बूस्ट” मिला। iPhone 17 की मजबूत शुरुआत के साथ-साथ iPhone 16 भी जापान, भारत और साउथईस्ट एशिया जैसे मार्केट्स में अच्छा परफॉर्म करता रहा।

Counterpoint के सीनियर एनालिस्ट वरुण मिश्रा ने कहा कि 2025 में Apple की ग्रोथ उभरते बाजारों में मजबूत मौजूदगी और बेहतर प्रोडक्ट मिक्स की वजह से हुई। उनके मुताबिक, iPhone 17 सीरीज को चौथी तिमाही में अच्छा रिस्पॉन्स मिला, जबकि iPhone 16 ने एशिया के कई अहम बाजारों में लगातार अच्छा परफॉर्म किया। इस डुअल मोमेंटम को कोविड-एरा अपग्रेड साइकल ने और मजबूत कर दिया।

Samsung की बात करें तो कंपनी ने 2025 में दूसरा स्थान बरकरार रखा, लेकिन उसकी ग्रोथ अपेक्षाकृत लिमिटेड रही। Galaxy A सीरीज ने मिड-रेंज सेगमेंट में कंपनी को सपोर्ट दिया, जबकि प्रीमियम कैटेगरी में Galaxy Fold 7 और Galaxy S25 सीरीज ने अपने पुराने मॉडल्स से बेहतर परफॉर्म किया। हालांकि, लैटिन अमेरिका और वेस्टर्न यूरोप में दबाव के चलते Samsung की रफ्तार थोड़ी धीमी रही, जिसे जापान और अन्य कोर मार्केट्स की मजबूती ने कुछ हद तक संभाला।

Apple और Samsung के बाद तीसरे नंबर पर Xiaomi रही, जिसने 13% मार्केट शेयर के साथ स्टेबल परफॉर्मेंस दिखाई। प्रीमियमाइजेशन स्ट्रैटेजी, उभरते बाजारों में डिमांड और बैलेंस्ड प्रोडक्ट पोर्टफोलियो ने Xiaomi को सपोर्ट किया। चौथे नंबर पर Vivo रही, जिसे भारत जैसे बाजारों में ऑफलाइन स्ट्रेंथ और प्रीमियम फोकस से ग्रोथ मिली। वहीं OPPO को चीन और एशिया-पैसिफिक में कमजोर डिमांड का सामना करना पड़ा। हालांकि भारत और मध्य पूर्व और अफ्रीका (MEA) में ग्रोथ के बावजूद कुल मिलाकर कंपनी की शिपमेंट्स में गिरावट दर्ज की गई।

टॉप-5 से बाहर देखें तो Nothing और Google जैसे ब्रांड्स ने भी 2025 में अच्छा प्रदर्शन किया, जहां Nothing ने 31% और Google ने 25% सालाना ग्रोथ दर्ज की।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  2. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  3. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  4. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  5. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  6. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  7. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  8. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  10. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »