OnePlus ने भारत को लेकर बड़ा बयान जारी कर दिया है जिससे स्मार्टफोन मार्केट में सनसनी फैल गई है।
OnePlus दुनिया के कई बड़े मार्केट्स से अपना बोरिया बिस्तर समेटने की तैयारी में है!
OnePlus दुनिया के कई बड़े मार्केट्स से अपना बोरिया बिस्तर समेटने की तैयारी में है! ऐसी खबरें पिछले काफी समय से चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि कंपनी यूरोप, अमेरिका समेत दुनिया के कई मार्केट्स से एग्जिट करने वाली है। इनमें भारत का भी नाम शामिल बताया गया था। लेकिन कहानी में ट्विस्ट आ गया है। कंपनी ने भारत को लेकर बड़ा बयान जारी कर दिया है जिससे स्मार्टफोन मार्केट में सनसनी फैल गई है। भारत के लिए कंपनी का कुछ और ही प्लान है। आइए जानते हैं लेटेस्ट अपडेट क्या कहता है वनप्लस को लेकर चल रही इस खबर के बारे में।
OnePlus यूरोप और यूएस की मार्केट से अपना कारोबार जल्द समेट सकती है। हाल ही में आईं अफवाहें अब पुष्टि का रूप ले रही हैं। Bloomberg ने एक रिपोर्ट में कहा है कि कंपनी जल्द ही इन मार्केट्स से अपना बिजनेस बंद करने वाली है। कहा जा रहा था कि कंपनी भारत से भी अपनी मौजूदगी समाप्त करेगी। लेकिन अब ऐसा नहीं होता दिख रहा। Deccan Herald को दिए एक बयान से इसकी पुष्टि (via) मानी जा रही है कि कंपनी भारत में अपना कारोबार बंद नहीं करेगी। भारत में OnePlus के स्मार्टफोन्स, टैबलेट्स और ईयरबड्स ऐसे ही मिलते रहेंगे।
OnePlus स्मार्टफोन मेकर Oppo की सब्सिडिएरी ब्रांड है। साथ ही Realme भी इसके स्वामित्व में आती है। Oppo अपने लिए ग्लोबल रीस्ट्रक्चर का प्लान कर रही है, जिसके तहत OnePlus और Realme को कई मार्केट्स से हटाया जा रहा है। रिपोर्ट कहती है कि चीन के बाहर कंपनी कई मार्केट्स से एग्जिट प्लान कर चुकी है। धीरे-धीरे इसे अमल में लाया जाएगा। अगर ऐसा होता है तो अगले साल से कई देशों में OnePlus के डिवाइस मिलना बंद हो जाएंगे। वहीं, भारत में कंपनी की अभी ऐसी कोई योजना नहीं नजर आ रही है कि वह ऑपरेशंस को बंद करे। भारत में इसके डिवाइसेज ऐसे ही मिलते रहने वाले हैं।
दरअसल, यह पहली बार नहीं है जब OnePlus के ग्लोबल कारोबार को लेकर ऐसी खबरें सामने आई हैं। इसी साल जनवरी में भी कंपनी के बंद होने की अफवाहें सोशल मीडिया पर तेजी से फैली थीं। उस समय OnePlus ने इन दावों को खारिज कर दिया था। इसके बाद भी कई रिपोर्ट्स में कहा गया कि कंपनी अपनी ग्लोबल स्ट्रैटेजी में बदलाव कर सकती है। हाल ही में ऐसी भी खबरें आई थीं कि भविष्य में ग्लोबल OnePlus स्मार्टफोन्स OxygenOS की जगह Oppo के ColorOS के साथ आ सकते हैं।
यूरोप के कुछ देशों में OnePlus की मौजूदगी पहले ही सीमित होती नजर आ रही है। उदाहरण के लिए, जर्मनी में कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर फिलहाल केवल OnePlus 15R लिस्टेड है। वहीं OnePlus 15 और Nord सीरीज के मॉडल्स उपलब्ध नहीं हैं। इटली, स्पेन, फ्रांस, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, नीदरलैंड्स, चेक रिपब्लिक, डेनमार्क, स्वीडन और नॉर्वे जैसे देशों में भी कथित तौर पर इसी तरह के बदलाव देखने को मिल रहे हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,805
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत