क्या OnePlus बंद हो रहा है? इन देशों में ऑपरेशन घटाने की खबर

OnePlus को लेकर अफवाह है कि कंपनी कुछ ग्लोबल मार्केट्स में अपनी मौजूदगी कम कर सकती है, जबकि भारत में ऑपरेशन जारी रहने की संभावना है।

क्या OnePlus बंद हो रहा है? इन देशों में ऑपरेशन घटाने की खबर

OnePlus को लेकर ग्लोबल मार्केट्स में ऑपरेशन कम करने की अफवाह सामने आई

ख़ास बातें
  • OnePlus के कुछ ग्लोबल मार्केट्स में ऑपरेशन घटाने की अफवाह
  • US, UK और यूरोप में असर, चीन में बिजनेस सामान्य रहने की बात
  • भारत में फोकस बजट और मिड-रेंज स्मार्टफोन्स पर शिफ्ट हो सकता है
विज्ञापन

OnePlus को लेकर एक बार फिर नई अफवाहें सामने आई हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि कंपनी कुछ ग्लोबल मार्केट्स में अपनी मौजूदगी कम या बंद कर सकती है। एक टिप्स्टर के मुताबिक यह बदलाव खासतौर पर अमेरिका, यूके और यूरोप जैसे क्षेत्रों में देखने को मिल सकता है, जबकि चीन में बिजनेस पहले की तरह जारी रहेगा। इस खबर के बाद यूजर्स के बीच यह चिंता बढ़ गई है कि क्या इसका असर भारत पर भी पड़ेगा। हालांकि शुरुआती जानकारी के अनुसार भारत में कंपनी के ऑपरेशन्स जारी रह सकते हैं, लेकिन यहां फोकस प्रीमियम के बजाय बजट और मिड-रेंज डिवाइसेस पर शिफ्ट हो सकता है।

योगेश ब्राड के पोस्ट (अब डिलीट कर दिया गया) के अनुसार, OnePlus चीन में अपना बिजनेस पहले की तरह जारी रखेगा, लेकिन अमेरिका, यूके और यूरोप के कुछ हिस्सों में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। वहीं भारत के लिए स्थिति अलग बताई जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक यहां कंपनी अपना ऑपरेशन जारी रख सकती है, लेकिन फोकस प्रीमियम फ्लैगशिप के बजाय बजट और मिड-रेंज स्मार्टफोन्स पर ज्यादा हो सकता है।

टिप्सटर Yogesh Brar द्वारा किया गया ट्वीट, जिसे अब डिलीट कर दिया गया है

टिप्सटर Yogesh Brar द्वारा किया गया ट्वीट, जिसे अब डिलीट कर दिया गया है
Photo Credit: X

हालांकि, इन दावों को लेकर कंपनी की तरफ से फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इससे पहले भी इस तरह की खबरें सामने आई थीं, जिन पर OnePlus ने सफाई दी थी। उस समय OnePlus India के CEO Robin Liu ने साफ कहा था कि कंपनी भारत में अपना काम बंद नहीं कर रही है और सभी ऑपरेशन्स सामान्य तरीके से चल रहे हैं।

दरअसल, यह चर्चा तब शुरू हुई थी जब एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि 2024 में कंपनी की शिपमेंट्स में गिरावट आई है और कुछ प्रोडक्ट्स को कैंसिल किया गया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि अमेरिका और यूरोप में टीम्स को कम किया गया है और कई फैसले अब चीन से लिए जा रहे हैं, जिससे वहां लॉन्च कम हो सकते हैं।

कुछ डिवाइसेस को लेकर भी दावे किए गए थे, जिनमें दूसरी जनरेशन का फोल्डेबल और एक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन शामिल है। हालांकि कंपनी ने इन बातों की भी पुष्टि नहीं की है। फिलहाल भारतीय यूजर्स के लिए चिंता की कोई स्पष्ट वजह नहीं दिखती, क्योंकि कंपनी पहले ही इन अफवाहों को खारिज कर चुकी है और भारत में अपने ऑपरेशन जारी रखने की बात कह चुकी है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »