Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स

फोन 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसके बेजल्स काफी पतले हैं जो 0.99mm के हैं।

Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स

Photo Credit: Oppo

Oppo Find X10 में 6.59 इंच का डिस्प्ले कंपनी ने दिया है।

ख़ास बातें
  • प्रोसेसर के तौर पर 3nm पर बना MediaTek Dimensity 9600M चिप इसमें लगा है।
  • फोन 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।
  • फोन में 7,150mAh की बैटरी है जिसके साथ फास्ट चार्जिंग भी है।
विज्ञापन

Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया है। यह सीरीज का स्टैंडर्ड मॉडल है जो 6.59 इंच डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में MediaTek Dimensity 9600M चिपसेट लगा है। यह 200MP कैमरा सेटअप से लैस होकर आता है। फोन में 7,150mAh की बैटरी है जिसके साथ फास्ट चार्जिंग भी है। फोन में सिक्योरिटी के लिए डिस्प्ले के अंदर अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद है। इस फोन की मोटाई 8.4mm है। आइए जानते हैं ग्लोबल मॉडल की कीमत, और कौन से हैं इसमें खास फीचर्स। 

Oppo Find X10 Global Model Price

Oppo Find X10 की यूरोप में कीमत 12GB + 256GB वेरिएंट के लिए €1,300 (लगभग 1,38,000 रुपये) है। फोन का 12GB + 512GB वेरिएंट €1,500 (लगभग 1,60,000 रुपये) में आता है। कंपनी अधिकारिक ग्लोबल वेबसाइट से इसे खरीदा जा सकता है। 

Oppo Find X10 Specifications

Oppo Find X10 में 6.59 इंच का डिस्प्ले कंपनी ने दिया है। यह एक LTPO AMOLED पैनल है जिसमें 2768 × 1272 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया गया है। फोन 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसके बेजल्स काफी पतले हैं जो 0.99mm के हैं। पीक HDR ब्राइटनेस 3600 निट्स की है। प्रोसेसर के तौर पर 3nm पर बना MediaTek Dimensity 9600M चिप इसमें लगा है। साथ में 12GB LPDDR5X RAM इसमें दी गई है और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिल जाती है। 

कैमरा की बात करें तो इसमें 200MP का मेन कैमरा है। साथ में 200MP का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। फोन में 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 50MP सेल्फी कैमरा इसमें मिल जाता है। इसकी बैटरी कैपिसिटी 7,150mAh की है। साथ में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलैस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है। 

कनेक्टिविटी के लिए फोन में Wi-Fi, Bluetooth 6.2, USB Type-C, NFC, IR ब्लास्टर का सपोर्ट दिया गया है। फोन में सिक्योरिटी के लिए डिस्प्ले के अंदर अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद है। इस फोन की मोटाई 8.4mm है। वजन 216 ग्राम बताया गया है। 
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.59 इंच
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 9600M
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 200-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता8,000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 17
रिज़ॉल्यूशन1,272x2,768 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  3. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  6. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
  7. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  8. Honor ला रही दो डिस्प्ले वाला नया फोन! 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  10. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »