Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!

Oppo Find X10 के लॉन्च टीजर में कंपनी ने कलर वेरिएंट्स से भी पर्दा उठा दिया है। सीरीज में लाइट ब्लू, और व्हाइट कलर वेरिएंट्स शामिल होने जा रहे हैं।

Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!

Photo Credit: Oppo

Oppo Find X10 सीरीज में कंपनी ने कैमरा पर खास फोकस किया है।

ख़ास बातें
  • Oppo Find X10 स्टैंडर्ड मॉडल लाइट ब्लू में दिखाया गया है।
  • Oppo Find X10 Pro Max को व्हाइट/सिल्वर कलर में देखा जा सकता है।
  • Pro Max फोन में LUMO ट्यून्ड कैमरा मिलने वाला है।
विज्ञापन

Oppo Find X10 सीरीज का लॉन्च कंपनी ने कंफर्म कर दिया है। ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज ग्लोबल लेवल पर लॉन्च होने जा रही है जिसकी तारीख 21 अक्टूबर के लिए निर्धारित कर दी गई है। कंपनी ने फोन सीरीज के लॉन्च की जगह भी तय कर दी है। सीरीज में कंपनी Oppo Find X10 स्टैंडर्ड मॉडल के साथ-साथ हाई एंड वेरिएंट Oppo Find X10 Pro Max को भी लॉन्च करेगी। फोन का डिजाइन भी सामने आ गया है। साथ ही कलर वेरिएंट्स भी पता चल रहे हैं। आइए जानते हैं Oppo Find X10 लॉन्च से पहले सभी खास बातें। 

Oppo Find X10 Global Launch Event

Oppo Find X10 सीरीज का ग्लोबल लॉन्च इवेंट 21 अक्टूबर के लिए निर्धारित किया गया है। कंपनी ने अधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से इसकी पुष्टि कर दी है। इवेंट को मैलोर्का, स्पेन में आयोजित किया जाएगा। स्थानीय समय के अनुसार लॉन्च इवेंट शाम को 4 बजे शुरू होगा। वहीं, भारतीय समयानुसार इसे शाम को 7 बजे से लाइव देखा जा सकेगा। 

Oppo Find X10 Color Variants

Oppo Find X10 के लॉन्च टीजर में कंपनी ने कलर वेरिएंट्स से भी पर्दा उठा दिया है। सीरीज में लाइट ब्लू, और व्हाइट कलर वेरिएंट्स शामिल होने जा रहे हैं। अधिकारिक शेड्स की पुष्टि अभी नहीं की जा सकती है। Oppo Find X10 स्टैंडर्ड मॉडल लाइट ब्लू, ग्रे, और पिंक शेड्स दिखाया गया है। जबकि Oppo Find X10 Pro Max को व्हाइट/सिल्वर कलर में देखा जा सकता है। 

Oppo Find X10 Specifications

Oppo Find X10 सीरीज में कंपनी ने कैमरा पर खास फोकस किया है। फोन में चार कैमरा रिंग नजर आ रहे हैं। साथ में LED फ्लैश भी दिया गया है।  स्टैंडर्ड वेरिएंट में Hasselblad ब्रांडिंग कैमरा दिया गया है। जबकि Pro Max फोन में LUMO ट्यून्ड कैमरा मिलने वाला है। हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो Pro Max फोन में MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट देखने को मिल सकता है। 

Oppo Find X10 Pro Max जब चीन में लॉन्च हुआ तो दुनिया का पहला 200MP तीन कैमरा वाला फोन बनकर आया था। ग्लोबल मॉडल के कैमरा स्पेसिफिकेशंस की पुष्टि होना अभी बाकी है। फोन में 6.78 इंच का LTPO OLED 144Hz डिस्प्ले दिया गया है। ग्लोबल मॉडल भी ऐसे ही स्पेसिफिकेशंस कैरी कर सकता है। फोन में 8000mAh की बैटरी लगी है और साथ में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है। सीरीज का भारत में लॉन्च भी जल्द ही देखने को मिलेगा। इंटरनेशनल मार्केट के लॉन्च के बाद यह भारतीय मार्केट में दस्तक दे सकता है। 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 9600 Pro
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा200-मेगापिक्सल + 200-मेगापिक्सल + 200-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता8,000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 17
रिज़ॉल्यूशन1272x2772 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.59 इंच
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 9600M
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 200-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता8,000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 17
रिज़ॉल्यूशन1,272x2,768 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  2. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  7. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »