Smartphone Market

Smartphone Market - ख़बरें

  • OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग 
    OnePlus 16 में कुछ नए फीचर्स मिल सकते हैं। हाल ही में Snapdragon Gaming Technology Awards में इस स्मार्टफोन के चीन में लॉन्च की पुष्टि की गई थी। OnePlus 16 में RAM और स्टोरेज के चार ऑप्शन हो सकते हैं। यह पिछले वर्ष लॉन्च किए गए OnePlus 15 की जगह ले सकता है। इस स्मार्टफोन के साथ 8 GB के RAM वाले वेरिएंट की वापसी होगी। यह वेरिएंट OnePlus 11 के बाद से मौजूद नहीं है।
  • भारत में जल्द लॉन्च होगा Boltt स्मार्टफोन, 20,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस
    इस स्मार्टफोन को 25 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। इस माइक्रोसाइट पर बताया गया है कि Boltt स्मार्टफोन में क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरिएंस मिलेगा। इस माइक्रोसाइट पर इस स्मार्टफोन के फ्रंट डिजाइन को दिखाया गया है। इसमें फ्रंट पर सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट है। इसमें लोअर बेजेल अन्य साइड की तुलना में कुछ थिक दिख रहा है। इस स्मार्टफोन की दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल हैं।
  • Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
    भारत में Oppo F35 सीरीज को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। Amazon Great Indian Festival Sale और Flipkart Big Billion Days Sale से पहले इस स्मार्टफोन सीरीज के लॉन्च की संभावना है। देश में Oppo Find X9s Pro को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स के लॉन्च की जानकारी नहीं दी है।
  • Poco M8 Power कल होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
    Poco M8 Power में Qualcomm का Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट होगा। इस स्मार्टफोन को AnTuTu बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर 6,30,000 प्वाइंट्स से अधिक स्कोर मिलने का दावा किया गया है। Poco M8 Power में 8,000 mAh की बैटरी होगी। इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए 10,416 sq mm के ग्रेफाइट हीट डिसिपेशन एरिया के साथ वेपर चैंबर कूलिंग सॉल्यूशन होगा।
  • Vivo S2 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
    आगामी स्मार्टफोन में 6.83 इंच 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन, 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इसके डिस्प्ले के लिए SGS Low Blue Light और SGS Five-Star Sunlight Readable Display सर्टिफिकेशन मिले हैं। इस स्मार्टफोन को 9,70,000 प्वाइंट्स का AnTuTu स्कोर मिलने का दावा किया गया है।
  • Tecno देगी Apple को भी मात? बेजल-लेस डिस्प्ले वाला फोन किया पेश, देखें पहली झलक
    Tecno ने अपना पहला, बेजल लैस डिस्प्ले वाला फोन पेश कर दिया है! जी हां, कंपनी ने कॉन्सेप्ट के रूप में बेजल रहित डिस्प्ले फोन को पेश करने की तैयारी कर ली है जिसे IFA 2026 में कंपनी सबसे सामने लाने वाली है। Tecno ने आधिकारिक तौर पर अपने नेक्स्ट-जेनरेशन के बेजल-लेस कॉन्सेप्ट फोन की पहली झलक दिखाई है।
  • iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, मिल सकता है 3D कर्व्ड डिस्प्ले 
    चीन में पेश किए गए iQOO Z11 में 6.83 इंच (1,260 x 2,800 पिक्सल्स) AMOLED स्क्रीन 165 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 300 Hz के टच सैंपलिंग रेट और HDR सपोर्ट के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 8500 दिया गया है। iQOO Z11 में 16 GB तक RAM और 512 GB तक की स्टोरेज है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
  • Apple को मिला 109 अरब डॉलर से ज्यादा का रेवेन्यू, iPhone की जोरदार बिक्री 
    प्रीमियम स्मार्टफोन्स और लैपटॉप्स के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली इस कंपनी ने अपने मजबूत तिमाही परफॉर्मेंस में iPhone, MacBook और सर्विसेज बिजनेस का बड़ा योगदान बताया है। एपल ने कहा कि उसका ग्रॉस मार्जिन 50.1 प्रतिशत का रहा है। इस अमेरिकी कंपनी के ग्रॉस मार्जिन और अर्निंग्स प्रति शेयर को टैरिफ रिफंड से फायदा मिला है।
  • Vivo X500 Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
    Vivo X500 Pro में MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.37 इंच फ्लैट LTPO डिस्प्ले 1.5 K रिजॉल्यूशन और 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। ऐसा बताया गया है कि इस स्मार्टफोन के इंजीनियरिंग सैम्पल की BOE OLED पैनल के साथ टेस्टिंग की जा रही है। Vivo X500 Pro में LIPO डिस्प्ले पैकेजिंग का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे चारों साइड पर नैरो बेजेल्स मिल सकेंगे।
  • OnePlus N6x कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
    इस स्मार्टफोन की बिक्री 4 अगस्त से की जाएगी। OnePlus N6x को Ice Blue और Burgundy Red कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इसमें कैमरा मॉड्यूल के साथ LED फ्लैश दिया गया है। इस स्मार्टफोन में टेक्सचर्ड फ्लैट रियर पैनल दिख रहा है। इसके रियर पैनल के सेंटर में OnePlus की ब्रांडिंग है। इसमें दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिए गए हैं।
  • Redmi K100 Pro लॉन्च होगा 185Hz डिस्प्ले, 200MP कैमरा के साथ, पोस्टर में लीक हुआ रेड चैरी लुक!
    Redmi K100 Pro के लॉन्च से पहले डिस्प्ले स्पेसिफिकेशंस को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। फोन में 185Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले देखने को मिलने वाला है। ChinaJoy event में कंपनी इस फोन से पर्दा उठा सकती है जिसमें इसका ऑफिशियल लुक सामने आने वाला है। फोन के लॉन्च से ठीक पहले इसका पोस्टर सामने आया है जिसमें इसके डिजाइन का भी पता चलता है। फोन चेरी रेड फिनिश में नजर आ रहा है
  • Redmi Turbo 6 Max रेंडर्स में दिखा Google Pixel जैसा नया डिजाइन, 10,000mAh की हो सकती है बैटरी!
    Redmi Turbo 6 Max कंपनी का अगला धांसू स्मार्टफोन होगा जिसके डिजाइन को लेकर बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है। फोन के लॉन्च से पहले इसके रेंडर्स सामने आए हैं जिसमें फोन का नया डिजाइन पता चलता है। कंपनी इसे Google Pixel से प्रेरित कर सकती है।
  • OnePlus N6x में मिलेंगे AI टूल्स, इस सप्ताह होगा लॉन्च 
    भारत में OnePlus N6x को 31 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन की बिक्री 4 अगस्त से की जाएगी। OnePlus N6x में फ्लैट डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इस स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े फोटो एडिटिंग टूल्स दिए जाएंगे। इनमें AI Portrait Glow और AI Unblur शामिल होंगे।
  • Huawei Nova 16 SE में मिल सकती है 8,500mAh की बैटरी, जल्द हो सकता है लॉन्च
    Huawei Nova 16 SE में LTPS OLED फ्लैट डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में Kirin 8020 चिपसेट इस्तेमाल किया जा सकता है। Huawei Nova 16 SE की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा Red Maple इमेजिंग टेक्नोलॉजी के साथ हो सकता है। Huawei ने इस स्मार्टफोन की पुष्टि नहीं की है।
  • Redmi K100 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा 
    आगामी स्मार्टफोन सीरीज में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 का इस्तेमाल किया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स में LTPO फ्लैट डिस्प्ले 185 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल के अलावा Redmi K100 Pro और Redmi K100 Pro Max शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है।

Smartphone Market - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »