Smartphone Displays

Smartphone Displays - ख़बरें

  • Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
    Oppo Reno X में 16:9 की आस्पेक्ट रेशो के साथ टैबलेट जैसा वाइड डिस्प्ले हो सकता है। इस स्मार्टफोन में Mediatek Dimensity 9000 सीरीज का चिपसेट दिया जा सकता है। Oppo Reno X का मुकाबला Apple के iPhone Duo, Samsung Galaxy Z Fold 8 और Xiaomi 18 Fold से हो सकता है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है।
  • Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
    IMDA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर Poco के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - 2609CPC5FG के साथ लिस्टिंग हुई है। यह आगामी Poco X8s हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 5G के लिए सपोर्ट है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth, Wi-Fi और NFC के विकल्प हैं। इससे पहले बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर भी यह स्मार्टफोन की समान मॉडल नंबर के साथ दिखा है।
  • Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
    Oppo Find X10 का मैक्सिमम रिटेल प्राइस (MRP) 1,79,999 रुपये और Oppo Find X10 Pro Max का 2,39,999 रुपये का है। हालांकि, इन स्मार्टफोन्स के सेलिंग प्राइसेज अलग हो सकते हैं। भारत में इन स्मार्टफोन्स को 22 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की इसके साथ Oppo Pad Mini और Oppo Enco X4 TWS ईयरफोन्स भी पेश करने की तैयारी है।
  • Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
    Infinix GT 50 Pro में 6.78 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। कंपनी का दावा है कि Free Fire Max जैसी कुछ गेम्स के लिए यह स्मार्टफोन 144 fps तक की पेशकश करेगा। Infinix GT 50 Pro में थर्मल मैनेजमेंट के लिए कंपनी का HydroFlow Liquid Cooling System दिया जाएगा।
  • Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
    हाल ही में इस स्मार्टफोन सीरीज को चीन में पेश किया गया था। इस सीरीज में Oppo Find X10, Oppo Find X10 E और Oppo Find X10 Pro Max शामिल हैं। हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया है कि देश में इनमें से किन मॉडल्स को लॉन्च किया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स के साथ Oppo Pad Mini और Enco X4 TWS ईयरफोन्स को भी लाया जा सकता है।
  • Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
    Oppo Reno X में 16:9 की आस्पेक्ट रेशो के साथ लगभग टैबलेट जैसा वाइड डिस्प्ले हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.35 इंच की स्क्रीन 1.5K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है। इसमें Mediatek Dimensity 9000 सीरीज का चिपसेट दिया जा सकता है। हाल ही में Huawei ने 16:9.5 आस्पेक्ट रेशो के साथ 6.39 इंच OLED डिस्प्ले वाले Huawei Pura X को पेश किया था।
  • Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
    एमेजॉन की सेल में Apple के iPhone 16 को 89,900 रुपये के लिस्टेड प्राइस के बजाय 72,249 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन में एपल का A18 चिपसेट दिया गया है। इसमें Samsung Galaxy S25 Ultra को 1,29,999 रुपये के वास्तविक प्राइस की तुलना में 84,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite का इस्तेमाल किया गया है।
  • Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
    आगामी स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इस कैमरा यूनिट में Hasselblad के इमेजिंग सिस्टम हो सकता है। Oppo Find X सीरीज में यह इमेजिंग सिस्टम दिया गया है। Oppo Find N7 में 6,500 mAh की बैटरी मिल सकती है।
  • iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
    iQOO Neo 12 स्पेसिफिकेशंस को लेकर कंपनी ने कयासों पर विराम लगाते हुए इसकी बैटरी और प्रोसेसर को कंफर्म कर दिया है। Weibo पर iQOO ने एक पोस्ट के माध्यम से बताया है कि iQOO Neo 12 में 9,000mAh की बड़ी बैटरी मिलने वाली है। पुराने मॉडल में 7500mAh बैटरी दी गई थी। इस लिहाज से यह बड़ा अपग्रेड होगा।
  • OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
    OnePlus 16 आज यानी 12 अक्टूबर को चीन में लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर मिलने की पुष्टि की गई है। फोन में BOE X4 डिस्प्ले दिया जाएगा, जो गेमिंग के दौरान 185Hz रिफ्रेश रेट और चुनिंदा गेम्स में 185FPS तक सपोर्ट करेगा। इसमें 200MP का मेन कैमरा, 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलने की उम्मीद है। फोन में 9,000mAh की बैटरी भी दी जा सकती है। भारत में इसके लॉन्च की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है।
  • Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
    Vivo V80 FE जल्द ही मार्केट में देखने को मिल सकता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जाने माने टिप्स्टर Zions Anvin ने फोन के बारे में अहम जानकारी शेयर की है। बतौर टिप्स्टर, फोन को इंडोनेशिया के सर्टिफिकेशन में देखा गया है। फोन मॉडल नम्बर V2624 के साथ स्पॉट हुआ है। हालांकि सर्टिफिकेशन इसके नाम की पुष्टि नहीं करती है।
  • IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
    iQOO 16 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने India Mobile Congress (IMC) 2026 के दौरान फोन के इंडिया लॉन्च की पुष्टि की है। साथ ही यह भी बताया है कि फोन में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर मिलेगा। चीन में लॉन्च हुए iQOO 16 में भी Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट दिया गया है। चीनी मॉडल में 6.85 इंच का 2K AMOLED डिस्प्ले, 165Hz रिफ्रेश रेट और 8400mAh बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं। भारत में आने वाले वेरिएंट के बाकी स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च डेट की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
  • Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
    इस स्मार्टफोन के 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 29,999 रुपये, 8 GB + 128 GB का 32,999 रुपये और 8 GB + 256 GB वाले वेरिएंट का 35,999 रुपये का है। इस स्मार्टफोन पर शुरुआती ऑफर के तौर पर प्रमुख बैंकों के कार्ड्स पर 4,000 रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है। इस ऑफर के साथ छह महीने की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी है।
  • Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
    Flipkart Big Billion Days Sale 2026 में Apple iPhone 15 पर बड़ी डील मिल रही है। फोन की सेल कीमत ₹67,999 रखी गई है, जबकि बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस का फायदा लेने पर इसकी प्रभावी कीमत ₹63,999 तक पहुंच सकती है। कुछ पात्र ग्राहकों के लिए अतिरिक्त कार्ड कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर के साथ कीमत ₹61,599 तक जाने की जानकारी भी सामने आई है। iPhone 15 में 6.1 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले, A16 Bionic चिप, 48MP मुख्य कैमरा, 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और USB Type-C पोर्ट मिलता है। फोन को IP68 रेटिंग भी मिली है।
  • Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
    Google Play Console पर सपोर्टेड डिवाइसेज की लिस्ट में Samsung Galaxy F70 5G की मॉडल नंबर - SM-E176E और कोडनेम - a17x के साथ लिस्टिंग हुई है। यह कोडनेम Samsung Galaxy A17 5G से भी जुड़ा है। इससे सैमसंग के समान हैंडसेट को F-सीरीज के वर्जन के तौर पर लाने का संकेत मिल रहा है। इस लिस्टिंग में इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं दी गई है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »