Oppo ने कंफर्म किया है कि Oppo Pad SE 11 इंच की डिस्प्ले से लैस होगा, जो एक LCD पैनल हो सकता है। टैबलेट को एजुकेशन के लिए डिजाइन किया गया है। Oppo Enco Clip कंपनी का पहला ओपन-ईयर, क्लिप-स्टाइल TWS ईयरबड है। ओपन-ईयर डिजाइन ऑडियो क्लियरिटी के लिए आस-पास के वातावरण के बारे में जागरूकता सुनिश्चित करता है।
Hyundai की ओर से नई इलेक्ट्रिक एसयूवी 2026 IONIQ 9 को लॉन्च किया गया है। लेटेस्ट इलेक्ट्रिक कार में कंपनी ने 540km तक की रेंज दी है। EV में काफी स्पेशियस इंटीरियर दिया गया है, एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स हैं, और फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस होकर यह आती है। कंपनी ने इसे मल्टीपल ट्रिम में लॉन्च किया है। इसमें Tesla Superchargers और and CCS चार्जर का सपोर्ट है।
Huawei ने अपने नए स्मार्ट TV लॉन्च किए हैं जिसमें कंपनी ने नए Huawei Vision Smart Screen 5 SE लाइनअप को मार्केट में उतारा है। Vision Smart Screen 5 SE को कंपनी ने 55 इंच, 65, इंच और 75 इंच डिस्प्ले साइज में पेश किया है। टीवी में 4K Ultra HD MiniLED पैनल लगा है जो 240Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है।
Vivo ने अपने नए टैबलेट Vivo Pad5 Pro और Vivo Pad SE पेश कर दिए हैं। Vivo Pad SE के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 999 yuan (लगभग 11,685 रुपये) और Vivo Pad5 Pro के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2999 yuan (लगभग 35,080 रुपये) है। Vivo Pad5 Pro में 13 इंच की 3.1K LCD 16.10 डिस्प्ले और Vivo Pad SE में 12.3 इंच की 2.5K LCD 16.10 डिस्प्ले दी गई है।
Vivo Pad 5 Pro एक फ्लैगशिप टैबलेट होने की उम्मीद है जिसमें 3.1K रेजॉल्यूशन वाली बड़ी 13 इंच की LCD डिस्प्ले और स्मूथ विजुअल के लिए हाई रिफ्रेश रेट है। Vivo Pad SE एक एंट्री-लेवल टैबलेट होगा जिसमें 12.25 इंच की एलसीडी डिस्प्ले होगी। Vivo जल्द ही Vivo Watch 5 को भी पेश करेगा। यह ब्रांड के ब्लू ओएस सिस्टम पर चलने की उम्मीद है।
iPhone 16e की टक्कर बाजार में आने के बाद iPhone SE 3rd Gen से हो रही है। iPhone 16e के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,900 रुपये और iPhone SE 3rd Gen के 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 43,900 रुपये है। iPhone 16e में 6 कोर A18 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं iPhone SE 3rd Gen में ऑक्टा कोर Apple A15 Bionic प्रोसेसर दिया गया है।
Flipkart Big Saving Days Sale में Kodak TV पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। Google TV पर बेस्ड Kodak की नई QLED टीवी रेंज कई साइज 43 इंच, 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच में उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत 20,999 रुपये से शुरू होती है। एंड्रॉइड 11 पर बेस्ड Kodak 9XPRO सीरीज में फुल एचडी ऑप्शन के साथ 32 इंच एचडी रेडी मॉडल है, जिसकी शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है। Kodak SE सीरीज A35*4 प्रोसेसर पर बेस्ड है।
Realme ने बाजार में Realme Neo 7 SE स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। Realme Neo 7 SE के 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 1799 yuan (लगभग 21,625 रुपये) है। Realme Neo 7 SE में 450 PPI के साथ 6.78 इंच की 1.5K फ्लैट गेमिंग डिस्प्ले दी गई है, जिसका 120Hz LTPO रिफ्रेश रेट है। फोन माली-G720 GPU के साथ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8400 मैक्स चिपसेट से लैस है।
पिछले सप्ताह कंपनी ने इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। यह लगभग तीन वर्ष पहले पेश किए गए iPhone SE की जगह लेगा। देश में पिछले कुछ वर्षों ने एपल ने अपनी मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाया है। देश में असेंबल किए जा रहे iPhone 16e की भारत में बिक्री के साथ ही कुछ देशों को एक्सपोर्ट भी किया जाएगा। इससे पहले कंपनी की iPhone 16 सीरीज की भी देश में असेंबलिंग हो रही है।
एप्पल ने iPhone 16e के लॉन्च के तुरंत बाद पुराने iPhone SE, iPhone 14 और iPhone 14 Plus मॉडल Apple की ऑफिशियल वेबसाइट से हटा दिए हैं। हालांकि, ये मॉडल अभी भी फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसे थर्ड पार्टी रिटेलर्स या भारत में रीफर्बिश्ड स्टोर्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध हैं, लेकिन स्टॉक भी जल्द ही गायब होने की संभावना है।
Realme ने चाइनीज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, Weibo पर एक पोस्ट के जरिए पुष्टि की है कि उसके अपकमिंग Realme Neo 7 SE फोन में DeepSeek-R1 मॉडल को शामिल किया जाएगा। इसके जरिए स्मार्टफोन अधिक एडवांस AI फीचर्स लेकर आ सकता है। वहीं, कंपनी का कहना है कि इसकी मदद से Neo 7 SE में AI-पावर्ड गेमिंग एन्हांसमेंट मिलेंगे।
कंपनी के इस अफोर्डेबल आईफोन में OLED डिस्प्ले और Apple Intelligence फीचर्स के लिए सपोर्ट है। इसमें एक बड़ा अपग्रेड कंपनी का नया प्रॉपराइटरी C1 मॉडम के तौर पर किया गया है। एपल ने 5G मॉडम की सप्लाई के लिए Qualcomm पर निर्भरता घटाने की कोशिश में पिछले कुछ वर्षों में बड़ा खर्च कर C1 मॉडम बनाया है। कंपनी का दावा है कि यह आईफोन का सबसे अधिक एफिशिएंसी वाला मॉडम है।
Realme ने Realme Neo 7 SE के AnTuTu बेंचमार्क स्कोर का खुलासा किया है। Realme Neo 7 SE ने 1,884,673 का AnTuTu स्कोर हासिल किया है, जिससे यह अपने सेगमेंट में सबसे पावरफुल स्मार्टफोन में से एक बन गया है। यह परफॉर्मेंस डाइमेंसिटी 8400 मैक्स प्रोसेसर पर बेस्ड है, जिसमें 3.25GHz की अधिकतम क्लॉक स्पीड के साथ कटिंग ऐज 8 कोर आर्किटेक्चर है।
लॉन्च से पहले, iPhone SE 4 के प्रोटेक्टिव केस को अलीबाबा पर देखा (Via Gizmochina) गया है। इसमें फोन का बैक डिजाइन अपेक्षाकृत iPhone SE 3 के समान है। लेकिन सामने की तरफ, आपको टॉप में एक नॉच और नीचे डिस्प्ले चिन देखने को मिल सकती है। यदि यह सत्य है, तो इस साल iPhone SE मॉडल में यूजर्स को होम बटन के जरिए फोन को अनलॉक करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि इसे फेसआईडी के रूप में नॉच में शामिल किया जा सकता है।
Realme ने कंफर्म किया है कि Realme Neo 7 SE को देश में 25 फरवरी को पेश किया जाएगा। Neo 7 SE में डाइमेंसिटी 8400 मैक्स प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। यह 6.78 इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले के साथ आने की उम्मीद है जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। Neo 7 SE के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा होगा।