Oppo ने भारत में फेस्टिव सीजन के मौके पर बड़ी सेल की घोषणा की है।
Photo Credit: Oppo
Oppo F31 Pro में 50MP कैमरा है।
Oppo ने भारत में फेस्टिव सीजन के मौके पर बड़ी सेल की घोषणा की है। यह सेल 19 सितंबर से शुरू होकर 31 अक्टूबर तक तक जारी रहेगी। इस सेल का लाभ ग्राहकों को रिटेल स्टोर्स, ओप्पो की आधिकारिक वेबसाइट, ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और अमेजन पर मिलेगा। कंपनी हाल ही में लॉन्च की गई F31 सीरीज से लेकर टैबलेट आदि पर छूट प्रदान कर रही है। ओप्पो फेस्टिव सेल के दौरान कई स्पेशल ऑफर जैसे कि जीरो डाउन पेमेंट, नो-कॉस्ट ईएमआई, इंस्टेंट कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर का लाभ मिलेगा। इसके अलावा My OPPO Exclusive Diwali Raffle के जरिए 10 लाख या 1 लाख के नकद रिवार्ड के अलावा Oppo डिवाइस जीतने का मौका भी मिलेगा। आइए Oppo के इस ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।
ग्राहकों को 8 महीने तक जीरो डाउन पेमेंट, ब्याज फ्री ईएमआई और 10% एक्सचेंज बोनस का लाभ मिलेगा। सेल में Oppo F31 सीरीज की कीमत 20,700 रुपये से शुरू होगी। Oppo A सीरीज की शुरुआत 8,999 रुपये से होगी। सभी Oppo स्मार्टफोन्स पर लो डाउन पेमेंट, लो ईएमआई और 10 प्रतिशत इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा। Oppo डिवाइस खरीदारी के दौरान भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बजाज फिनसर्व, टीवीएस क्रेडिट, एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज के जरिए लाभ मिलेगा।
Oppo मोबाइल फोन खरीदने वाले ग्राहकों को कई लाभ मिलेंगे। 10 मेगा विजेता को 10 लाख रुपये का नकद प्राइज मिलेगा, रोजाना 1 विजेता को 1 लाख रुपये का नकद प्राइज मिलेगा। इसके अलावा Oppo Find X8, Reno14, OPPO F31 Pro और OPPO Enco Buds3 Pro फ्री मिलेंगे। 3 महीने की एक्सटेंडेड वारंटी मिलेगी और 5000 रिवॉर्ड पॉइंट भी मिल सकते हैं।
Oppo फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज 2025 के तहत K सीरीज, Oppo Enco Buds3 Pro और Oppo Pad SE पर स्पेशल ऑफर लेकर आया है। 22 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलने वाले ये ऑफर फ्लिपकार्ट सेल में ग्राहकों को लाभ प्रदान करेंगे। Oppo K13 सीरीज की कीमत की शुरुआत सेल के दौरान 9,999 रुपये से होगी। वहीं Oppo Pad SE की कीमत 9900 रुपये से शुरू होगी। वहीं Oppo Enco Buds3 Pro को फेस्टिव सीजन के दौरान 1,499 रुपये में खरीद पाएंगे।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999