9340mAh बैटरी के साथ Oppo Pad SE भारत में लॉन्च, जानें क्या है खास

Oppo ने भारतीय बाजार में अपना नया टैबलेट Oppo Pad SE लॉन्च कर दिया है।

9340mAh बैटरी के साथ Oppo Pad SE भारत में लॉन्च, जानें क्या है खास

Photo Credit: Oppo

Oppo Pad SE में 11 इंच की एलसीडी डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Oppo Pad SE में 11 इंच की आई केयर एलसीडी डिस्प्ले दी गई है।
  • Oppo Pad SE में 9,340mAh की बैटरी दी गई है।
  • Oppo Pad SE में 5 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
विज्ञापन
Oppo ने भारतीय बाजार में अपना नया टैबलेट Oppo Pad SE लॉन्च कर दिया है। Oppo Pad SE में 11 इंच की आई केयर एलसीडी डिस्प्ले दी गई है। इस टैबलेट में 9,340mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Oppo Pad SE के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Oppo Pad SE Price in India


Oppo Pad SE के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये, 6GB+128GB LTE स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये और 8GB+128GB LTE स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। यह टैबलेट बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट, ओप्पो ई-स्टोर और अन्य रिटेल पार्टनर पर 8 जुलाई से उपलब्ध होगा।


Oppo Pad SE Specifications


Oppo Pad SE में 11 इंच की आई केयर एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1920 x 1200 पिक्सल, 90Hz रिफ्रेश रेट, 500 निट्स ब्राइटनेस है। यह एंटी रिफ्लेक्टिव मैट कोटिंग के साथ आती है। इसमें MediaTek Helio G100 प्रोसेसर दिया गया है। यह डिस्प्ले TÜV Rheinland सर्टिफाइड है, जिसका मतलब है कि रिफ्लेक्शन फ्री, पेपर जैसी डिस्प्ले और लो ब्लू लाइट के साथ फ्लिकर फ्री अनुभव प्रदान करती है। इसमें 4GB, 6GB, 8GB LPDDR4X रैम और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। यह एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ColorOS 15.0.1 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप के लिए Pad SE के रियर में f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और फ्रंट में f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस टैबलेट में 9,340mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह गूगल जेमिनी एआई इंटीग्रेशन, नोट्स के लिए एआई एसिस्टेंट, एआई इंटेलिजेंट डॉक्यूमेंट, पर्सनलाइज्ड किड्स मोड (स्क्रीन टाइम और ऐप कंट्रोल), फाइल शेयरिंग के लिए O+ कनेक्ट, कम्युनिकेशन शेयरिंग समेत काफी कुछ प्रदान करता है। डाइमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 254.91 मिमी, चौड़ाई 166.46 मिमी, 7.39 मिमी और 530 ग्राम है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले11.00 इंच
प्रोसेसरMediaTek Helio G100
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन1200x1920 पिक्सल
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रियर कैमरा5-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता9340 एमएएच
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  3. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  5. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  10. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »