Series

Series - ख़बरें

  • OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
    Google Play पर सपोर्टेड डिवाइसेज की लिस्ट में OnePlus Ace 7 और OnePlus Ace 7 Pro की लिस्टिंग हुई है। OnePlus Ace 7 का मॉडल नंबर - PYF110 और OnePlus Ace 7 Pro का मॉडल नंबर - PMS110 है। हालांकि, इस लिस्टिंग में इन स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं दी गई है। इन स्मार्टफोन्स को इस महीने चीन में पेश किया जा सकता है।
  • घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
    XGIMI ने Horizon 30 सीरीज के तहत Horizon 30 Pro, Horizon 30 Max और Horizon 30 Ultra Max 4K प्रोजेक्टर लॉन्च किए हैं। इनमें RGB Triple Laser टेक्नोलॉजी, 120Hz रिफ्रेश रेट और AMD FreeSync जैसे फीचर्स मिलते हैं। टॉप मॉडल में 6,000 ISO Lumens तक ब्राइटनेस और 10,000:1 नेटिव कॉन्ट्रास्ट रेशियो दिया गया है। प्रोजेक्टर Google TV, Dolby Vision और Harman Kardon स्पीकर्स के साथ आते हैं। अमेरिका में इनकी शुरुआती प्री-ऑर्डर कीमत 1,899 डॉलर है। कंपनी ने अभी भारत में इन प्रोजेक्टर की कीमत और उपलब्धता की घोषणा नहीं की है।
  • Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
    Dell ने आज भारतीय Dell Pro Essential 14 और Dell Pro Essential 15 को लॉन्च किया है। इन लैपटॉप में 14 इंच और 15 इंच की डिस्प्ले मिलती है। Pro Essential 14 में Intel Core Series 3 चिपसेट और Essential 15 में AMD Ryzen 200 सीरीज दी गई है। डेल के ये लैपटॉप MIL-810H स्टैंडर्ड के साथ आते हैं। इन लैपटॉप में EPEAT गोल्ड क्लाइमेट+ और एनर्जी स्टार जैसे सर्टिफिकेशन दिया गया है।
  • Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
    Oppo Find X10 का मैक्सिमम रिटेल प्राइस (MRP) 1,79,999 रुपये और Oppo Find X10 Pro Max का 2,39,999 रुपये का है। हालांकि, इन स्मार्टफोन्स के सेलिंग प्राइसेज अलग हो सकते हैं। भारत में इन स्मार्टफोन्स को 22 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की इसके साथ Oppo Pad Mini और Oppo Enco X4 TWS ईयरफोन्स भी पेश करने की तैयारी है।
  • Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
    Oppo ने Android 17 पर आधारित ColorOS 17 लॉन्च किया है। नए ऑपरेटिंग सिस्टम में Living Flow Design, AI Photo Agent, AI Mind Space और AI Call Guard जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, अपडेट में बेहतर एनिमेशन, बेहतर रिसोर्स मैनेजमेंट और स्मूद परफॉर्मेंस मिलेगी। भारत में इसकी शुरुआत Oppo Find X10 सीरीज के साथ होगी। इसके बाद Find और Reno सीरीज समेत चुनिंदा Oppo स्मार्टफोन और टैबलेट के लिए अपडेट जारी किया जाएगा। रोलआउट अक्टूबर 2026 से शुरू होकर 2027 की पहली तिमाही तक चल सकता है। अपडेट की उपलब्धता मॉडल और क्षेत्र के हिसाब से अलग होगी।
  • Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
    हाल ही में इस स्मार्टफोन सीरीज को चीन में पेश किया गया था। इस सीरीज में Oppo Find X10, Oppo Find X10 E और Oppo Find X10 Pro Max शामिल हैं। हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया है कि देश में इनमें से किन मॉडल्स को लॉन्च किया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स के साथ Oppo Pad Mini और Enco X4 TWS ईयरफोन्स को भी लाया जा सकता है।
  • HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
    दिवाली के मौके पर देश HP स्पेशल ऑफर लेकर आया है, जिसमें लैपटॉप, प्रिंटर और एक्सेसरीज की खरीद पर जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है। HP लैपटॉप समेत अन्य डिवाइसेज को HP वर्ल्ड स्टोर, HP के ऑथोराइज्ड ऑफलाइन सेलर और HP ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। HP OmniBook Ultra और X सीरीज की खरीद पर बैंक ऑफर्स के तहत 18,000 डिस्काउंट मिल सकता है। वहीं HP OmniBook 7, 5 और 3 लैपटॉप खरीदने पर कई बैंकों के जरिए ₹12,000 तक का कैशबैक आ सकता है।
  • Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
    इस सेल में Sony BRAVIA 3 Series 75 इंच 4K Ultra HD स्मार्ट TV को 2,69,900 रुपये के लिस्टेड प्राइस के बजाय 1,29,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें TCL के 75 इंच 4K QLED Ultra HD Smart TV को 1,61,990 रुपये के वास्तविक प्राइस के बजाय 70,990 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। इस सेल में बहुत से प्रोडक्ट्स पर एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।
  • OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
    OnePlus Ace 7 कथित रूप से बेंचमार्क प्लेटफॉर्म Geekbench पर देखा गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जाने माने टिप्स्टर Anvin ने इससे संबंधित एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें कहा गया है कि OnePlus Ace 7 को मॉडल नम्बर PMS110 के साथ गीकबेंच लिस्टिंग में देखा गया है।
  • Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
    ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज ग्लोबल लेवल पर लॉन्च होने जा रही है जिसकी तारीख 21 अक्टूबर के लिए निर्धारित कर दी गई है। कंपनी ने फोन सीरीज के लॉन्च की जगह भी तय कर दी है। सीरीज में कंपनी Oppo Find X10 स्टैंडर्ड मॉडल के साथ-साथ हाई एंड वेरिएंट Oppo Find X10 Pro Max को भी लॉन्च करेगी। फोन का डिजाइन भी सामने आ गया है।
  • Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
    Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में 65 इंच Smart TV खरीदने वालों के लिए Xiaomi, Samsung, LG, Sony और iFFALCON के मॉडल्स पर डिस्काउंट मिल रहा है। सेल में Xiaomi के 65 इंच FX 4K QD-Mini LED TV की कीमत ₹53,999 है, जबकि Samsung Crystal UHD 4K Vision AI TV ₹54,999 में लिस्टेड है। इसके अलावा LG के 65 इंच Nano 4K TV की कीमत ₹62,999 और Sony BRAVIA 3 Series TV की कीमत ₹89,990 है। कुछ मॉडल्स पर बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और अन्य फायदे भी मिल सकते हैं। खरीदने से पहले Amazon पर मौजूदा कीमत जरूर चेक करें।
  • Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
    इंटरनेशनल मार्केट में Oppo Find X10 को Glacier Blue, Mist Grey और Glow Coral कलर्स और Oppo Find X10 Pro Max को Luna White और Titanium Grey कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स में फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। Oppo Find X10 में 6.59 इंच पैनल और Oppo Find X10 Pro Max में 6.78 इंच स्क्रीन दी जाएगी।
  • Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
    Vivo X500 FE सीरीज में नए एडिशन के तौर पर लॉन्च हो सकता है। सीरीज 27 अक्टूबर को यूरोप में लॉन्च होगी जिसमें Vivo X500, Vivo X500 Pro, और Vivo X500 Pro Max को शामिल किया जाएगा। लेकिन इसी सीरीज में एक सस्ता एडिशन भी मौजूद होगा जिसे कथित रूप से Vivo X500 FE बताया गया है।
  • Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
    Noise ने भारत में Master Buds Open नाम से नए Open-Ear Earbuds लॉन्च किए हैं। ये कंपनी के पहले Open-Ear ईयरबड्स हैं और इनमें Sound by Bose Technology का इस्तेमाल किया गया है। ईयरबड्स में 10.8mm Custom Dynamic Driver, Dynamic EQ और छह साउंड प्रीसेट दिए गए हैं। कॉलिंग के लिए 4-Mic ENC DNN सिस्टम मिलता है, जबकि कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.4 और Dual Connectivity दी गई है। चार्जिंग केस के साथ 28 घंटे तक प्लेबैक का दावा है। ईयरबड्स IPX4 रेटिंग के साथ आते हैं। Noise Master Buds Open की कीमत ₹7,999 है और बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होगी।
  • 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
    Vivo ने Y-Series का नया Vivo Y32 लॉन्च किया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत 8,000mAh की बड़ी बैटरी है, जिसे 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इसमें 6.87 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,300 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोन में Unisoc T7300 प्रोसेसर, 4GB और 6GB RAM तथा 128GB स्टोरेज दिया गया है। कैमरा सेटअप में 50MP मुख्य कैमरा और 2MP सेंसर शामिल हैं, जबकि सेल्फी के लिए 8MP कैमरा मिलता है। फोन IP68/IP69 रेटिंग के साथ आता है और Android 16 पर चलता है।

Series - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »