Samsung Foldable Smartphones

Samsung Foldable Smartphones - ख़बरें

  • Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
    Vivo X Fold 6 को ग्लोबल मार्केट में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी के नए फोल्डेबल फोन में 8.02-इंच 2K+ LTPO AMOLED इनर डिस्प्ले और 6.51-इंच कवर डिस्प्ले दिया गया है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 9500 Super Edition प्रोसेसर मिलता है। फोन में 200MP मेन कैमरा के साथ 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। पावर के लिए 6,900mAh बैटरी है, जो 80W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। ग्लोबल लॉन्च के बावजूद इसकी कीमत और भारत में उपलब्धता की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
  • Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
    एपल के फोल्डेबल स्मार्टफोन की मैन्युफैक्चरिंग डिमांड से कम हो सकती है। एपल की सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Foxconn के बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया है कि सितंबर के मध्य तक iPhone Duo की असेंबली यील्ड 60 प्रतिशत से कुछ की थी। एपल के क्वालिटी से जुड़े कड़े स्टैंडर्ड्स के कारण इस स्मार्टफोन की असेंबली लाइन को यील्ड बढ़ाने में छह महीने लग सकते हैं।
  • Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
    इस पासपोर्ट स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन में फ्लैट रियर पैनल दिया जा सकता है। इसके रियर में ऊपर पिल-शेप वाला कैमरा मॉड्यूल हो सकता है। इसमें दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिए जा सकते हैं। Motorola Razr Flex को चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के लिए Pantone Dark Botanical Garden और Pantone Coriander कलर्स के विकल्प हो सकते हैं।
  • Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
    दक्षिण कोरिया में Samsung Galaxy Z Fold 8 को खरीदा जा सकता है, जबकि iPhone Duo को 16 अक्टूबर को लॉन्च किया जाना है। iPhone Duo की तुलना में Samsung Galaxy Z Fold 8 की कम थिकनेस और लाइटवेट भी इसकी डिमांड अधिक होने का एक कारण है। फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की कैटेगरी में एपल की एंट्री का यह मतलब नहीं है कि सैमसंग को कस्टमर्स का नुकसान होगा। इससे इस मार्केट की विजिबिलिटी बढ़ सकती है।
  • Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
    बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर Vivo के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - Vivo V2559 के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Vivo X Fold 6 का इंटरनेशनल वर्जन हो सकता है। इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 1,710 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 5,977 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 9500 दिया गया है।
  • स्मार्टफोन खरीदने का सही समय कब? फेस्टिव सेल से पहले समझ लें कीमतों का नया खेल
    भारत में स्मार्टफोन खरीदने वाले यूजर्स अक्सर फेस्टिव सेल का इंतजार करते हैं, लेकिन 2026 में बाजार का गणित बदलता दिख रहा है। IDC के मुताबिक, दूसरी तिमाही में भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट 11.1 प्रतिशत घटी, जबकि औसत बिक्री कीमत 14.4 प्रतिशत बढ़कर 315 डॉलर पहुंच गई। AI डेटा सेंटर की बढ़ती मांग के कारण मेमोरी चिप की लागत भी बढ़ रही है। इसका असर खास तौर पर प्रीमियम और फोल्डेबल फोन पर पड़ सकता है, जिनमें महंगे कंपोनेंट इस्तेमाल होते हैं। ऐसे में Galaxy Z Fold, Galaxy Z Flip और दूसरे फोल्डेबल फोन खरीदने की योजना बना रहे यूजर्स के लिए मौजूदा कीमत पर खरीदना विचार करने लायक हो सकता है।
  • Apple पर अमेरिकी सरकार का चाइनीज मेमोरी चिप्स से दूरी बनाने का प्रेशर
    एपल ने चाइनीज मेमोरी चिप्स की टेस्टिंग की पुष्टि नहीं की है। कंपनी ने कहा है कि मेमोरी चिप्स की शॉर्टेज की वजह से उसे विकल्पों पर विचार करना होगा। इसमें मेमोरी चिप्स के मौजूदा सप्लायर्स को अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने में मदद करना शामिल है। हालांकि, एपल के लिए चाइनीज मैन्युफैक्चरर्स से अन्य कंपोनेंट्स खरीदने का विकल्प बरकरार है।
  • Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
    एपल को फोल्डेबल आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। iPhone Ultra की बड़ी संख्या में मैन्युफैक्चरिंग जून में शुरू की जानी थी लेकिन इसे टाल दिया गया था। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का मार्केट तेजी से बढ़ा है। इस सेगमेंट में दक्षिण कोरिया की Samsung का पहला स्थान है।
  • Apple के iPhone Ultra के साथ तेजी से बढ़ सकती है फोल्डेबल स्मार्टफोन की सेल्स
    फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के सेगमेंट में ग्रोथ जारी रह सकती है। इस वर्ष फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में लगभग 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके पीछे फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बढ़ती लोकप्रियता एक बड़ा कारण है। इसके अलावा एपल के इस सेगमेंट में स्मार्टफोन लॉन्च करने से भी बिक्री में बढ़ोतरी हो सकती है।
  • Apple को मिला 109 अरब डॉलर से ज्यादा का रेवेन्यू, iPhone की जोरदार बिक्री 
    प्रीमियम स्मार्टफोन्स और लैपटॉप्स के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली इस कंपनी ने अपने मजबूत तिमाही परफॉर्मेंस में iPhone, MacBook और सर्विसेज बिजनेस का बड़ा योगदान बताया है। एपल ने कहा कि उसका ग्रॉस मार्जिन 50.1 प्रतिशत का रहा है। इस अमेरिकी कंपनी के ग्रॉस मार्जिन और अर्निंग्स प्रति शेयर को टैरिफ रिफंड से फायदा मिला है।
  • फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में Samsung, Huawei को कड़ी टक्कर देगा iPhone Ultra!
    इंटरनेशनल फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में ग्रोथ का अगला साइकल जल्द शुरू हो सकता है। मौजूदा वर्ष में इस मार्केट में शिपमेंट्स में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 30 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। इसमें एपल के iPhone Ultra और सैमसंग की नई फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज की बड़ी हिस्सेदारी हो सकती है। इस मार्केट में सैमसंग का लगभग 28 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ पहला स्थान बरकरार रह सकता है।
  • Apple का सबसे महंगा स्मार्टफोन हो सकता है iPhone 18 Pro Max
    इस स्मार्टफोन के अधिक प्राइस का कारण मैन्युफैक्चरिंग की कॉस्ट में बढ़ोतरी है। iPhone 18 Pro Max में एपल के A20 Pro चिप का इस्तमाल किया जा सकता है। इस चिप की मैन्युफैक्चरिंग TSMC के 2 nm प्रोसेस के इस्तेमाल से की जा सकती है। यह इस नए मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस का इस्तेमाल करने वाला एपल का पहला स्मार्टफोन हो सकता है।
  • Samsung ने लॉन्च किए स्मार्ट ग्लासेज, बिल्ट-इन कैमरा, AI फीचर्स
    दक्षिण कोरिया की इस कंपनी ने् इन स्मार्ट ग्लासेज के फ्रेम्स के लिए लाइफस्टाइल ब्रांड्स Warby Parker और Gentle Monster के साथ टाई-अप किया है। Samsung Galaxy Glasses का मुकाबला Ray-Ban Meta Gen 2 स्मार्ट ग्लासेज से होगा। इन स्मार्ट ग्लासेज में Qualcomm का Snapdragon AR1 Gen 1 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है।
  • Samsung Galaxy Watch Ultra 2 हुई लॉन्च, 1.52 इंच AMOLED डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    यह स्मार्टवॉच Wear OS 7 पर बेस्ड OneUI 9 पर चलती है। यह Android 13 या नए वर्जंस पर चलने वाले डिवाइसेज के साथ कैम्पैटिबल है। इस स्मार्टवॉच में 1.52 इंच (498 x 498 पिक्सल्स) Super AMOLED डिस्प्ले 5,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल और Sapphire Crystal प्रोटेक्शन के साथ है। इसमें Qualcomm का Snapdragon Wear Elite चिपसेट दिया गया है।
  • Samsung के सबसे स्टाइलिश फोन का हो सकता है The End! सामने आया बड़ा लीक
    Samsung की Galaxy Z Flip सीरीज को लेकर नई लीक ने बाजार में चर्चा तेज कर दी है। मशहूर टिप्स्टर Ice Universe के मुताबिक, Galaxy Z Flip 8 इस सीरीज का आखिरी स्मार्टफोन हो सकता है। हालांकि Samsung ने इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। रिपोर्ट्स के बीच फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में बदलते ट्रेंड, बढ़ती कंपोनेंट लागत और कंपनियों की नई रणनीतियों पर भी चर्चा हो रही है। फिलहाल यह जानकारी केवल लीक पर आधारित है और आने वाले समय में ही साफ होगा कि Samsung वास्तव में Flip सीरीज को बंद करेगी या अपनी रणनीति में बदलाव करेगी।

Samsung Foldable Smartphones - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »