Samsung Camera

Samsung Camera - ख़बरें

  • Samsung Galaxy S27 सीरीज के लिए हो सकते हैं महंगे प्राइसेज, मेमोरी पार्ट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
    Samsung Galaxy S27 सीरीज के प्राइसेज में बढ़ोतरी की जा सकती है। इसका कारण मोबाइल के मेमोरी पार्ट्स की कॉस्ट ज्यादा होना है। इस वर्ष मेमोरी पार्ट्स की कॉस्ट में दोगुने से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा चिपसेट्स के प्राइस भी बढ़े हैं। Samsung Electronics ने मोबाइल के मेमोरी पार्ट्स को बाहर से भी खरीदा है।
  • Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
    बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर सैमसंग के आगामी स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - SM-S957B के साथ लिस्टिंग हुई है। यह भारत में लॉन्च होने वाला Samsung Galaxy S27 Pro का वेरिएंट है। इस स्मार्टफोन में Samsung S5E9975 प्रोसेसर है। यह कंपनी का जल्द रिलीज किया जाने वाला डेका-कोर Exynos 2700 चिपसेट हो सकता है।
  • Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, दो कलर के ऑप्शन 
    Motorola Razr Flex 2027 के लिए Pantone Dark Botanical Garden और Pantone Coriander कलर्स के विकल्प हो सकते हैं। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन के Pantone Dark Botanical Garden वेरिएंट में रियर पैनल पर वुवेन फैब्रिक जैसा टेक्सचर दिख रहा है, जबकि Pantone Coriander वेरिएंट में लेदर फिनिश है। Motorola Razr Flex 2027 में पिल-शेप वाले कैमरा मॉड्यूल के अंदर डुअल रियर कैमरा हैं।
  • Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है Snapdragon का आगामी चिपसेट
    एक सिक्योरिटी सर्टिफिकेशन डॉक्यूमेंट में Motorola का Parker कोडनेम वाला स्मार्टफोन मॉडल नंबर - XT2761 के साथ दिखा है। इसमें Android 17 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम है। इस स्मार्टफोन में Qualcomm का Snapdragon SM8845 Pro चिपसेट है। Snapdragon SM8845 Pro को रिलीज नहीं किया गया है और इसे Snapdragon 8 Gen 5 Pro के तौर पर लाया जा सकता है।
  • Apple की iPhone 18 और iPhone Air 2 को जल्द लॉन्च करने की तैयारी 
    iPhone 18 के डिस्प्ले पैनल की जल्द मैन्युफैक्चरिंग शुरू हो सकती है। इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले की मैन्युफैक्चरिंग Samsung Display और LG Display कर सकती हैं। iPhone Air 2 के डिस्प्ले पैनल के लिए Samsung Display एक्सक्लूसिव सप्लायर हो सकती है। अगले वर्ष मार्च में iPhone 18 और iPhone Air 2 को लॉन्च किया जा सकता है।
  • ₹2250 सस्ता हो गया Samsung का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! 6000mAh बैटरी
    Samsung Galaxy F70 Pro 5G को कंपनी ने अगस्त में लॉन्च किया था। यह फोन मिडरेंज के पॉपुलर स्मार्टफोन्स में शुमार है। लॉन्च के बाद अब फोन पर भारी डिस्काउंट आ गया है। इसमें कई आकर्षक फीचर्स मिलते हैं। फोन में दमदार Snapdragon 6 Gen 3 चिप लगी है। यह 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा के साथ रियर में तीन कैमरा से लैस होकर आता है।
  • Samsung Galaxy A18 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
    हाल ही में Samsung Galaxy A18 4G को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। यह Android 17 पर बेस्ड One UI 9 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Exynos 1610 दिया गया है। Samsung Galaxy A18 4G की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है।
  • Oppo Reno 17 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट
    आगामी स्मार्टफोन सीरीज के Oppo Reno 17 Pro में 6.32 इंच 1.5K फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। Oppo Reno 17 Pro में MediaTek Dimensity 8550 चिपसेट हो सकता है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और दो 50 मेगापिक्सल के कैमरा हो सकते हैं। Oppo Reno 17 Pro के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है।
  • iPhone 18 के लॉन्च में Samsung के कारण हुई देरी! नई रिपोर्ट में खुलासा
    एक जापानी पब्लिकेशन ने दावा किया है कि Samsung की वजह से Apple को iPhone 18 का लॉन्च टालना पड़ा। कथित तौर पर 2026 की पहली तिमाही में सैमसंग ने एपल के लिए कैमरा सेंसर बनाने शुरू किए। इस दौरान प्रोडक्शन वॉल्यूम नीचे आ गया। कंपनी के पास सप्लाई में कोई कमी न आए, इसलिए एपल ने iPhone 18 का लॉन्च देरी से करने का फैसला किया।
  • Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
    Samsung Galaxy S27+ में कंपनी का Exynos 2700 चिपसेट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.66 इंच फुल HD+ 2X AMOLED डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। Samsung Galaxy S27+ में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और टेलीफोटो कैमरा हो सकता है।
  • Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं डुअल Sony LYT-L910 कैमरा 
    Vivo X500 Ultra में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है। Vivo X500 सीरीज में इस चिपसेट का इस्तेमाल करने वाला यह पहला स्मार्टफोन होगा। इस चिपसेट में 5 GHz तक की पीक क्लॉक स्पीड वाले दो प्राइम कोर्स हैं। इस स्मार्टफोन में 6.85 इंच LTPO BOE डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है।
  • Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
    इस स्मार्टफोन में सैमसंग का Exynos 2700 चिपसेट दिया जा सकता है। हाल ही में सैमसंग के एक एग्जिक्यूटिव ने बताया था कि Exynos 2700 चिपसेट को 2 nm प्रोसेस पर बनाया जाएगा। इस चिपसेट के परफॉर्मेंस में सुधार होने का दावा किया गया है। Qualcomm के Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट की तुलना में Exynos 2700 का परफॉर्मेंस बेहतर बताया गया है।
  • iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
    चीन में पेश किए गए iQOO 16 में 6.85 इंच 2K+ सैमसंग M16 LTPO AMOLED डिस्प्ले (3,168 × 1,440 पिक्सल्स) 165 Hz तक के वेरिएबल रिफ्रेश रेट और 10,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 5 प्रोसेसर और Adreno GPU है। यह Android 17 पर बेस्ड OriginOS 7 पर चलता है।
  • Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
    Samsung Galaxy A38 में पिछले वर्जन की तुलना में ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है। इस स्मार्टफोन में 5,882 mAh की रेटेड कैपेसिटी वाली बैटरी दी जा सकती है, जिसकी मार्केटिंग 6,000 mAh की कैपेसिटी के तौर पर की जा सकती है। इसकी तुलना में Samsung Galaxy A37 में 5,000 mAh की बैटरी दी गई है। Samsung Galaxy A38 में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है।
  • Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
    Vivo X500 FE में 6.31 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 दिया जा सकता है। Vivo X500 FE की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा हो सकता है।

Samsung Camera - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »