Routers

Routers - ख़बरें

  • CES 2026: Wi-Fi 7 लिया नहीं और आ गया Wi-Fi 8, बिजली की रफ्तार से इंटरनेट और स्ट्रॉन्ग स्टेबिलिटी का वादा!
    CES 2026 में Wi-Fi 8 टेक्नोलॉजी सामने आने के बाद राउटर अपग्रेड को लेकर नई बहस शुरू हो गई है। Wi-Fi 8 अभी ऑफिशियल स्टैंडर्ड नहीं है, लेकिन शुरुआती डेमो में बेहतर कनेक्टिविटी और पावर एफिशिएंसी का दावा किया गया है। यह Wi-Fi 7 जैसी ही स्पीड देगा, लेकिन रेंज और स्टेबिलिटी में सुधार देखने को मिलेगा। Wi-Fi 8 के स्टैंडर्ड को 2028 तक फाइनल किए जाने की उम्मीद है, हालांकि कुछ कंपनियां इस साल के अंत तक शुरुआती राउटर्स लाने की तैयारी में हैं।
  • होटल हो या रोड ट्रिप, हर जगह होगा वाई-फाई! Asus ने पावर बैंक से चलने वाला WiFi राउटर RT BE58 Go किया लॉन्च, जानें कीमत
    Asus का नया वाइ-फाई राउटर आपको ट्रैवल में भी ऑन-द-गो इंटरनेट उपलब्ध करवाएगा। कंपनी ने लेटेस्ट पोर्टेबल WiFi राउटर RT-BE58 Go पेश किया है। खास बात है कि इसमें पावर बैंक का सपोर्ट है और बिजली सोर्स जैसी बाधा भी नहीं है। आप चाहें जहां भी हों, बस पावरबैंक से इसे ऑन करें और सुपरफास्ट इंटरनेट पाएं। यह साइज में काफी कॉम्पेक्ट है और वजन में भी हल्का है। डिवाइस के डाइमेंशन 9.8 × 9.4 × 3.1 cm हैं और वजन 232 ग्राम है।
  • कैसे बदलें JioFiber और JioAirFiber के पासवर्ड, ये है आसान तरीका
    Jio यूजर्स JioFiber और JioAirFiber कनेक्शन के अनुसार आसान प्रक्रिया को फॉलो करके MyJio ऐप के जरिए आसानी से अपना वाई-फाई नाम (SSID) और पासवर्ड बदल सकते हैं। अपने JioFiber नंबर से MyJio ऐप में लॉग इन करना है और फाइबर अकाउंट का चयन करना है। फुटर सेक्शन में माय डिवाइस पर टैप करना है। अब आपको नीचे स्क्रॉल करके वाई-फाई सेटिंग्स पर आना है। उसके बाद आपको उस वाई-फाई नाम (SSID) पर टैप करना है, जिसे आप एडिट करना चाहते हैं।
  • Wi-Fi की स्पीड चुटकी में बढ़ा देगी ये छोटी सी राउटर सेटिंग, जानें तरीका
    राउटर भी कई तरह के होते हैं जिनमें एंटिना और रेंज का फर्क होता है। कई राउटर एक ही एंटिना के साथ आते हैं। कई में दो एंटिना और कई में तीन या चार एंटिना भी देखने को मिलते हैं। अगर आपने इन एंटिना को सही पोजीशन में नहीं सेट किया है तो आप बड़ी गलती कर रहे हैं। इससे इंटरनेट की स्पीड प्रभावित हो सकती है।
  • स्लो इंटरनेट स्पीड हो जाएगी तेज, घर के लिए बेस्ट राउटर का ऐसे करें चयन
    वाई-फाई राउटर को ऑन या ऑफ करके दिक्कत को ठीक कर सकते हैं। ऐसे भी सुधार न हो तो नेटवर्क प्रोवाइडर से संपर्क किया जा सकता है। हर बार नेटवर्क प्रोवाइडर की ओर से ही दिक्कत नहीं होती है। अगर आप वाई-फाई को ऑन और ऑफ करके भी देख लिया और फिर भी इंटरनेट स्पीड में सुधार न हो तो उसके बाद भी कई ऐसी चीजें हैं, जिनमें बदलाव करके आप इंटरनेट की स्पीड को ठीक कर सकते हैं।
  • घर में बेकार पड़े पुराने राउटर को ऐसे बनाओ Wi-Fi रेंज एक्सटेंडर, हर कोने में मिलेंगे फुल सिग्नल और हाई-स्पीड इंटरनेट
    आजकल हर घर में इंटरनेट उतना ही जरूरी हो गया है जितना बिजली या पानी। लेकिन ज्यादातर लोगों की शिकायत रहती है कि घर के किसी हिस्से में नेटवर्क अच्छा चलता है, तो किसी कोने में Wi-Fi सिग्नल गायब हो जाता है। खासकर बड़े घरों या डबल-फ्लोर अपार्टमेंट्स में ये दिक्कत और बढ़ जाती है। ऐसे में लोग नया रेंज एक्सटेंडर या Mesh राउटर सिस्टम खरीदने पर मजबूर हो जाते हैं। लेकिन अगर आपके घर में पुराना Wi-Fi राउटर पड़ा है, तो उसे ही आप एक दमदार रेंज एक्सटेंडर या एक्सेस पॉइंट (AP) में बदल सकते हो और वो भी बिना कोई नया खर्च किए।
  • स्लो और कमजोर Wifi? इन चीजों से दूर रखें अपना राउटर, बढ़ जाएगी रेंज और स्पीड!
    धीमी WiFi स्पीड की समस्या का हल कभी-कभी बहुत आसान होता है। टेक एक्सपर्ट्स का कहना है कि राउटर को सही जगह लगाकर आप बिना एक भी रुपया खर्च किए इंटरनेट की परफॉर्मेंस सुधार सकते हैं। ब्लूटूथ डिवाइस, माइक्रोवेव, मिरर और यहां तक कि फिश टैंक भी WiFi सिग्नल को कमजोर करते हैं। घर के बीचों-बीच और ऊंचाई पर राउटर रखने से आपको बेहतर स्पीड और स्टेबल नेटवर्क मिलेगा।
  • स्लो स्पीड से मिलेगी राहत, हर जगह आएगा इंटरनेट, Flipkart Sale 2025 में 2000 रुपये से सस्ते 5 बेस्ट राउटर
    स्लो इंटरनेट स्पीड से परेशान हो गए हैं तो Flipkart Big Billion Days Sale 2025 में डिस्काउंट पर नया वाई-फाई राउटर खरीद सकते हैं। 2,000 रुपये के बजट में ई-कॉमर्स साइट कई विकल्प प्रदान करती है। TP-Link Archer C50 AC1200 फ्लिपकार्ट पर 1,599 रुपये में मिल रहा है। Consistent 4G Wifi Router 4G ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 1,900 रुपये में लिस्ट है। D-Link DIR-825 AC1200  फ्लिपकार्ट पर 1,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।
  • Amazon Sale 2025: सस्ते हो गए Wi-Fi राउटर! D-Link, TP-Link, Tenda राउटर डील्स Rs 2199 से शुरू
    अमेजन की सबसे बड़ी सेल में कुछ पॉपुलर कंपनियों के वाइ-फाई राउटर डिवाइसेज पर भारी छूट दी जा रही है। उदाहरण के लिए TP-Link Archer AC1200 Wi-Fi राउटर को सेल में 2,199 रुपये में खरीदा जा सकता है जबकि इसका लिस्ट प्राइस 4,999 रुपये है। सेल में सीधे डिस्काउंट के अलावा कस्टमर बैंक ऑफर का फायदा भी उठा सकते हैं।
  • मोबाइल पर स्लो है इंटरनेट, ऐसे कर लें चुटकियों में ठीक
    कई बार कमजोर सिग्नल, नेटवर्क कंजेशन, डिवाइस सेटिंग्स और राउटर की दिक्कतों के चलते वाई-फाई स्लो हो सकता है। हालांकि, अधिकतर दिक्कतों को कुछ आसान तरीकों से ठीक किया जा सकता है। सिर्फ वाई-फाई में दिक्कत है या नहीं यह देखने के लिए मोबाइल डाटा पर स्विच करें कि इंटरनेट स्पीड तेज हुई। अगर होती है तो दिक्कत आपके वाई-फाई में है। यह चेक करने के लिए कि दिक्कत आपके फोन में है या नेटवर्क में तो उसी वाई-फाई से किसी अन्य डिवाइस को कनेक्ट करके चेक करें।
  • Reliance Jio ने लॉन्च किया Wi-Fi 6 राउटर, 6000 Mbps स्पीड और 100+ डिवाइसेज का सपोर्ट, जानें कीमत
    Reliance Jio का नया AX6000 Universal Wi-Fi 6 Router भारत में लॉन्च हुआ है। Jio AX6000 Router की कीमत 5,999 रुपये रखी गई है, जबकि इसकी MRP 14,999 रुपये है। इसे Amazon.in, Reliance Digital, JioMart और अन्य रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। राउटर फिलहाल व्हाइट कलर में उपलब्ध है। हालांकि ये एक “यूनिवर्सल राउटर” कहा जा रहा है, लेकिन ये सिर्फ DHCP बेस्ड ISPs के साथ ही काम करता है। यानी अगर आप BSNL या किसी ऐसे प्रोवाइडर का इस्तेमाल कर रहे हैं जो PPPoE या IPoE इस्तेमाल करता है, तो यह डिवाइस आपके लिए काम नहीं करेगी।
  • Nokia ने लॉन्च किए Beacon 4, Beacon 9 वाई-फाई 7 राउटर्स, 9.4Gbps तक मिलेगी स्पीड
    Nokia ने Beacon 4 और Beacon 9 को पेश कर दिया है। Nokia Beacon 4 लाइनअप में सबसे ज्यादा कॉम्पैक्ट ऑप्शन है। यह 2×2 MIMO का इस्तेमाल करके 2.4GHz और 5GHz फ्रीक्वेंसी पर ड्यूल बैंड वाई-फाई 7 का सपोर्ट करता है। Nokia Beacon 9 एक ट्राई-बैंड आर्किटेक्चर प्रदान करता है जो 6GHz बैंड के लिए सपोर्ट शामिल करता है। यह अधिकतम थ्रूपुट को 9.4Gbps तक बढ़ाता है।
  • Xiaomi ने लॉन्च किया अपना सबसे सस्ता Wi-Fi 7 राउटर, 2.8Gbps तक स्पीड करता है सपोर्ट; जानें स्पेसिफिकेशन्स
    Xiaomi ने ग्लोबल वेबसाइट में अपने नए BE3600 राउटर को लिस्ट किया है। इससे इशारा मिलता है कि कंपनी इस राउटर को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। BE3600 Xiaomi का किफायती Wi-Fi 7 राउटर है, जिसे इसी साल की शुरुआत में चीन में लॉन्च किया गया था। उस समय कंपनी ने कहा था कि यह उसका सबसे सस्ता Wi-Fi 7 राउटर है। यह केवल 2.4G और 5G फ्रीक्वेंसी बैंड का उपयोग करता है।
  • Xiaomi ने लॉन्च किया डुअल बैंड Wi-Fi 6, गेमिंग एक्सेलरेशन वाला Router AX3000E, जानें कीमत
    Xiaomi Router AX3000E में Wi-Fi 6 टेक्नोलॉजी से लैस 2.4GHz और 5GHz डुअल-बैंड सिग्नल सपोर्ट मिलता है, जो कुल 2976Mbps की मैक्सिमम वायरलेस स्पीड देने का दावा करता है।
  • Amazon Great Republic Day Sale: Rs. 1 हजार के अंदर बेस्ट राउटर डील्स
    इससे पहले कि आप उन राउटर्स की लिस्ट देखें, ध्यान रखें कि आप एक्स्ट्रा बैंक ऑफर के साथ प्रोडक्ट की कीमत को और कम कर सकते हैं।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »