GTA 6 की रिलीज से पहले Logitech ने अपने करीब 7,000 कर्मचारियों को एक दिन की छुट्टी देने का फैसला किया है। कर्मचारी इस दिन अपनी पसंद का कोई भी गेम खेल सकते हैं।
Photo Credit: AI Generated
GTA 6 की रिलीज से पहले Logitech कर्मचारियों को दे रही है गेमिंग के लिए छुट्टी
GTA 6 का इंतजार सिर्फ गेमर्स ही नहीं, बल्कि कंपनियां भी कर रही हैं। दरअसल, इस गेम की रिलीज के चलते कई कंपनियों को कर्मचारियों की छुट्टियों और काम पर पड़ने वाले असर की चिंता है। लेकिन टेक कंपनी Logitech ने इस मामले में अलग ही रास्ता अपनाया है। कंपनी दुनियाभर में काम करने वाले अपने करीब 7,000 कर्मचारियों को गेम खेलने के लिए एक दिन की छुट्टी दे रही है। खास बात यह है कि कर्मचारी इस छुट्टी में अपनी पसंद का कोई भी वीडियो गेम खेल सकते हैं। कंपनी की CEO Hanneke Faber का मानना है कि गेमिंग से कर्मचारियों की काम करने की क्षमता और प्रदर्शन बेहतर हो सकता है।
Logitech ने 'Logi Game Day' नाम से यह खास पहल शुरू की है। इसके तहत कंपनी के फुल-टाइम कर्मचारियों से लेकर इंटर्न तक को गेम खेलने के लिए एक दिन की छुट्टी मिलेगी। कर्मचारी इस छुट्टी का इस्तेमाल अभी से लेकर अगले एक साल के दौरान कभी भी कर सकते हैं। जरूरी नहीं है कि सभी कर्मचारी GTA 6 की रिलीज वाले दिन ही छुट्टी लें। वे अपनी पसंद का कोई भी गेम खेल सकते हैं।
Logitech 19 नवंबर को अमेरिका के San Jose स्थित अपने हेडक्वार्टर में एक गेमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग इवेंट भी आयोजित करेगी। इस दौरान ऑफिस को गेमिंग लाउंज में बदला जाएगा। यह तारीख इसलिए भी खास है, क्योंकि इसी दिन GTA 6 रिलीज होने वाला है। कंपनी की CEO Hanneke Faber भी इस इवेंट में शामिल होंगी। उन्होंने कहा है कि गेमिंग को समय की बर्बादी मानने वाली सोच अब बदलनी चाहिए।
Logitech का मानना है कि गेम खेलने से रणनीति बनाने, मुश्किल समस्याओं को हल करने और दबाव में शांत रहकर फैसले लेने जैसी क्षमताएं बेहतर हो सकती हैं। कंपनी के एक अध्ययन में शामिल 81 फीसदी गेमर्स का मानना था कि गेमिंग से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है, स्ट्रैस कम होता है और रोजमर्रा के काम में परफॉर्मेंस बेहतर होती है। कंपनी की चीफ पीपल ऑफिसर Elaine Laird का कहना है कि काम से थोड़ा समय निकालकर अपनी पसंद की एक्टिविटी में शामिल होने से कर्मचारी नई एनर्जी और बेहतर फोकस के साथ लौट सकते हैं।
GTA 6 की रिलीज को लेकर कर्मचारियों की छुट्टियों का मुद्दा पहले से चर्चा में है। एक अनुमान के मुताबिक, अमेरिका में करीब 15 लाख कर्मचारी गेम की रिलीज के आसपास छुट्टी ले सकते हैं, जिससे अर्थव्यवस्था को 1 अरब डॉलर तक के प्रोडक्टिविटी नुकसान का अनुमान लगाया गया है। ऐसे में Logitech ने कर्मचारियों को छुट्टी देने के बजाय गेमिंग को ही अपनी कंपनी की खास पहल का हिस्सा बना लिया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
8000mAh बैटरी वाले Realme पर आया डिस्काउंट, कीमत हुई कम, जानें कितनी होगी बचत
Samsung Galaxy M17 5G vs Realme P4R 5G vs Oppo A6x 5G: ₹20 हजार में कौन सा है बेस्ट
Airtel ने दी अंबानी के Jio को इंटरनेट स्पीड में मात, सरकारी कंपनी BSNL भी रही पीछे
200 मेगापिक्सल कैमरा वाला सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन मिल रहा 6 हजार से ज्यादा डिस्काउंट पर