Realme Narzo 100x 5G को Amazon पर डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है।
Photo Credit: Realme
Realme Narzo 100x 5G में 6.6 इंच की एचडी प्लस LCD डिस्प्ले है।
8000mAh की बैटरी वाला फोन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो Realme Narzo 100x 5G बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। Realme के इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर दीवाली सेल खत्म होने के बाद Narzo 100x 5G पर ऑफर आया है। इस डील में डिस्काउंट के साथ-साथ बैंक ऑफर शामिल हैं। आइए Realme Narzo 100x 5G के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Realme Narzo 100x 5G का 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹21,999 में लिस्ट किया गया है। इसमें बैंक ऑफर में सभी बैंकों के कार्ड से भुगतान पर फ्लैट 1 हजार डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 20,999 हो जाएगी।
Realme Narzo 100x 5G में 6.6 इंच की एचडी प्लस LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 1570×720 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। Narzo 100x 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 5G प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर काम करता है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस रिकग्निशन सपोर्ट के साथ आता है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग से लैस किया गया है।
Narzo 100x 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम सपोर्ट, 5G, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.3, ईयरफोन जैक, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और जीपीएस शामिल है। इस फोन में 8,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस फोन की लंबाई 16.64 सेमी, चौड़ाई 7.82 सेमी, मोटाई 0.88 सेमी और वजन 224 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
8000mAh बैटरी वाले Realme पर आया डिस्काउंट, कीमत हुई कम, जानें कितनी होगी बचत
Samsung Galaxy M17 5G vs Realme P4R 5G vs Oppo A6x 5G: ₹20 हजार में कौन सा है बेस्ट
Airtel ने दी अंबानी के Jio को इंटरनेट स्पीड में मात, सरकारी कंपनी BSNL भी रही पीछे
200 मेगापिक्सल कैमरा वाला सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन मिल रहा 6 हजार से ज्यादा डिस्काउंट पर