• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • इन चाइनीज ब्रांड्स का Wi Fi Router यूज करते हो तो सावधान! रिसर्च में हुआ खतरनाक खुलासा

इन चाइनीज ब्रांड्स का Wi-Fi Router यूज करते हो तो सावधान! रिसर्च में हुआ खतरनाक खुलासा

साइबर सिक्योरिटी कंपनी VulnCheck की रिसर्च में Zbtlink के कई राउटर मॉडल्स में ENDLESSDOORS नाम का बैकडोर मिलने का दावा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह बैकडोर रिमोट सर्वर से कनेक्ट होकर Root Access तक दे सकता है।

इन चाइनीज ब्रांड्स का Wi-Fi Router यूज करते हो तो सावधान! रिसर्च में हुआ खतरनाक खुलासा

Photo Credit: Unsplash/ Misha Feshchak

बैकडोर रिमोट सर्वर से कमांड लेकर Root Access दे सकता है।

ख़ास बातें
  • VulnCheck का Zbtlink के कई राउटर्स में ENDLESSDOORS बैकडोर मिलने का दावा
  • बैकडोर रिमोट सर्वर से कमांड लेकर Root Access दे सकता है
  • फिलहाल प्रभावित डिवाइस के लिए कोई आधिकारिक फर्मवेयर फिक्स उपलब्ध नहीं है
विज्ञापन

अगर आप Zbtlink या उससे जुड़े किसी OEM ब्रांड का Wi-Fi राउटर इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम हो सकती है। साइबर सिक्योरिटी कंपनी VulnCheck की नई रिसर्च के मुताबिक, Zbtlink के कई राउटर मॉडल्स में फैक्ट्री से ही एक ऐसा फोन-होम बैकडोर मौजूद है, जो इंटरनेट से कनेक्ट होते ही रिमोट सर्वर से संपर्क करने की कोशिश करता है। रिसर्चर्स ने इस बैकडोर को ENDLESSDOORS नाम दिया है।

रिसर्च के मुताबिक, यह किसी हैकर द्वारा डाला गया मैलवेयर नहीं है, बल्कि डिवाइस के फर्मवेयर में पहले से मौजूद एक प्रोग्राम है, जो हर बार राउटर बूट होने पर अपने आप चालू हो जाता है। यह सिस्टम में kworker नाम से चलता है, जिससे यह सामान्य Linux प्रोसेस जैसा दिखाई देता है और आसानी से पहचान में नहीं आता।

कैसे करता है काम?

VulnCheck के अनुसार, बैकडोर एक रिमोट कंट्रोल टूल (rctl) पर आधारित है। राउटर इंटरनेट से जुड़ने के बाद तय कमांड एंड कंट्रोल (C2) सर्वर से कनेक्ट होता है और वहां से आने वाले कमांड्स को Root Privileges के साथ सीधे एक्सीक्यूट कर सकता है। रिसर्चर्स का दावा है कि इस कम्युनिकेशन में न तो किसी तरह का ऑथेंटिकेशन होता है और न ही एन्क्रिप्शन। ऐसे में अगर कोई हमलावर इस कनेक्शन को अपने नियंत्रण में ले ले, तो उसे राउटर पर इंटरैक्टिव Root Shell मिल सकती है।

किन डिवाइस पर मिला बैकडोर?

Zbtlink की वेबसाइट पर उपलब्ध लगभग दो दर्जन फर्मवेयर इमेज में यह बैकडोर मौजूद है। रिसर्चर्स ने Z8102AX-2DSIM (AX3000) समेत करीब 20 मॉडल्स को प्रभावित बताया है। चूंकि Zbtlink कई कंपनियों के लिए OEM/ODM डिवाइस भी बनाती है, इसलिए अलग-अलग ब्रांड नामों से बिकने वाले कुछ राउटर भी इससे प्रभावित हो सकते हैं।

यूजर्स क्या करें?

VulnCheck का कहना है कि फिलहाल इसके लिए कोई आधिकारिक फर्मवेयर फिक्स उपलब्ध नहीं है। ऐसे में यूजर्स को अपने राउटर का मॉडल नंबर जांचने, संदिग्ध आउटबाउंड कनेक्शन मॉनिटर करने और जरूरत पड़ने पर इफेक्टेड डिवाइस को नेटवर्क से अलग करने या बदलने की सलाह दी गई है। रिसर्चर्स का मानना है कि इसे सामान्य सॉफ्टवेयर बग की तरह नहीं, बल्कि डिवाइस ट्रस्ट से जुड़ी समस्या के रूप में देखा जाना चाहिए।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  5. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  6. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  7. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  8. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  9. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  10. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »