Rockstar Games

Rockstar Games - ख़बरें

  • GTA में फ्री पुलिस कार! ऐसे पाएं Bravado Buffalo STX और ढेर सारे रिवॉडर्स्
    GTA Online के नए अपडेट में GTA+ सब्सक्राइबर्स के लिए कई खास ऑफर्स जोड़े गए हैं। इसमें Bravado Buffalo STX Pursuit पुलिस व्हीकल को फ्री में दिया जा रहा है, जो 9 अप्रैल से उपलब्ध होगा। इसके अलावा Dispatch Work, Bail Office मिशन्स और अन्य एक्टिविटीज पर डबल और ट्रिपल GTA$ और RP रिवॉर्ड्स मिलेंगे। कई इन-गेम आइटम्स जैसे पेंट और कपड़े भी मुफ्त दिए जा रहे हैं, जबकि ammo और body armour पर डिस्काउंट मिलेगा।
  • GTA 6 फैंस शुरू कर लें तैयारी, रिलीज डेट पर पब्लिशर ने दी अच्छी खबर!
    Grand Theft Auto VI की 19 नवंबर 2026 की रिलीज डेट को लेकर Take-Two Interactive ने फिर भरोसा जताया है। कंपनी ने अपनी Q3 2026 अर्निंग्स रिपोर्ट में कन्फर्म किया कि गेम तय तारीख पर लॉन्च के लिए ट्रैक पर है। इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि GTA 6 की ऑफिशियल मार्केटिंग इस साल के समर सीजन से शुरू होगी। कई बार की देरी के बाद यह बयान फैंस के लिए राहत भरा माना जा रहा है। GTA 6 को अब तक के सबसे ज्यादा इंतजार किए जाने वाले वीडियो गेम्स में गिना जाता है।
  • GTA 6 की रिलीज तीसरी बार टली, अब इस तारीख को आएगा गेम, X पर आई Memes की बाढ़
    गेमिंग की दुनिया में जिस गेम का सबसे लंबे समय से इंतजार हो रहा है, वो कई बार डिले होने के बाद एक बार फिर डिले हो गया है। हम GTA 6 की बात कर रहे हैं। फैंस के लिए एक बुरी खबर है कि उन्हें अब इस गेम को खेलने के लिए और लंबा इंतजार करना होगा। GTA VI की पेरेंट कंपनी Take-Two Interactive ने एक बार फिर इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है। पहले इसे मई 2026 में लॉन्च किया जाना था, लेकिन अब कंपनी ने इसे 19 नवंबर 2026 के लिए शिफ्ट कर दिया है।
  • GTA Online खेलने वाले प्लेयर्स को मिलेंगे 2 मिलियन डॉलर, बस करना होगा ये काम!
    Rockstar Games ने GTA Online प्लेयर्स के लिए “End of Summer Giveaway” का ऐलान किया है। प्लेयर्स को सिर्फ लॉग इन करने पर GTA$1 मिलियन मिल रहा है और GTA+ सब्सक्राइबर्स को GTA$2 मिलियन तक फ्री कैश मिलेगा। इसके अलावा Simeon Export Requests और Contact Missions पर एक्स्ट्रा GTA$ और RP, हफ्ते के चैलेंज पर बोनस कैश और Premium Deluxe Repo Work पूरा करने पर सीधा GTA$500,000 का इनाम भी मिलेगा। Drift Walton L35 कार भी लिमिटेड टाइम के लिए फ्री है।
  • GTA VI Trailer 2: Vice City की गलियों में फिर से बजेगा क्राइम का अलार्म, यहां देखें ट्रेलर वीडियो
    GTA VI का दूसरा ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो चुका है और सोशल मीडिया पर इसका तूफान आ चुका है। Rockstar Games ने अपने बहुचर्चित गेम Grand Theft Auto VI का नया ट्रेलर YouTube और सोशल मीडिया पर डालते ही गेमिंग कम्युनिटी में खलबली मचा दी है। ट्रेलर एक बार फिर Vice City की रंगीन गलियों में ले जाता है, लेकिन इस बार कहानी में पहले से कहीं ज्यादा ड्रामा, एक्शन और इमोशन है। लगभग 1 मिनट 30 सेकंड के इस ट्रेलर में कई नए कैरेक्टर्स, हाई-ऑक्टेन कार चेज, हवाई शॉट्स और एक बेहद सिनेमैटिक प्रजेंटेशन दिखा है, जिससे साफ है कि GTA इस बार अपने आपको ही पीछे छोड़ने वाला है।
  • Rockstar ने तोड़ा करोड़ों गेमर्स का दिल, GTA 6 की रिलीज फिर टली; अब इस तारीख को होगा लॉन्च
    जिस डेट का इंतजार दुनियाभर के गेमर्स कर रहे थे, वो अब और दूर हो गई है। Rockstar Games ने ऑफिशियल तौर पर कंफर्म किया है कि Grand Theft Auto VI यानी GTA 6 अब 2026 में लॉन्च होगा। पहले यह गेम 2025 के आखिरी महीनों में रिलीज होने वाला था, लेकिन अब इसे सीधे 26 मई 2026 तक के लिए टाल दिया गया है। कंपनी ने यह जानकारी एक प्रेस स्टेटमेंट में दी और कहा कि उन्हें गेम को फिनिश करने और क्वालिटी स्टैंडर्ड पर खरा उतरने के लिए और वक्त चाहिए।
  • GTA 6 कब होगा भारत में लॉन्च, कीमत, फीचर्स और गेमप्ले से लेकर जानें सबकुछ
    GTA 6 Xbox सीरीज X/S और PlayStation 5 पर लॉन्च हो सकता है। कुछ रिपोर्टें के अनुसार, यह 17 सितंबर को लॉन्च हो सकता है, लेकिन जैसा कि पहले कहा गया है, इसकी संभावना कम है, खासकर Borderlands 4 का लॉन्च 23 सितंबर को है। GTA 5 और रेड डेड रिडेम्पशन 2 के लिए रॉकस्टार गेम्स के पिछले रिलीज को ध्यान में रखते हुए एक पीसी वर्जन बाद में आने की उम्मीद है।
  • GTA 6 फैंस के लिए खुशखबरी! रिलीज में नहीं होगी देरी, जानें कब आ रहा है नया ग्रांड थेफ्ट ऑटो गेम?
    IGN से बात करते हुए Take-Two के सीईओ, स्ट्रॉस जेलनिक ने इशारा दिया है कि GTA 6 के रिलीज के लिए पहले से निर्धारित समय कायम है, जिसका मतलब है कि गेम को इस साल फॉल में रिलीज किया जाना है। अपने बयान में जेलनिक ने कहा, "जबकि देरी का जोखिम बना रहता है, लेकिन कंपनी इसके बारे में बहुत अच्छा महसूस कर रही है" उनका यह बयान इशारा करता है कि डेवलपर्स गेम को निर्धारित समय पर ही रिलीज करने वाले हैं।
  • GTA 6 के फैंस का इंतजार खत्म! सितंबर में लॉन्च हो सकता है गेम, स्टोर लिस्टिंग हुई लीक
    उरुग्वे गेम्स स्टोरफ्रंट पर GTA 6 को लिस्ट किया गया और उसमें इसकी रिलीज डेट को 17 सितंबर के रूप में दिखाया गया था। लिस्टिंग को अब हटा दिया गया है। यूं तो इस लिस्टिंग पर पूरी तरह से भरोसा नहीं किया जा सकता, लेकिन यह तारीख Rockstar Games द्वारा बताए गए 2025 फॉल के रिलीज के आसपास है। लिस्टिंग पर रिलीज की तारीख मोंटेवीडियो स्थानीय द्वारा देखा गया, प्रकाशक टेक-टू इंटरएक्टिव द्वारा पुष्टि की गई फ़ॉल 2025 टाइमलाइन के साथ संरेखित है।
  • GTA Online: 30% डिस्काउंट और 2X GTA मनी! गेम में अपना गनरनिंग साम्राज्य खड़ा करने का सुनहरा मौका
    गनरनिंग से जुड़े बोनस के अलावा, Rockstar 2X GTA$ और RP पर फूलिगन जॉब्स, एडवर्सरी मोड और डेडलाइन में भी ऑफर दे रहा है।
  • GTA 6 का मैप हुआ लीक! 3 बड़े आइलैंड में बटा होगा वर्ल्ड?
    Rockstar Games GTA VI के साथ वाइस सिटी (Vice City) को वापस ला रहा है, जो मियामी (Miami) का एक काल्पनिक रूप है।
  • GTA 6 Trailer Out: रिलीज हुआ 'Grand Theft Auto VI' गेम का रोमांचक ट्रेलर, देखें वीडियो
    Rockstar Games ने पुष्टि की है कि Grand Theft Auto 6 को 2025 में PlayStation 5 और Xbox सीरीज S/X पर रिलीज किया जाएगा।

Rockstar Games - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »