• होम
  • गेमिंग
  • ख़बरें
  • GTA 6 गेम के चक्कर में खाली हो जाएगा आपका बैंक अकाउंट! फैल रहे हैं नकली इमेल

GTA 6 गेम के चक्कर में खाली हो जाएगा आपका बैंक अकाउंट! फैल रहे हैं नकली इमेल

GTA 6 का इंतजार कर रहे गेमर्स को निशाना बनाकर फर्जी Beta Access स्कैम चलाए जा रहे हैं। Cybersecurity कंपनी NordVPN ने यूजर्स को मालवेयर और डेटा चोरी के खतरे को लेकर चेतावनी दी है।

GTA 6 गेम के चक्कर में खाली हो जाएगा आपका बैंक अकाउंट! फैल रहे हैं नकली इमेल

Photo Credit: Rockstar Games

GTA 6 Beta Access के नाम पर गेमर्स को निशाना बना रहे साइबर क्रिमिनल्स

ख़ास बातें
  • GTA 6 Beta Access के नाम पर फर्जी वेबसाइट्स सक्रिय
  • कुछ डाउनलोड लिंक में मालवेयर मिलने का दावा
  • Rockstar ने अब तक कोई आधिकारिक Beta Program घोषित नहीं किया
विज्ञापन


Grand Theft Auto VI (GTA 6) का इंतजार कर रहे गेमर्स को निशाना बनाकर नए ऑनलाइन स्कैम चलाए जा रहे हैं। साइबर सिक्योरिटी कंपनी ने चेतावनी दी है कि इंटरनेट पर कई फर्जी वेबसाइट्स और ईमेल्स GTA 6 Beta Access देने का दावा कर रहे हैं। कंपनी के मुताबिक, इन स्कैम्स के जरिए यूजर्स की पर्सनल जानकारी, गेमिंग अकाउंट्स और यहां तक कि बैंकिंग डिटेल्स भी चोरी की जा सकती हैं। कुछ मामलों में फर्जी डाउनलोड लिंक के जरिए डिवाइस में मालवेयर इंस्टॉल होने का भी खतरा बताया गया है।

दरअसल, GTA 6 को लेकर गेमर्स के बीच काफी उत्साह है। Rockstar Games पहले ही पुष्टि कर चुकी है कि गेम 19 नवंबर 2026 को लॉन्च होगा। इसी उत्साह का फायदा उठाकर साइबर क्रिमिनल्स फर्जी Beta Testing Program और Early Access ऑफर्स चला रहे हैं। NordVPN के मुताबिक, कई वेबसाइट्स दावा कर रही हैं कि चुनिंदा प्लेयर्स को GTA 6 लॉन्च से पहले गेम टेस्ट करने का मौका दिया जा रहा है। इनमें से एक वेबसाइट पर "We need you to help us build Vice City" जैसा मैसेज भी दिखाया जा रहा है। यूजर्स को भरोसा दिलाने की कोशिश की जा रही है कि उन्हें गेम में मौजूद बग्स और ग्लिचेज की पहचान के लिए चुना गया है।

NordVPN के Global Affairs Vice President Gerald Kasulis ने कहा कि साइबर क्रिमिनल्स अब AI टूल्स की मदद से प्रोफेशनल दिखने वाले ईमेल्स और वेबसाइट्स तैयार कर रहे हैं। ऐसे में कई यूजर्स बिना ज्यादा जांच-पड़ताल किए इन लिंक पर क्लिक कर सकते हैं और अपने अकाउंट या निजी जानकारी शेयर कर सकते हैं।

कुछ फर्जी वेबसाइट्स Xbox और PlayStation 5 के लिए कथित GTA 6 Beta Keys देने का दावा भी कर रही हैं। वहीं कुछ जगहों पर GTA Mobile 6 नाम से फर्जी डाउनलोड फाइल्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। सिक्योरिटी रिसर्चर्स के मुताबिक, इनमें से कुछ डाउनलोड्स में मालवेयर पाया गया, जो अटैकर्स को यूजर के कंप्यूटर तक रिमोट एक्सेस दे सकता है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि कई मामलों में यूजर्स से नाम, पता, जन्मतिथि और GTA Online अकाउंट लॉगिन जैसी जानकारी मांगी जा रही है। ऐसी जानकारी बाद में साइबर क्रिमिनल्स द्वारा बेची या अन्य फ्रॉड में इस्तेमाल की जा सकती है।

दिलचस्प बात यह है कि कुछ स्कैम्स PC और Android यूजर्स को भी टारगेट कर रहे हैं, जबकि Rockstar Games ने अभी तक इन प्लेटफॉर्म्स के लिए GTA 6 रिलीज की कोई घोषणा नहीं की है।

NordVPN ने गेमर्स को सलाह दी है कि GTA 6 से जुड़े किसी भी Beta Access या Early Access ऑफर पर भरोसा करने से पहले उसकी जांच जरूर करें। फिलहाल Rockstar Games ने किसी भी आधिकारिक GTA 6 Beta Program की घोषणा नहीं की है। ऐसे में यूजर्स को सिर्फ Rockstar Games और PlayStation Store या Xbox Marketplace जैसे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स पर जारी जानकारी पर ही भरोसा करना चाहिए।

अगर किसी यूजर ने किसी संदिग्ध वेबसाइट पर अपना गेमिंग पासवर्ड दर्ज किया है, तो उसे तुरंत पासवर्ड बदलने की सलाह दी गई है। वहीं वित्तीय जानकारी शेयर करने वाले यूजर्स को अपने बैंक से संपर्क कर मामले की रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »