GTA 6 की रिलीज तीसरी बार टली, अब इस तारीख को आएगा गेम, X पर आई Memes की बाढ़

GTA 6 Delay जानकारी Take-Two के अर्निंग्स रिपोर्ट में शेयर की गई, जहां कंपनी ने कहा कि इस देरी का मकसद गेम को “उस लेवल तक पॉलिश करना है जिसकी उम्मीद और हक प्लेयर्स रखते हैं।”

GTA 6 की रिलीज तीसरी बार टली, अब इस तारीख को आएगा गेम, X पर आई Memes की बाढ़

Photo Credit: Rockstar Games

26 मई 2026 को लॉन्च होना था GTA VI, लेकिन अब नवंबर में होगा रिलीज

ख़ास बातें
  • GTA 6 अब 19 नवंबर 2026 के लिए शिफ्ट कर दिया है।
  • गेम को और बेहतर बनाने के लिए समय दिया गया है
  • दिसंबर 2023 में गेम का ऐलान किया गया था
विज्ञापन

गेमिंग की दुनिया में जिस गेम का सबसे लंबे समय से इंतजार हो रहा है, वो कई बार डिले होने के बाद एक बार फिर डिले हो गया है। हम GTA 6 की बात कर रहे हैं। फैंस के लिए एक बुरी खबर है कि उन्हें अब इस गेम को खेलने के लिए और लंबा इंतजार करना होगा। GTA VI की पेरेंट कंपनी Take-Two Interactive ने एक बार फिर इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है। पहले इसे मई 2026 में लॉन्च किया जाना था, लेकिन अब कंपनी ने इसे 19 नवंबर 2026 के लिए शिफ्ट कर दिया है।

यह जानकारी Take-Two के अर्निंग्स रिपोर्ट में शेयर की गई, जहां कंपनी ने कहा कि इस देरी का मकसद गेम को “उस लेवल तक पॉलिश करना है जिसकी उम्मीद और हक प्लेयर्स रखते हैं।” कंपनी के सीईओ Strauss Zelnick ने GamesIndustry.biz को दिए इंटरव्यू में कहा कि टीम को गेम को और बेहतर बनाने के लिए समय दिया गया है। उन्होंने कहा, “हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि यह अब तक का सबसे एक्स्ट्राऑर्डिनरी इंटरएक्टिव एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस बने। Rockstar और हम दोनों एक ही लक्ष्य पर काम कर रहे हैं और हमें अपने शेड्यूल पर भरोसा है।”

 

Take-Two के मुताबिक, यह बदलाव इसलिए जरूरी था ताकि गेम को लॉन्च से पहले पूरी तरह पॉलिश किया जा सके। Zelnick ने कहा कि कभी-कभी 2K और मोबाइल बिजनेस जैसे प्रोजेक्ट्स में भी डेडलाइन से पहले एक्स्ट्रा टाइम चाहिए होता है, ताकि गेम “बेस्ट पॉसिबल फॉर्म” में रिलीज किया जा सके। उन्होंने यह भी जोड़ा कि GTA 6 अब भी उसी फाइनेंशियल ईयर में रिलीज होगा, जिसमें पहले तय किया गया था।

X पर भी डिले की खबर आने के साथ ही हंगामा मच गया। कुछ लोगों ने नराजगी जताई तो मीमर्स ने यहां भी बाजी मारी और जमकर फनी पोस्ट शेयर किए। नीचे कुछ उदाहरण हैं;

 

 

 

यह GTA 6 की दूसरी आधिकारिक देरी है। दिसंबर 2023 में गेम का ऐलान किया गया था और उस वक्त कंपनी ने इसे 2025 रिलीज के लिए शेड्यूल किया था। लेकिन मई 2024 में Rockstar ने इसे 26 मई 2026 तक टाल दिया था। तब Zelnick ने कहा था कि “इतिहास बताता है कि जब हम किसी डेट को फाइनल करते हैं, तो आमतौर पर हम उसे पूरा करते हैं।” हालांकि इस बार भी गेमर्स को थोड़ा और इंतजार करना होगा।

अगर नवंबर 2026 की नई डेट पर गेम रिलीज हो जाता है, तो इसका मतलब होगा कि GTA V के बाद पूरे 13 साल बाद इसका अगला पार्ट लॉन्च होगा। GTA V को सितंबर 2013 में रिलीज किया गया था और तब से ही फ्रैंचाइजी की फॉलोइंग लगातार बढ़ती जा रही है।

इस नई देरी का असर बाकी डेवलपर्स पर भी पड़ेगा। कई कंपनियों ने पहले ही GTA 6 के लॉन्च के आसपास अपने बड़े गेम्स को शिफ्ट करने की प्लानिंग की थी। अब जब इसकी नई रिलीज डेट साल के Q4 पीरियड (नवंबर) में आ गई है, तो कई स्टूडियो को अपनी लॉन्च स्ट्रैटेजी एक बार फिर बदलनी पड़ेगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  2. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  3. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  4. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  5. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  6. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  7. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  8. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  9. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  10. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »