Remote

Remote - ख़बरें

  • खोए-चोरी हुए फोन को 2 मिनट में कहीं से भी करें लॉक, जानें आसान तरीका
    फोन खो जाने या चोरी होने पर डेटा सुरक्षित रखना सबसे जरूरी होता है। ऐसे में Android और iPhone दोनों में ऐसे फीचर्स मिलते हैं, जिनसे आप दूर बैठकर फोन को लॉक कर सकते हैं। Android में Find My Device और iPhone में Find My फीचर की मदद से यह काम आसानी से किया जा सकता है। इसके जरिए फोन को लॉक करने के साथ-साथ मैसेज दिखाना या जरूरत पड़ने पर डेटा डिलीट करना भी संभव है। हालांकि इसके लिए कुछ सेटिंग्स पहले से ऑन होना जरूरी है। सही जानकारी से आप अपने फोन और डेटा को सुरक्षित रख सकते हैं।
  • WhatsApp Web से करोड़ों की ठगी, CEOs के नाम पर बड़ा साइबर स्कैम!
    हैदराबाद में साइबर ठगों ने एक नया और खतरनाक फ्रॉड तरीका अपनाया है, जिसमें बड़ी कंपनियों के CEO और CFO के नाम का इस्तेमाल किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, इस स्कैम की शुरुआत फिशिंग ईमेल से होती है, जिसमें दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही सिस्टम हैक हो जाता है। इसके बाद हैकर्स WhatsApp Web के जरिए अधिकारियों के अकाउंट से मैसेज भेजकर अकाउंटेंट्स को तुरंत पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहते हैं। चूंकि मैसेज असली अकाउंट से आते हैं, कर्मचारी उन्हें सही मान लेते हैं और ठगी का शिकार हो जाते हैं।
  • मेघालय के पहाड़ों पर सैटेलाइट से मिलेगा इंटरनेट! Starlink और सरकार के बीच हुई डील
    मेघालय सरकार ने Starlink के साथ सैटेलाइट इंटरनेट के लिए MoU साइन किया है। Conrad K Sangma के मुताबिक इस साझेदारी का उद्देश्य राज्य के दूरदराज इलाकों में कनेक्टिविटी सुधारना है। इस पहल से स्कूल, हेल्थ सेंटर और ग्रामीण क्षेत्रों तक इंटरनेट पहुंचाने में मदद मिल सकती है। साथ ही ऑनलाइन शिक्षा, हेल्थकेयर और डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
  • Google पर डॉक्टर का नंबर खोजने से उड़ गए 18 लाख! साइबर फ्रॉड का नया तरीका
    उत्तर प्रदेश के अनुपशहर में साइबर ठगों ने एक बीमार व्यक्ति और उसकी पत्नी से करीब 18.61 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने डॉक्टर का नंबर खोजने के लिए Google पर सर्च किया था, जिसके बाद ठगों ने खुद को डॉक्टर से जुड़ा बताकर ‘Doctor Appointment’ नाम का ऐप डाउनलोड कराया। जांच के मुताबिक, ऐप को दी गई परमिशन के जरिए आरोपियों ने मोबाइल का रिमोट एक्सेस हासिल कर लिया और बैंक खातों से कई ट्रांजेक्शन कर पैसे निकाल लिए। पीड़ित को इस धोखाधड़ी का पता कई दिनों बाद चला।
  • Microsoft Edge चलाते हैं तो कभी भी हैक हो सकता है लैपटॉप-PC, तुरंत करें ये काम
    CERT-In ने Microsoft Edge के लिए हाई सीवेरिटी साइबर सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया है। एडवाइजरी CIVN-2026-0092 के अनुसार 144.0.3719.115 से पुराने वर्जन में heap buffer overflow से जुड़ी गंभीर खामी पाई गई है। इस कमजोरी का फायदा उठाकर रिमोट अटैकर्स विशेष रूप से तैयार वेब पेज के जरिए सिस्टम पर मनमाना कोड चला सकते हैं। एजेंसी ने सभी यूजर्स व ऑर्गेनाइजेशंस को तुरंत लेटेस्ट सिक्योरिटी अपडेट इंस्टॉल करने की सलाह दी है, ताकि अनऑथोराइज्ड एक्सेस और डेटा लीक से बचा जा सके।
  • गुजरात के स्कूलों, अस्पतालों और दूरदराज के इलाकों तक पहुंचेगा सैटेलाइट इंटरनेट, सरकार और Starlink में साझेदारी
    गुजरात सरकार ने राज्य में सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए Starlink के साथ Letter of Intent साइन किया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मुताबिक, इस समझौते का मकसद रिमोट, बॉर्डर और ट्राइबल इलाकों में हाई स्पीड इंटरनेट उपलब्ध कराना है, जहां टेलिकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर सीमित है। सरकार का कहना है कि इससे शिक्षा, स्वास्थ्य, ई गवर्नेंस और डिजास्टर मैनेजमेंट जैसी सेवाओं की डिजिटल पहुंच बेहतर होगी। LoI को लागू करने के लिए राज्य सरकार और Starlink के साथ एक जॉइंट वर्किंग ग्रुप भी बनाया जाएगा।
  • अब ऑनलाइन एग्जाम नहीं! AI नकल से परेशान दुनिया की सबसे बड़ी अकाउंटिंग संस्था का फैसला
    दुनिया की सबसे बड़ी अकाउंटिंग संस्था ACCA ने ऑनलाइन परीक्षाओं को बंद करने का फैसला किया है। संस्था का कहना है कि AI टूल्स की वजह से रिमोट एग्जाम्स में नकल को कंट्रोल करना अब बेहद मुश्किल हो गया है। कोविड के दौरान शुरू की गई ऑनलाइन इनविजिलेशन व्यवस्था अब “टिपिंग पॉइंट” पर पहुंच चुकी है। Financial Times की रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च से ACCA की परीक्षाएं सिर्फ इन-पर्सन मोड में होंगी। ACCA मानती है कि तकनीक इतनी तेजी से आगे बढ़ रही है कि मौजूदा सेफ्टी सिस्टम उससे पीछे छूट चुके हैं।
  • Google का अनोखा TV रिमोट, घर में बल्ब की रोशनी से चार्ज होगा, कभी खत्म नहीं होगी बैटरी
    Google अब अपने Google TV के लिए ऐसा रिमोट लेकर आ रहा है जिसकी बैटरी कभी खत्म नहीं होगी। यह टीवी रिमोट इनडोर लाइट का उपयोग करके चलता रहता है और इसकी बैटरी कभी भी खत्म नहीं होगी। अभी Google TV रिमोट में अधिकतर पुरानी AA या AAA बैटरियों का उपयोग होता हैं, जिन्हें यूजर्स को बदलना पड़ता है। टीवी रिमोट में बटन के ठीक नीचे एक छोटा सा लाइट कैप्चरिंग पैनल दिया गया है जो कि सोलर पैनल जैसा दिखता है।
  • न बैटरी बदलने की टेंशन, न चार्जिंग का झंझट! Google का नया TV रिमोट टेबल पर पड़े-पड़े होगा चार्ज
    Google TV इकोसिस्टम में बड़ा बदलाव आने वाला है। कंपनी के लिए तैयार किया गया नया G32 रिमोट सामने आया है, जो पूरी तरह इंडोर लाइट से चार्ज होता है और इसमें किसी डिस्पोजेबल बैटरी की जरूरत नहीं पड़ती। यह रिमोट Google का अपना प्रोडक्ट नहीं है, बल्कि Ohsung Electronics के जरिए बनाया गया एक ऑफिशियल Google रेफरेंस रिमोट है, जिसमें पावर देने की जिम्मेदारी Epishine की इंडोर सोलर टेक्नॉलजी संभाल रही है। मतलब, घर में टीवी जितनी देर चलता है, रिमोट उतनी देर खुद ही चार्ज होता रहेगा।
  • Amazon की नई Fire TV Stick 4K Select लॉन्च, HDR10+, वॉयस रिमोट का सपोर्ट, जानें कीमत
    Amazon ने भारत में अपना नया Fire TV Stick लॉन्च किया है। कंपनी ने लेटेस्ट Fire TV Stick 4K Select को भारत में लॉन्च किया है जो आपके साधारण टीवी को स्मार्ट टीवी में बदल सकता है। कंपनी ने अपने इस 4K स्ट्रीमिंग डिवाइस को इस महीने की शुरुआत में ग्लोबल मार्केट में पेश किया था। इसमें HDR10+, Alexa Voice Remote का सपोर्ट भी दिया गया है।
  • Vu ने भारत में लॉन्च किए 75-इंच साइज तक के QLED TV मॉडल्स, कीमत Rs 24,990 से शुरू
    Vu ने भारत में अपनी नई स्मार्ट टीवी सीरीज Vu Glo QLED TV 2025 Dolby Edition लॉन्च कर दी है। कंपनी के मुताबिक यह सीरीज बेहतर पिक्चर क्वालिटी, दमदार साउंड और स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ आती है, जिसे खासतौर पर फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। Vu Glo QLED TV 2025 Dolby Edition पांच साइज में उपलब्ध है - 43-इंच (कीमत 24,990 रुपये), 50-इंच (कीमत 30,990 रुपये), 55-इंच (कीमत 35,990 रुपये), 65-इंच (कीमत 50,990 रुपये) और 75-इंच (कीमत 64,990 रुपये)।
  • आपका फोन ही बन जाएगा TV का रिमोट, बस इन स्टेप्स को करें फॉलो
    आप Google TV ऐप के जरिए Android स्मार्टफोन और iPhone दोनों को टीवी रिमोट में बदल सकते हैं। अक्सर ऐसा होता है कि टीवी का रिमोट नहीं मिलता है और उसे खोजने में ही इतना समय बर्बाद हो जाता है कि टीवी देखने का समय ही नहीं बचता है। अगर आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है या होता रहता है तो अब इसकी टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन या आईफोन को ही टीवी के रिमोट के तौर पर उपयोग कर सकते हैं।
  • Remote Jobs: इस जर्मन कंपनी में 29 रिमोट जॉब्स के लिए ऑनलाइन करें अप्लाई! घर बैठे करें काम
    Siemens एक जर्मन टेक्नोलॉजी कंपनी है, जिसकी ग्लोबल प्रेजेंस है और भारत में भी इसके कई ऑफिस मौजूद हैं। कंपनी ने अभी करीब 29 नई रिमोट पोजीशन निकाली हैं, जिनके लिए कोई भी कैंडिडेट ऑनलाइन अप्लाई कर सकता है। इन जॉब्स की खास बात ये है कि ये अलग-अलग बैकग्राउंड वाले प्रोफेशनल्स के लिए हैं, यानी चाहे आप टेक फील्ड से हों या किसी दूसरे डोमेन से, आपको अपनी स्किल के हिसाब से रोल मिल सकता है। और सबसे अच्छी बात, ये सभी पोजीशन पूरी तरह से रिमोट हैं।
  • Work From Home Jobs: Tesla में घर बैठे करोड़ों की नौकरी करने का मौका दे रहे हैं Elon Musk! यहां से करें अप्लाई
    यूं तो Elon Musk घर से काम करने के खिलाफ दिखाई देते हैं। हालांकि, उनकी इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी Tesla रिमोट जॉब ऑफर कर रही है, जिसमें घर से काम करने की सुविधा मिलेगी। इस नौकरी में कंपनी स्थाई कर्मचारियों को मिलने वाले कुछ बेनिफिट्स भी दे रही है। इस रिमोट जॉब में 2.7 लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 2.29 करोड़ रुपये) सालाना तक की सैलरी मिल सकती है। कंपनी ने नौकरी के लिए अप्लाई करने की योग्यता और अन्य जानकारियों को भी शेयर किया है।
  • इस जर्मन कंपनी में 14 से ज्यादा रिमोट जॉब्स के लिए ऑनलाइन करें अप्लाई! घर बैठे करें काम
    Simens एक जर्मन कंपनी है, जो ग्लोबल लेवल पर काम करती है। कंपनी ने रिमोट जॉब (Remote Jobs) करने के इच्छुक टैलेंट के लिए करीब 14 वैकेंसी ओपन रखी है। यदि आप भी घर से काम करने की तलाश में हैं और एक अच्छी जॉब देख रहे हैं, तो आप इन वर्क फ्रॉम होम वैकेंसी के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Remote - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »