WhatsApp Web से करोड़ों की ठगी, CEOs के नाम पर बड़ा साइबर स्कैम!

हैदराबाद में नया साइबर फ्रॉड सामने आया है जहां हैकर्स WhatsApp Web के जरिए कंपनियों के कर्मचारियों से करोड़ों रुपये ट्रांसफर करवा रहे हैं।

WhatsApp Web से करोड़ों की ठगी, CEOs के नाम पर बड़ा साइबर स्कैम!

Photo Credit: Unsplash/ NordWood Themes

WhatsApp Web के जरिए हैकर्स कंपनी अकाउंट से भेज रहे फर्जी पेमेंट मैसेज

ख़ास बातें
  • फिशिंग ईमेल से सिस्टम हैक, WhatsApp Web से ठगी शुरू
  • CEO बनकर मैसेज, कर्मचारियों से तुरंत पैसे ट्रांसफर करवाए
  • पुलिस ने कंपनियों को सख्त साइबर सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया
विज्ञापन

शहर में अब साइबर ठगों ने एक नया और काफी एडवांस फ्रॉड तरीका अपनाया है, जो खास तौर पर बड़ी कंपनियों के टॉप अधिकारियों जैसे CEO, CFO, बिजनेस हेड्स और अकाउंटेंट्स को टारगेट कर रहा है। पुलिस के मुताबिक, इस स्कैम की शुरुआत फिशिंग ईमेल से होती है, जो कंपनी के ऑफिशियल ईमेल आईडी पर भेजे जाते हैं। इन ईमेल्स में दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही सिस्टम में मालवेयर इंस्टॉल हो जाता है, जिससे हैकर्स को पूरा रिमोट एक्सेस मिल जाता है और फिर वहीं से पूरा खेल शुरू होता है।

हैदराबाद पुलिस कमिश्नर VC सज्जनार के अनुसार, हैकर्स सिस्टम में घुसने के बाद सबसे पहले एक्टिव WhatsApp Web सेशन को टारगेट करते हैं। वे उसी असली WhatsApp अकाउंट का इस्तेमाल करते हुए कंपनी के अकाउंटेंट्स या फाइनेंस टीम को मैसेज भेजते हैं और खुद को CEO या CFO बताकर इमरजेंसी में पैसे ट्रांसफर करने को कहते हैं। चूंकि मैसेज असली अकाउंट से आता है, इसलिए ज्यादातर कर्मचारी बिना ज्यादा सोचे उस पर भरोसा कर लेते हैं।

ठग आमतौर पर यह दावा करते हैं कि वे किसी जरूरी मीटिंग में हैं और कॉल नहीं उठा सकते, इसलिए तुरंत ट्रांजैक्शन करने का दबाव बनाते हैं। इसी जल्दबाजी और भरोसे का फायदा उठाकर करोड़ों रुपये तक की ठगी को अंजाम दिया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि हाल के दिनों में हैदराबाद में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिससे कॉरपोरेट सेक्टर में चिंता बढ़ गई है।

इस तरह के फ्रॉड से बचने के लिए साइबर क्राइम अधिकारियों ने कंपनियों को सख्त एडवाइजरी जारी की है। किसी भी फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन से पहले वेरिफिकेशन प्रोसेस को अनिवार्य बनाया जाए। WhatsApp पर आए किसी भी पेमेंट रिक्वेस्ट पर सीधे कॉल करके पुष्टि करना जरूरी है। इसके अलावा सिस्टम में मजबूत फायरवॉल और अपडेटेड एंटीवायरस रखना चाहिए और किसी भी संदिग्ध ईमेल लिंक पर क्लिक करने से बचना चाहिए।

साथ ही, WhatsApp Web का इस्तेमाल करने के बाद तुरंत लॉगआउट करना और कर्मचारियों को नियमित साइबर सिक्योरिटी ट्रेनिंग देना भी जरूरी बताया गया है। अगर किसी तरह का साइबर फ्रॉड होता है, तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें या आधिकारिक पोर्टल cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »